Tere Ishk Mein Movie Review in hindi : Dhanush और Kriti Sanon की दर्दनाक Love Story | Full Hindi Review

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tere Ishk Mein movie Review in hindi पढ़ें फिल्म की पूरी कहानी, असली मतलब, एंडिंग एक्सप्लेंड, पब्लिक रिएक्शन, परफॉर्मेंस एनालिसिस और क्यों इस फिल्म को toxic love कहा जा रहा है। विस्तार से जानें धनुष और कृति सैनन की फिल्म का पूरा विश्लेषण।

Tere Ishk Mein Review in Hindi :Prem Kahani का सच

फिल्म Tere Ishk Mein को शुरुआत से ही एक इमोशनल, इंटेंस और रॉ लव स्टोरी के रूप में प्रमोट किया गया था। ट्रेलर देखकर लगा था कि निर्देशक आनंद एल. राय फिर से Raanjhanaa जैसी एक पावरफुल डिपली इमोशनल लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। लेकिन जब फिल्म थिएटर में आई, तो दर्शकों को पता चला कि यह फिल्म सिर्फ LOVE STORY नहीं बल्कि Toxic obsession, psychological trauma और गलत फैसलों से भरी एक थ्योरी है।

इस Tere Ishk Mein Review in Hindi में हम कहानी से लेकर उसकी गहराई, पात्रों की मानसिक स्थिति, फिल्म का मैसेज, एंडिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया सब कुछ विस्तार से समझेंगे।

Andhra King Taluka Movie Review in hindi :राम पोथिनेनी की दमदार परफॉर्मेंस वाली इमोशनल फैन स्टार कहानी

Tere Ishk Mein कहानी क्या है?

फिल्म की शुरुआत शांत, खूबसूरत लेकिन बेचैन करने वाले लद्दाख के माहौल से होती है। यहां एयरफोर्स ऑफिसर शंकर (धनुष) अपने दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाई देता है। वह बेहद टैलेंटेड है, लेकिन उसके भीतर एक ऐसा क्रोध है जिसे वह खुद भी समझ नहीं पाता। उसके व्यवहार को देखते हुए उसे ग्राउंडेड कर दिया जाता है और वहीं उसकी एंट्री होती है डॉ दिव्या (कृति सैनन) की।

पहली नज़र से ही दर्शक समझ जाते हैं कि यह कोई साधारण मुलाकात नहीं है। दिव्या गर्भवती है मानसिक तनाव में है दवाइयाँ खा रही है थकी हुई दिखती है लेकिन फिर भी वही शंकर की काउंसलर बनती है। और यहीं से शुरू होता है फिल्म का असली सफर एक लंबे फ्लैशबैक की ओर।

Tere Ishk Mein Movie Review in hindi
Tere Ishk Mein Movie Review in hindi(image credit:instagran)

Tere Ishk Mein Movie Review in hindi

सात साल पहले, कृति को दिखाया जाता है मुक्ति नाम की एक साइकोलॉजी स्टूडेंट के रूप में। वह अपने थिसिस में कहती है हिंसा अपेंडिक्स की तरह है जिसकी कोई जरूरत नहीं होती लेकिन दर्द बहुत देती है। वह मानती है कि हिंसा एग्रेशन और गुस्सा काउंसलिंग और प्यार से खत्म किया जा सकता है।

इसी दौरान वह कॉलेज में शंकर से मिलती है एक लड़का जो बिना वजह लड़ाई करता है, हर समय गुस्से में रहता है, और दुनिया से लड़ने को तैयार रहता है। लेकिन मुक्ति उसे एक रिसर्च सब्जेक्ट के रूप में देखती है, इंसान के रूप में नहीं। शंकर को उससे पहली ही नज़र में प्यार हो जाता है। लेकिन मुक्ति का मकसद है उसे ठीक करना बदल देना कंट्रोल करना यह वही God Syndrome है जिसमें औरतें मानने लगती हैं कि वे एक टूटे हुए आदमी को अपने प्यार से ठीक कर सकती हैं।

Love Story कम Toxicity ज़्यादा

मुक्ति और शंकर की प्रेम कहानी कही तो गई है, लेकिन दर्शक उससे जुड़ नहीं पाते। इसकी वजहें साफ हैं:

  • मुक्ति का चरित्र अधूरा और स्वार्थी लिखा गया है
  • शंकर का प्यार प्यार नहीं बल्कि ऑब्सेशन है
  • रिसर्च और रिलेशन में फर्क समझ नहीं आता
  • दोनों के निर्णय अव्यवहारिक लगते हैं
  • उनका बंधन गहरा होने के बजाय अजीब असहज और असंतुलित लगता है
  • जब मुक्ति एक असंभव शर्त रखती है और शंकर उसे पूरा भी कर देता है, तब तक मुक्ति आगे बढ़ चुकी होती है।
  • यही पल शंकर को फिर से हिंसा, गुस्सा और पागलपन की ओर ले जाता है।

Tere Ishk Mein Movie Ending Explained

फिल्म के क्लाइमेक्स में मुक्ति आखिरकार अपने फैसलों की वजह बताती है। लेकिन उसके तर्क इतने कमजोर हैं कि दर्शक भी पूछ बैठते हैं:

Why? आखिर ऐसा क्यों?

फिल्म Tere Ishk Mein Movie Review in hindi दर्शाती है कि शंकर का प्यार उसे तोड़ रहा था, लेकिन मुक्ति भी खुद टूटी हुई थी। उन दोनों के बीच जो रिश्ता था वह प्यार नहीं बल्कि dependence insecurity और emotional damage पर बना एक fragile structure था।

फिल्म की एंडिंग यह बताती है कि:कुछ रिश्ते प्यार नहीं बल्कि obsession बन जाते हैं कुछ लोग एक-दूसरे को heal नहीं बल्कि destroy करते हैं हर broken इंसान को प्यार नहीं बल्कि therapy की जरूरत होती है यह Ending जानबूझकर असहज है ताकि दर्शक toxic love को romantic न समझें।

फिल्म की असली जान

सच यह है कि अगर फिल्म में धनुष नहीं होते तो यह कहानी शायद बीच में ही ढह जाती।

Dhansu का एक्टिंग: उनकी आँखों में जो दर्द, गुस्सा, और बेचैनी है वह इतनी असली लगती है कि दर्शक उससे सहानुभूति भी रखते हैं और डरते भी हैं। उनका परफॉर्मेंस फिल्म को कई लेवल ऊपर ले जाता है।

कृति सैनन: कृति ने एक emotionally broken woman का किरदार निभाया है।उनकी body language, expressions और vulnerability बेहद authentic लगती है। कई सीन में वह फिल्म का emotional backbone बन जाती हैं।

प्रकाश राज: उनका रोल छोटा है, लेकिन जब भी आते हैं, स्क्रीन थम जाती है। उनका दर्द, उनका आक्रोश दोनों जबरदस्त हैं।

निर्देशन

आनंद एल. राय अपने emotionally rich characters के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार film की direction बिखरी हुई लगती है:

कहानी कई बार भटकती है

कुछ scenes बहुत लंबे हैं

Emotional logic कई जगह टूटता है

Age, career, UPSC ट्रैक जैसे हिस्से अविश्वसनीय लगते हैं

लगता है मानो फिल्म कई drafts का मिश्रण हो।

Tere Ishk Mein Movie संगीत

टाइटल ट्रैक और एक तमिल सॉन्ग अच्छा है लेकिन बाकी गानों में वह जादू नहीं है जो रहमान से उम्मीद की जाती है।

Public Review दर्शक क्या कह रहे हैं?

पब्लिक दो हिस्सों में बंट गई है।

पहला वर्ग कहता है:फिल्म deep है, emotional है, intense है।

दूसरा वर्ग कहता है यह movie disturbing, toxic और कहीं-कहीं irritating लगती है।

कई लोग कहते हैं कि: Raanjhanaa ने toxic love को normalise किया Tere Ishq Mein ने उसे और extreme कर दिया।

Technical Review – Cinematography, Editing, Screenplay

Cinematography

Gritty, dark-toned visuals Narrow lanes, small houses और real-life locations कहानी को authentic बनाते हैं।

Editing

अच्छा है लेकिन last 20–25 minutes खींचता है कुछ scenes unnecessary लगते हैं

Screenplay

Philosophical + raw emotions कई बार over-explaining से pace टूटता है

लेकिन dialogues दिल में उतरते हैं

महत्वपूर्ण सवाल

Tere Ishk Mein की कहानी किस बारे में है?

यह कहानी toxic love, obsession और psychological trauma पर आधारित है।

क्या फिल्म Raanjhanaa जैसी है?

थोड़ी बहुत vibe मिलती है, लेकिन यह Raanjhanaa से ज्यादा dark और परेशान करने वाली है।

Tere Ishk Mein ending का मतलब क्या है?

एंडिंग बताती है कि हर relationship को बचाना जरूरी नहीं होता, कुछ सिर्फ दर्द देते हैं।

क्या फिल्म में message है?

हां toxic relationships को romanticize नहीं करना चाहिए।

Dhanush की एक्टिंग कैसी है?

शानदार पूरी फिल्म का strongest हिस्सा है।

Leave a Comment