De De Pyaar De 2 Box Office Day 14 ने ₹1.25 करोड़ कमाए। दो हफ्तों में फिल्म का कुल कलेक्शन ₹67.60 करोड़ हुआ। नई रिलीज़ ‘Tere Ishk Mein’ से बॉक्स ऑफिस पर दबाव बढ़ा।
De De Pyaar De 2 Day 14 collection
De De Pyaar De 2 Box Office Day 14: दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ी रफ्तार, ‘Tere Ishq Mein’ की एंट्री से कलेक्शन पर ब्रेक! अजय देवगन, आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ ने दो सप्ताह का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म ने भले ही शुरुआत स्थिर की हो, लेकिन दूसरे हफ्ते के अंत तक कलेक्शन में स्पष्ट गिरावट देखने को मिली है। देश में इसका कुल घरेलू संग्रह अब ₹67.60 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। हालांकि फिल्म ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी थी, मगर दूसरे सप्ताह के वर्किंग डेज़ में गिरावट बढ़ती चली गई और अब नया मुकाबला भी सामने आ चुका है।
De De Pyaar De 2 Box Office Day 14
सिर्फ ₹1.25 करोड़ गुरुवार यानी Day 14 पर De De pyaar De 2 movie ने लगभग ₹1.25 करोड़ का संग्रह किया।यह संख्या बताती है कि दूसरे हफ्ते के मध्य से ही फिल्म की पकड़ कमजोर होने लगी थी।
क्यों घट रही है कमाई? Tere Ishq Mein का असर शुरू
शुक्रवार को धनुष और कृति सेनन की नई रिलीज़ ‘तेरे इश्क़ में’ थिएटर्स में उतर चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग मजबूत रही है, और ट्रेड रिपोर्ट्स मानती हैं कि अजय देवगन की फिल्म के कलेक्शन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। अब दूसरे शुक्रवार से De De Pyaar De 2 के नंबरों में और गिरावट देखे जाने की संभावना है।
De De Pyaar De 2: Box Office Journey अब तक
पहला सप्ताह: 51.10 करोड़
फिल्म ने सप्ताह 1 को अच्छे-खासे ₹51.1 करोड़ के साथ पूरा किया था।
दूसरे सप्ताह की शुरुआत:
Day 8 (Friday): ₹2.25 करोड़
Day 9 (Saturday): ₹4.00 करोड़
Day 10 (Sunday): ₹4.50 करोड़
इन तीन दिनों ने फिल्म को अच्छा पुश दिया और इसे दूसरों मुकाबले—‘120 बहादुर’ और ‘मस्ति 4’—से आगे खड़ा कर दिया।
वर्किंग डेज़ में गिरावट:
Day 11 (Monday): ₹1.50 करोड़
Day 12 (Tuesday): ₹1.75 करोड़
Day 13 (Wednesday): ₹1.25 करोड़
Day 14 (Thursday): ₹1.25 करोड़
कुल घरेलू संग्रह: ₹67.60 करोड़

फिल्म की स्थिति: हिट, फ्लॉप या एवरेज?
फिल्म ने ओपनिंग सप्ताह में अच्छा प्रदर्शन दिखाया था, लेकिन ट्रेड के मुताबिक यह ₹100 करोड़ क्लब के पास भी पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
कारण:
वीकडे में तेजी से गिरता कलेक्शन
मजबूत प्रतिस्पर्धा (Tere Ishq Mein)
फ्रैंचाइज़ होने के बावजूद सीमित स्पाइक
दर्शकों की प्रतिक्रिया स्थिर लेकिन विस्फोटक नहीं
फिलहाल फिल्म को एवरेज परफॉर्मेंस की कैटेगरी में माना जा रहा है।
ओपनिंग और वीकेंड उम्मीदें और हकीकत
फिल्म ने ₹8.75 करोड़ ओपनिंग ली थी।
शनिवार व रविवार को ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि फिल्म में और अधिक उछाल दिखाई देगा, लेकिन कलेक्शन उतना नहीं बढ़ पाया जितनी उम्मीदें थीं।
इस ट्रेंड से साफ था कि फिल्म का ग्राफ स्थिर रहेगा, लेकिन ब्लॉकबस्टर जैसी तेज़ उछाल नहीं मिलेगी।
अगला कदम ,क्या तीसरा सप्ताह बचा पाएगा कलेक्शन?
अब सारा ध्यान इस बात पर है कि‘तेरे इश्क़ में’ की रिलीज़ के बाद De De Pyaar De 2 तीसरे सप्ताह में कितना बचा पाती है। अगर फिल्म 75–80 करोड़ तक चली जाए तो इसे ठीकठाक प्रदर्शन माना जाएगा,
वरना यह फ्रैंचाइज़ के लिए हल्की निराशा साबित होगी।
De De Pyar De 2 Movie Review in Hindi | पूरी कहानी, एक्टिंग और रेटिंग
De De Pyar De 2 Movie story
फिल्म की कहानी हल्की-फुल्की है, उतनी ही सरल भी, पर इसका ट्रीटमेंट उसे मज़ेदार बना देता है। Ashish Mehra (Ajay Devgn) अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड Ayesha (Rakul Preet Singh) के परिवार से मिलने इंडिया आता है। Ayesha के परिवार को लगता है कि वे “modern और cool” हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें बेटी के boyfriend की उम्र पता चलती है, सारे modern values हवा हो जाती हैं।
यहाँ फिल्म का ह्यूमर अपनी चोटी पर है कभी awkward silence,कभी ताना,कभी अनचाहे सवाल और इन सबके बीच अजय देवगन की आंखों का subtle सेंस-ऑफ-ह्यूमर लगातार मनोरंजन करता है।