Rajasthan Teacher Bharti 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू। 5000 पदों पर भर्ती, आवेदन 7 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक। परीक्षा जनवरी 2026 में होगी।
Rajasthan Primary Teacher Vacancy 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा बड़ी Rajasthan Primary Teacher Vacancy निकाली गई है शिक्षण जगत में खुशखबरी, दरअसल प्राथमिक विद्यालय अध्यापक की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
राजस्थान के युवा अभ्यर्थी जो टीचिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लेकर आया है इसके माध्यम से लगभग 5000 तक के अध्यापकों की भर्ती की जा रही है जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वह जल्द से जल्द फॉर्म में अप्लाई करें और सरकारी नौकरी लेने ।
बात की जाए ऑनलाइन अप्लाई की तो बोर्ड के द्वारा आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2025 रखी गई है इसके अतिरिक्त फीस भी आपको 6 दिसंबर 2025 तक जमा करनी होगी बात की जाए प्रारंभिक परीक्षा की तो इसमें चयन प्रक्रिया के लिए आपको 17 से 21 जनवरी 2026 के मध्य एग्जाम करवाया जाएगा ।
उसी के आधार पर चयन प्रक्रिया की पूरी की जाएगी बात की जाए एप्लीकेशन फीस की तो सामान्य वर्ग ईडब्ल्यूएस ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹600 फीस के रूप में देने होंगे जबकि ईडब्ल्यूएस ,ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को ₹400 आवेदन के रूप में देने होंगे बात की जाए एससी एसटी पीएच कैंडिडेट की तो ₹400 आवेदक फीस के रूप में देने होंगे ।
यदि फॉर्म में कोई गलती हो गई है तो आपको कलेक्शन करने के लिए ₹300 फीस के रूप में भुगतान करने होंगे आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन रखी गई है और फीस भुगतान भी ऑनलाइन ही रखा गया है चाहे वह डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग कैश कार्ड मोबाइल वॉलेट या इंप एस के द्वारा ही मान्य होगा अन्य किसी माध्यम से फीस भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Panchayati Raj Bharti 2025 – 23,175 पदों पर भर्ती शुरू | 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका
Rajasthan Teacher Bharti online apply
Rajasthan Teacher Bharti 2025 ,भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किस प्रकार से आवेदन करना है इस आर्टिकल में आपके संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी सर्वप्रथम ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल http://sso.rajasthan.gov.in पर आना होगा और रिक्रूटमेंट पोर्टल Recruitment Portal का चयन करना होगा।
उसके बाद अप्लाई apply now Button पर क्लिक करें और आगे बढ़े अब आपको OTR (One Time Registration) वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा और वहां पर आपको शुल्क भुगतान करना आवश्यक है। आप जिस भी सभी अभ्यर्थियों से निवेदन है category से बिलॉन्ग करते हैं आप उतना ही शुल्क जमा करें इसके बाद आप दूसरे चरण में पहुंच जाएंगे OTR को बहुत सावधानी से भरें आवेदक को ऑनलाइन आवेदन में शारीरिक दृश्य चिन्ह यानी(विजिबल बॉडी mark ) भरना अनिवार्य है ।
अब आप अपनी एसएसओ ( sso id) आईडी से आवेदन प्रक्रिया आगे की शुरू कर सकते हैं अब आप अपनी एप्लीकेशन ईद को फिल अप कर सकते हैं या नहीं भरना शुरू कर सकते हैं एक बार पंजीकरण के उपरांत आपको फीस का भुगतान करना अनिवार्य होता है फीस भुगतान हो जाने के बाद आप तीसरे चरण में पहुंच जाएंगे।
अब आप जिस भी टीचिंग लाइन से संबंध रखते हैं आप उसे क्रांतिकारी को चंगे अब आपके यहां पर संस्कृत शिक्षा विभाग में जाना है या फिर सामान्य शिक्षा विभाग में या फिर प्रारंभिक शिक्षा विभाग में इन सभी का चयन करने के बाद आप चौथी प्रक्रिया में पहुंच जाएंगे आपको आरक्षण के अनुसार सीट दी जाएगी और आयु सीमा में भी छूट प्रदान की जाएगी।
इस प्रकार आप ऑनलाइन माध्यम से जो भी सारे डॉक्यूमेंट आपसे मांगे जाएं वह आपको एप्लीकेशन फॉर्म में सबमिट करना होगा इसके अतिरिक्त आपसे निवास जाति हाई स्कूल इंटरमीडिएट इसके अतिरिक्त जो भी अपने डिग्री डिप्लोमा किया है उसका भी पीएफ अपलोड करना होगा इसके बाद फोटो साइन अपलोड करें अब आपका फॉर्म पूरी तरीके से सबमिट हो चुका है।

- PM KISAN 21th installment update : 21वीं किस्त जारी, कैसे चेक करें अपना नाम ?
- UPSSSC PET 2025 EXAM :यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
- Class 12th result CBSE Board 2025:सीबीएसई बोर्ड 12th का रिजल्ट कब आ सकता है ?
- BOB peon vacancy 2025:दसवीं पास के लिए बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई
- MP High Court vacancy 2025:मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती,2025
rajsthan Teacher Bharti salary
राजस्थान टीचर भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कितनी सैलरी दी जाएगी इसकी जानकारी आपको मिलेगी प्रारंभिक विद्यालय अध्यापक में लेवल प्रथम का वेतन यानी लेवल 10 के अनुसार दिया जाएगा राजस्थान सिविल सेवा पुनरक्षित नियम 2017 के अनुसार आपको अन्य वेतन भत्ते मकान आदि सुविधाएं जो दी जाती हैं वह भी इसके अनुसार दी जाएगी।
Rajsthan Teacher vacancy educational qualification
राजस्थान में निकली भर्ती में टीचर बनने के लिए आपके पास कुछ योग्यताएं होनी चाहिए जैसे आपके पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक या फिर इसके समकक्ष प्रारंभिक शिक्षा में देर वार्षिक डिप्लोमा होना चाहिए।
या
न्यूनतम 45% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालय में 3 वर्ष की डिप्लोमा चाहिए जिस किसी भी नाम से जाना जाता हो।
या फिर
न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक एवं चार वर्षीय प्रारंभ में शिक्षा शास्त्र में स्नातक( B.El.Ed )।
या
स्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षा में 3 वार्षिक डिप्लोमा हो तथा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया होना आवश्यक है तभी आप इसमें आवेदन कर पाएंगे।
इसके अतिरिक्त संस्कृत शिक्षा अध्यापक बनने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए जैसे न्यूनतम 50% अंकों के साथ वरिष्ठ उपाध्याय अथवा समतुल्य पारंपरिक सांस्कृतिक परीक्षा तथा प्रारंभिक परीक्षा में गृह वार्षिक डिप्लोमा होना चाहिए ।
अन्य जानकारी के लिए आपको ऑफिशियल पीएफ पर जाना होगा।
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि आपके पास प्रारंभिक अध्यापक सीधी भर्ती में शामिल होने के लिए आपके पास सारी शैक्षिक योग्यताएं होनी आवश्यक हैं जिस दिन भी मांगी जाएगी यदि आपके पास उसे दिन उपलब्ध नहीं होंगे तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा और आप आपद घोषित कर दिए जाएंगे इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य चरित्र राष्ट्रीयता आदि सब कुछ सही-सही होना ।
Rajsthan Teacher Bharti Age Limit
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से निकल गई बंपर भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच की होनी चाहिए और नियम के अनुसार आपको हर वर्ग से छूट प्रदान की जाएगी आप जिस क से बिलॉन्ग करते हैं।
आपको छूट प्रदान की जाएगी अन्य पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति ,सहरिया वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी ,जबकि राजस्थान के मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग ,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सहरिया पर की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी ।
आवेदन शुल्क को जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अवधि
राजस्थान टीचर भर्ती में शामिल होने वाली आवेदकों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करते समय यदि आपने फीस का भुगतान नहीं किया है तो फीस का भुगतान अवश्य करें आपको फीस भरने की अंतिम तारीख 6 .12.2025 स्थिति के बाद कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन: राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सामान्य संस्कृत शिक्षा सीधी भर्ती 2025 की परीक्षा बोर्ड दिनांक 17 .1 .2026 से 21 .01 2026 के मध्य विभिन्न परीक्षा केदो पर आयोजित करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम टाइम पर चेक करते रहें की परीक्षा का आयोजन कब करवाया जाएगा।
प्रवेश पत्र
राजस्थान टीचर बोर्ड भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को वोट की वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे अन्य किसी के माध्यम से आपको एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश-पत्र जारी कर दिए जाएंगे जिसकी सूचना आपको वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।
पेंशन
जो भी अभ्यर्थी राजस्थान टीचर भर्ती में शामिल होकर नौकरी लेंगे उनके कर्मचारियों के लिए नियम अनुसार राज्य सरकार द्वारा पेंशन योजना लागू होगी अन्य कोई पेंशन का लाभ नहीं दिया जाएगा जो भी राज्य सरकार देती है वही आपको मिलेगा।
इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट्स
भर्ती में शामिल होने के लिए जो भी डॉक्यूमेंट आपसे मांगे गए हैं उन्हें PDF या फिर JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें सारे डॉक्यूमेंट को अपलोड करना अनिवार्य है।
Rajasthan Teacher bharti syllabus
राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए सिलेबस परीक्षा 300 अंकों की आयोजित की जानी है परीक्षा के लिए एक प्रश्न पत्र होगा प्रश्न पत्र के समय अवधि 2 घंटा 30 मिनट होगी। सारे प्रश्न यानी 150 प्रश्न होंगे समस्त प्रश्न बहुविकल्पीय परीक्षा पर आधारित होंगे । सही उत्तर होने पर दो अंक दिए जाएंगे जबकि गलत होने पर वन थर्ड(1/3) काट लिया जाएगा यानी तीन गलत होने पर आपका एक सही सवाल काट लिया जाएगा।
सामान्य शिक्षा परीक्षा के लिए आपके पास राजस्थान का भौतिक भूगोल, ऐतिहासिक सांस्कृतिक ,राजस्थानी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है आपसे इस पर 100 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
इसके बाद आपको राजस्थान का भूगोल जिसमें मानसून तंत्र एवं जलवायु अपवाह तंत्र, यानी जिले राजस्थान की वनसंपदा वन्य जीव, मृदा, राजस्थान के प्रमुख फैसले ,जनसंख्या घनत्व ,साक्षरता, लिंगानुपात, जनजातीय जनजाति क्षेत्र, धात्विक खनिज ,राजस्थान के ऊर्जा संसाधन परंपरागत और गैर परंपरागत राजस्थान के पर्यटन स्थल, राजस्थान के यातायात के साधन।
इसकी अतिरिक्त इतिहास एवं संस्कृत राजस्थानी भाषा राजस्थान का सामान्य ज्ञान शैक्षिक परिदृश्य निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामाजिक विज्ञान ।
आपको पूरी पीडीएफ इस आर्टिकल में मिल जाएगी सिलेबस के लिए जो भी जरूरी है आपको डाउनलोड कर लेनी है।
full pdf link click to download syallbus
Rajasthan Teacher Bharti 2025 – Official FAQ
- इस भर्ती का आयोजन किस विभाग द्वारा किया जा रहा है? यह भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा प्रारंभिक शिक्षा विभाग (Sanskrit Education Department) के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
- कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?
कुल विभिन्न जिलों में Level-1 (Class 1–5) के तहत Sanskrit Teachers की वैकेंसी जारी की गई है।
PDF में जिलेवार और वर्गवार (TSP/Non-TSP) वितरण दिया गया है। - ऑनलाइन आवेदन की तिथि क्या है?
आवेदन प्रारंभ: 07 नवंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 06 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) - परीक्षा कब होगी?
लिखित परीक्षा 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। - आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग (General): ₹600/- OBC / MBC / EWS / SC / ST / PwD: ₹400/-OTR पहले से जमा है तो पुनः नहीं देना होगा
- शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) क्या है?
(a) Sanskrit Subject Teacher (Level 1):
Shastri या उसके समकक्ष पारंपरिक संस्कृत परीक्षा। साथ में 2 वर्षीय D.El.Ed (Diploma in Elementary Education)। तथा REET Level 1 (2022 या 2025) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
- न्यूनतम अंक कितने आवश्यक हैं?
सामान्य (GEN): 60%,OBC / MBC / EWS / SC / ST: 55% महिला / विकलांग: 50% (TSP क्षेत्र के लिए ST हेतु 36% तक छूट) - आयु सीमा क्या रखी गई है?
न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष।राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट अलग-अलग श्रेणियों के लिए लागू है। - चयन प्रक्रिया क्या होगी?
लिखित परीक्षा (REET Mains) + दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के आधार पर चयन होगा। समानांतर परीक्षा होने पर Normalization Process लागू की जाएगी। - परीक्षा पैटर्न क्या रहेगा?
कुल अंक: 300 ,कुल प्रश्न: 150 (सभी Objective Type) समय: 2 घंटे 30 मिनट ,गलत उत्तर पर ⅓ अंक की कटौती
मुख्य विषय:बाल विकास, सामान्य ज्ञान, शिक्षा शास्त्र, भाषा ज्ञान (Sanskrit, Hindi, English)
- क्या REET पास होना अनिवार्य है? हाँ, REET Level-I (2022 या 2025) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- TSP और Non-TSP क्षेत्र के लिए नियम क्या हैं?
उम्मीदवार को आवेदन के समय यह बताना होगा कि वह TSP या Non-TSP क्षेत्र से संबंधित है। केवल उसी क्षेत्र के निवासी उम्मीदवार TSP आरक्षण का लाभ ले सकते हैं।
- विकलांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए नियम क्या हैं?
केवल 40% या अधिक Disability वाले अभ्यर्थी मान्य होंगे। उन्हें UDID Card (Valid Proof) प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7 दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी होंगे।
- परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग पर क्या कार्रवाई होगी?
यदि किसी उम्मीदवार द्वारा नकल या अनुचित साधनों का उपयोग किया जाता है, तो उसे 3 वर्ष तक परीक्षा से प्रतिबंध और ₹1 लाख तक जुर्माना हो सकता है।
- संपर्क व जानकारी के लिए वेबसाइट व हेल्पलाइन: वेबसाइट: https://rsmssb.rajasthan.gov.in हेल्पलाइन: 0141-2722520 कार्यालय: Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur