Mastiii 4 Box Office Day 2: Weekend पर भी फ्लॉप ट्रेंड, 120 Bahadur ने बनाई लीड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mastiii 4 Box Office Day 2 ने Day 2 पर भी 2.75 करोड़ ही कमाए, कोई ग्रोथ नहीं दिखी। वहीं Farhan Akhtar की 120 Bahadur ने बढ़त बनाते हुए 6.25 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया।

Mastiii 4’ Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी नहीं दिखी बढ़त, वहीं ‘120 Bahadur’ ने पकड़ी रफ्तार

कॉमेडी फ्रेंचाइज़ की चौथी किस्त ‘Mastiii 4’ जिसमें विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफ़ताब शिवदासानी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, लेकिन उम्मीदों के विपरीत शनिवार को इसकी कमाई में कोई भी बढ़त दर्ज नहीं की गई। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन भी ठीक वही आंकड़ा 2.75 करोड़ रुपये कमाया जिससे दो दिन का कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये पर टिक गया है।

आमतौर पर वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिलता है, मगर Mastiii 4 इस पैटर्न से लाभ नहीं उठा सकी। रिलीज़ के दो दिन बाद भी फिल्म का कारोबार स्थिर बना हुआ है जो संकेत देता है कि यह अपने संभावित 10 करोड़ रुपये के ओपनिंग वीकेंड लक्ष्य से पीछे रह सकती है।

Free Silai Machine Yojana 2025: Online Apply, ₹15000 सहायता , PM Vishwakarma Yojana full details

Mastiii 4 Box Office Day 2 : सुबह कमजोर, रात में मामूली सुधार

  • दूसरे दिन ‘Mastiii 4’ ने हिंदी बेल्ट में कुल 10.63% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।
  • सुबह के शो में दर्शकों की संख्या बेहद कम रही और ऑक्यूपेंसी सिर्फ 5.69% तक सीमित रही।
  • दोपहर में हल्की बढ़त दिखी और यह आंकड़ा 10.17% तक पहुंच गया।
  • शाम के शो में मामूली गिरावट आई और ऑक्यूपेंसी 9.97% पर आ गई।
  • रात के शो ने कुछ सुधार दिखाते हुए 16.68% तक की भराव दर हासिल की।
  • इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दर्शकों की संख्या दिनभर अस्थिर रही और फिल्म को मजबूत फुटफॉल का फायदा नहीं मिल सका।

Masti 4 movie full Trailer click now to watch

Mastiii 4 Box Office Day 2
Mastiii 4 Box Office Day 2(image credit : you tube)

120 Bahadur’ ने दिखाया बेहतर प्रदर्शन

जहाँ ‘Mastiii 4’ की कमाई स्थिर रही, वहीं फरहान अख्तर की 120 Bahadur ने दूसरे दिन सकारात्मक रुझान दर्ज कराए। शनिवार को फिल्म की कमाई ने Mastiii 4 को पीछे छोड़ दिया और 6.25 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के प्रदर्शन की तुलना में 120 Bahadur स्पष्ट रूप से बढ़त हासिल करती दिख रही है।

    Mastiii 4 :रिव्यू झलक

    समीक्षाओं के अनुसार, फ्रेंचाइज़ की चौथी फिल्म वही फार्मूला दोहराती है, जो दर्शक वर्षों से देखते आए हैं पति-पत्नी की नोकझोंक, गलतफहमियों से भरा हास्य, और हल्के-फुल्के मनोरंजन की कोशिश।
    हालाँकि फिल्म कहीं-कहीं हँसी प्रदान करती है, लेकिन आलोचकों का मानना है कि इसमें नई ताजगी का अभाव है और कहानी कई जगह खिंची हुई महसूस होती है। दर्शकों को हँसाने के प्रयास किए गए हैं, मगर फिल्म कई हिस्सों में प्रेडिक्टेबल और ओवरस्ट्रेच्ड लगती है।

    Leave a Comment