Laalo Krishna Sada Sahaayate Box Office: गुजराती सिनेमा की पहली 60 Crore फिल्म बनी, बनाया नया इतिहास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Laalo Krishna Sada Sahaayate Box Office ने गुजराती सिनेमा में इतिहास रच दिया है। अंकित साखिया की इस फिल्म ने सिर्फ 41 दिनों में ₹60 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट बन गई है। जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और सफलता की कहानी।

Laalo Krishna Sada Sahaayate Box Office: पहली बार किसी गुजराती फिल्म ने छुआ 60 करोड़ का आंकड़ा

गुजराती सिनेमा के लिए यह ऐतिहासिक पल है। निर्देशक अंकित साखिया की फिल्म Laalo Krishna Sada Sahaayate ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने शानदार वापसी करते हुए 41 दिनों में 60 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया है ऐसा करने वाली यह पहली गुजराती फिल्म बन गई है।

120 Bahadur Movie Review in Hindi:Rezang La की लड़ाई पर बनी Farhan Akhtar की नई फिल्म का रिव्यू

Laalo Krishna Sada Sahaayate Box Office:धीमी शुरुआत लेकिन दमदार सफर

थोड़े प्रचार के साथ रिलीज़ हुई यह फिल्म अपने भावनात्मक और आध्यात्मिक विषयों की वजह से दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय होने लगी। शुरुआती दिनों में जहां कलेक्शन सामान्य रहे, वहीं बाद में वर्ड ऑफ माउथ ने इसे एक अभूतपूर्व हिट में बदल दिया।

Day 1: लगभग ₹2 लाख

अगले दो दिन: ₹4 लाख और ₹8 लाख

पहला हफ्ता: ₹33 लाख तक सीमित, और किसी बड़े उछाल का संकेत नहीं

दूसरे हफ्ते में फिल्म लगभग स्थिर रही और धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती गई।

Laalo Krishna Sada Sahaayate :सच्चा मोड़ वीक 3 में धमाकेदार वृद्धि

तीसरे हफ्ते में हालात पूरी तरह बदल गए। दर्शकों के बीच फिल्म की भावनात्मक गहराई और आध्यात्मिक कनेक्शन की चर्चा इतनी बढ़ी कि टिकट खिड़की पर मांग अचानक तेज हो गई। वीक 3 कलेक्शन: लगभग ₹62 लाख

वीक 4– 5: गुजरात भर में Laalo की लहर

चौथे हफ्ते से फिल्म ने असली रफ़्तार पकड़ी। थिएटरों में शो बढ़ाए गए और दर्शकों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया।

  • वीक 4: ₹12 करोड़ से ज्यादा
  • वीक 5: लगभग ₹25.7 करोड़
    • Day 30: ₹4.65 करोड़
    • Day 31: ₹7.1 करोड़
    • Day 34: ₹3.5 करोड़

यह आंकड़े फिल्म के लिए नए रिकॉर्ड साबित हुए।

वीक 6 में भी जारी रहा कमाल

छठे हफ्ते में भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ।

  • Day 36: ₹2.75 करोड़
  • Day 37: ₹4.5 करोड़
  • Day 38: ₹6.5 करोड़
  • Day 40–41: ₹3 करोड़ और ₹2.65 करोड़ के आसपास

इन मजबूत कलेक्शन्स ने फिल्म को 41 दिनों में सुरक्षित रूप से ₹60 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया।

गुजराती सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय

Laalo Krishna Sada Sahaayate ने न सिर्फ गुजराती बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि पूरे भारत में चर्चा का विषय बन गई है।
मिनिमम बजट और कम प्रचार के बावजूद इस फिल्म ने यह दिखा दिया कि सशक्त कंटेंट और ईमानदारी से कही गई कहानी हमेशा दर्शकों तक पहुंचती है।

यह फिल्म अब गुजराती फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कमर्शियल सफलता के रूप में दर्ज हो गई है।

Leave a Comment