एलआईसी बीमा सखी योजना (life insurance corporation of India ) एलआईसी लेकर आई है महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका दे रही है, इस योजना में महिलाओं को एलआईसी का एजेंट बनाया जाएगा, जानते हैं ,कैसे करें अप्लाई ?
Why LIC Bima sakhi yojana:एल आई सी बीमा सखी योजना क्या?
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC ) के द्वारा शुरू की गई बीमा सखी योजना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की पहुंच को बढ़ाने के लिए एक क्रांतिकारी पहल की शुरुआत एलआईसी के द्वारा शुरू करी गई है ,LIC द्वारा शुरू की गई बीमा सखी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की पहुंच को बढ़ाना है। क्रांतिकारी पहल की शुरुआत मोदी सरकार के द्वारा शुरू करी गई है।
इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत से लांच किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य 10वीं पास महिलाओं को प्रशिक्षण देकर, उन्हें एलआईसी का एजेंट बनकर सरकार की योजना का प्रचार करें , अपने समुदाय में बीमा के प्रति जागरूक भी हों ।
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण परिवारों को इससे जोड़ा जाता कि उनका आर्थिक विकास हो सके। इस योजना के तहत महिलाओं को पहले 3 वर्ष तक मासिक वजीफा के साथ-साथ कमीशन भी दिया जाता है , इस योजना में महिलाएं पहले साल में ही 48000 तक कमीशन कमा सकती हैं।
importance of LIC Bima sakhi yojana :योजना की विशेषता
LIC Bima Sakhi yojana के तहत महिलाओं को 3 वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें बीमा से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई जाती हैं जैसे- कि वित्तीय साक्षरता बेचने का तरीका, ग्राहकों से संवाद करने का तरीका और नेटवर्क निर्माण आदि सिखाया जाता है।
LIC Bima Sakhi yojana में प्रशिक्षण के दौरान प्रथम वर्ष में ₹7000 मासिक दिए जाते हैं वजीफा के तौर पर, दूसरे वर्ष में ₹6000 प्रति माह के हिसाब से दिए जाते हैं, और तीसरे वर्ष में ₹5000 मासिक दिए जाते हैं कुल मिलाकर 3 साल में वजीफा के तौर पर कुल मिलाकर ₹200000 से अधिक प्राप्त होते हैं महिलाओं को इसके अतिरिक्त पॉलिसी बिक्री से जो कमीशन मिलता है उसको भी महिलाओं को दिया जाता है जो आए को और बढ़ता है प्रशिक्षण पूरा होने पर महिलाओं को बीमा सखी प्रमाण पत्र और लिक एजेंट कोड प्रदान किया जाता है, जिसके साथ वह आधिकारिक तौर पर लिक एजेंट के रूप में काम शुरू कर सकते हैं।
वाकई में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके जीवन में आर्थिक तंगी से भी आजादी दिला सकती है महिलाओं को इस योजना में बढ़-चढ़कर और अपनी सेवाओं से लोगों में एक विश्वास पैदा कर सकती हैं।

conditions For LIC Bima Sakhi yojana :अन्य शर्तें
- लिक एजेंट या कर्मचारी के रिश्तेदार इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- LIC Bima Sakhi yojana में आवेदन करने के लिए महिलाओं को एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट ( https://licindia.in/ )पर जाना होगा ।
- वहां पर बीमा सखी योजना के लिंक पर क्लिक करें, अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल और पता जैसी सामान्य जानकारी भरनी होगी।
- प्रशिक्षण के लिए चयनित महिलाओं को उनके गांव या शहर में ही काम करने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें घर से दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है इसके साथ ही जो महिलाएं स्नातक हैं वह प्रदर्शन के आधार पर लिक में डेवलपमेंट ऑफिसर जैसे उच्च पदों के लिए भी आवेदन कर सकती हैं।
How To Bima Sakhi yojana Education Qualification :शैक्षिक योग्यता
- न्यूनतम 10वीं पास।
- 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- योजना के लिए कौन कर सकता है अप्लाई।
- सिर्फ महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं इस योजना में।
- महिलाओं की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए।
- कोई भी दसवीं पास महिला अप्लाई कर सकती है।
- योजना में मौजूद लिक एजेंट, कर्मचारी या उनके करीबी रिश्तेदार अपात्र माने जाएंगे।
How to apply for Bima Sakhi Yojana offline :बीमा सखी योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
- नजदीकी LIC शाखा, CSC सेंटर या पंचायत कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन के बाद चयनित महिलाओं को ट्रेनिंग की सूचना एसएमएस/ ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
- ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बीमा सके सर्टिफिकेट और LIC कोड मिल सकता है।
Importent information :महत्वपूर्ण सूचना
LIC Bima Sakhi yojana में स्नातक पास करी हुई लड़कियां बन सकती हैं डेवलपमेंट ऑफिसर। 3 साल की ट्रेनिंग में बीमा, फाइनेंशियल लिटरेसी, पॉलिसी सेलिंग कस्टमर डीलिंग आदि की पूरी जानकारी दी जाती है ट्रेनिंग के बाद महिलाएं LIC एजेंट बनती हैं अच्छा प्रदर्शन करने पर डेवलपमेंट ऑफिसर भी बन सकती हैं।
important document :आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- बैंक खाता पासबुक।
- निवास प्रमाण पत्र।
- 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट आकार फोटोग्राफ।
- चालू मोबाइल नंबर।
- ईमेल।
महिलाएं पत्र नहीं होगी
- LIC के पंजीकृत एजेंट या कर्मचारी (पति/पत्नी, बच्चा, माता-पिता, भाई-बहन, और मेहमान वाले)।
- LIC के कर्मचारी या पूर्व एजेंट।
- स्थायी LIC एजेंट।

FAQ
बीमा सखी योजना का ट्रेनिंग कहाँ होता है?
LIC की शाखाओं, CSC सेंटरों या पंचायत कार्यालयों में होती है
बीसी सखी की ट्रेनिंग कितने दिन की होती है?
छः दिवसीय बैंक बीसी सखी प्रशिक्षण का समापन बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा