Bigg Boss 19: कुनीक्का सदानंद बाहर, फैन्स का गुस्सा Ashnoor और Shehbaz से ज्यादा डिज़र्व करती थी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bigg Boss 19 के Weekend Ka Vaar में कुनीक्का सदानंद को सबसे कम वोट मिलने के बाद बाहर कर दिया गया। सलमान खान ने उनके गेम की तारीफ की, जबकि फैन्स का कहना है कि वह Top 5 की हकदार थीं।

Bigg Boss 19: कुनीक्का सदानंद हुईं एलिमिनेट दर्शकों ने उठाए सवाल Ashnoor और Shehbaz से ज्यादा दमदार थीं

Bigg Boss 19 के ताज़ा Weekend Ka Vaar एपिसोड में मेकर्स ने इस हफ्ते अनुभवी अभिनेत्री कुनीक्का सदानंद को बाहर कर दिया। फिनाले से ठीक दो हफ्ते पहले हुआ यह एलिमिनेशन शो के दर्शकों को काफी चौंकाने वाला लगा। स्टेज पर सलमान खान ने कुनीक्का की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस सीज़न के बेहतरीन पलों में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा। घर से विदा लेते समय कई कंटेस्टेंट भी भावुक नज़र आए।

सबसे कम वोटों की वजह से बाहर हुईं Kunickaa

Weekend Ka Vaar में सलमान खान ने चार ऐसे कंटेस्टेंट्स के नाम बताए, जिन्हें सबसे कम वोट मिले थे।

आमाल मलिक

तान्या मित्तल

मालती चहर

और कुनीक्का सदानंद

इनमें से कुनीक्का को सबसे कम वोट मिले, जिसके कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा। जाते-जाते सलमान ने कहा—
कुनीक्का, आपने शानदार खेल दिखाया। आपके बिना यह सीज़न अधूरा लगता।

Masti 4 Movie Review In Hindi – मास्टी 4 की पूरी कहानी, रिव्यू, क्या वाकई देखने लायक है? फुल Honest Review

big boss 19: सोशल मीडिया पर गुस्सा फैन्स बोले Top 5 की हकदार थीं

कुनीक्का के बाहर होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई दर्शकों का मानना है कि वह कई मौजूदा कंटेस्टेंट्स से ज्यादा मजबूत थीं।

फैन्स ने लिखा

कुनीक्का Ashnoor और Malti से कहीं बेहतर थीं।

इनका नाम Top 5 में होना चाहिए था।

Shehbaz और Malti की तुलना में कुनीक्का ने ज्यादा कंट्रीब्यूट किया।

Best senior contestant! शो इनके बिना फीका लगता।

दर्शकों की ये प्रतिक्रियाएं साफ दिखाती हैं कि कुनीक्का ने शो में अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग बना ली थी।

Bigg Boss 19 :कैसा रहा Kunickaa का सफर?

शो की शुरुआत से ही Kunickaa ने दर्शकों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी।

शुरुआती हफ्ते में बिना किसी टास्क के वह घर की कप्तान बनीं और पूरे घर को अपने तरीके से मैनेज किया।

हालांकि जब उन्हें दोबारा कैप्टेंसी मिली, तो तीन दिनों के अंदर ही उन्होंने पद छोड़ दिया।

सलमान खान ने कई बार उनकी निर्णय क्षमता और सही वक्त पर स्टैंड लेने की सराहना की।

कुनीक्का ने कई बार नॉमिनेशन झेला लेकिन लगातार हफ्तों तक वह बचती रहीं। उनका शांत, भावुक, मज़ाकिया और कभी-कभी तीखा अंदाज़ उन्हें दर्शकों से जोड़ता रहा।

Tanya Mittal और Neelam Giri के साथ उनकी दोस्ती, साथ ही Abhishek Bajaj, Gaurav Khanna और Farrhana Bhatt के साथ हुए टकराव शो के मुख्य आकर्षण रहे।

फिनाले से थोड़े समय पहले उनका सफर खत्म होना दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

Leave a Comment