smriti mandhana wedding postponed: पिता ICU में भर्ती, डॉक्टर ने दी बड़ी हेल्थ अपडेट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

smriti mandhana wedding postponed ,भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी अचानक टाल दी गई है। पिता श्रीनिवास मंधाना को सीने में दर्द के बाद ICU में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नई शादी की तारीख जल्द घोषित हो सकती है।

Smriti Mandhana की शादी टली , पिता अस्पताल में भर्ती डॉक्टर ने दी अहम हेल्थ अपडेट

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। परिवार के एक करीबी सदस्य की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिसके कारण विवाह समारोह को रोकना पड़ा। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, यह व्यक्ति मंधाना परिवार का बेहद करीबी है, हालांकि पहचान को गोपनीय रखा गया है।

Masti 4 Movie Review In Hindi – मास्टी 4 की पूरी कहानी, रिव्यू, क्या वाकई देखने लायक है? फुल Honest Review

smriti mandhana wedding :पिता श्रीनिवास मंधाना को सीने में दर्द, ICU में भर्ती

डॉक्टरों के अनुसार, स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को एंजाइना पेक्टोरिस जैसे लक्षण दिखाई दिए, जो हृदय संबंधी समस्या से जुड़ा एक प्रकार का सीने का दर्द होता है। शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे दर्द बढ़ने पर उन्हें तुरंत 2:15 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे आईसीयू में हैं और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।

अस्पताल के न्यूरो फिजिशियन और सर्वहित हॉस्पिटल के चेयरमैन नमन शाह ने बताया: हमने कुछ शुरुआती टेस्ट किए हैं और दवाइयाँ शुरू कर दी हैं। सोमवार सुबह और टेस्ट होंगे, जिसके बाद तय किया जाएगा कि एंजियोग्राफी की जरूरत है या नहीं। कार्डियक विशेषज्ञ डॉ. रोहित थेनदार ने भी उनकी जांच की। ECG रिपोर्ट में कोई गंभीर नई समस्या नहीं मिली, लेकिन ब्लड प्रेशर लगातार अधिक रहने के कारण उन्हें ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया है।

smriti mandhana wedding postponed
smriti mandhana wedding postponed(image credit : instagram)

smriti mandhana wedding postponed :शादी की नई तारीख अभी तय नहीं समारोह अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा

शादी किस दिन होगी, इसे लेकर फिलहाल कोई नई घोषणा नहीं की गई है।
परिवार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विवाह समारोह अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

पिछले कुछ दिनों से स्मृति मंधाना की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे।
मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ चल रहे थे।

इतना ही नहीं, मेहमानों के मनोरंजन के लिए Bride Team vs Groom Team के बीच एक मज़ेदार क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया था, जिसकी तस्वीरें फैंस के बीच खूब चर्चा में रहीं। लेकिन अचानक हुई स्वास्थ्य-संबंधी आपातस्थिति ने माहौल गंभीर कर दिया।

मीडिया का दावा मंधाना परिवार के बेहद करीबी की हालत थोड़ी गंभीर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की स्थिति “हल्की गंभीर” बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
गोपनीयता के चलते परिवार ने न तो नाम बताया है और न ही बीमारी की पुष्टि की है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण शादी को आगे बढ़ाया गया है।

smriti mandhana wedding postponed :समारोह जारी, लेकिन माहौल तनावपूर्ण

भले ही परिवार ने आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है लेकिन चिकित्सा आपातस्थिति के बावजूद कुछ पूर्व निर्धारित रस्में सीमित रूप से जारी रही हैं। फिर भी, सभी की नज़रें अब स्वास्थ्य अपडेट्स और शादी की नई तारीख पर टिकी हैं। फैंस और क्रिकेट जगत के लोग अगले कुछ घंटों में स्थिति स्पष्ट होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

Leave a Comment