Tere Ishk Mein Box Office Day 2: शनिवार को बढ़ी कमाई, कुल ₹19.15 Cr

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tere Ishk Mein Box Office Day 2 ने ₹3.15 Cr कमाए। धनुष-कृति स्टारर फिल्म का कुल कलेक्शन ₹19.15 Cr। हिंदी बेल्ट में जबरदस्त प्रदर्शन, 2025 की 8वीं सबसे बड़ी ओपनिंग।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2 : शनिवार को दिखी ग्रोथ साल 2025 की 8वीं सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज

आनंद एल राय निर्देशित और धनुष–कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क़ में’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन ₹16 करोड़ की दमदार ओपनिंग लेकर 2025 की आठवीं सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया। शुक्रवार की मजबूत शुरुआत के बाद शनिवार को भी फिल्म के कलेक्शंस में बढ़त दर्ज की गई।

पहले दिन हिंदी वर्ज़न ने दिखाई असली ताकत

रिपोर्ट्स के अनुसार, Friday को फिल्म का ज़्यादातर कारोबार हिंदी वर्ज़न के दम पर आया।
इसके उलट, तमिलनाडु में फिल्म को सीमित रिलीज़ मिली, जिसके कारण तमिल वर्ज़न से सिर्फ ₹75 लाख का कलेक्शन दर्ज हुआ। व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि एक बड़े तमिल स्टार Dhansu की मौजूदगी के बावजूद तमिलनाडु में इतने कम स्क्रीन देना रणनीतिक चूक साबित हुआ।

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि


TereIshkMein को तमिलनाडु में बेहतर स्क्रीनिंग मिलनी चाहिए थी। धनुष जैसे बड़े स्टार की फिल्म के लिए यह वितरण बेहद कमजोर रहा। कोई बड़ी प्रतिस्पर्धा भी नहीं थी, ऐसे में फिल्म वहां बहुत अच्छा कर सकती थी।”

Tere Ishk Mein Box Office Day 2 : शनिवार दोपहर तक ₹3.15 करोड़ का कारोबार

शनिवार (Day 2) की दोपहर तक फिल्म ने लगभग ₹3.15 करोड़ जुटा लिए थे।
इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन बढ़कर ₹19.15 करोड़ नेट पहुंच गया है।

हालांकि शुरुआती रफ्तार उत्साहजनक है, लेकिन आगे का सफर और भी अहम होने वाला है। सोमवार का बिज़नेस तय करेगा कि फिल्म इस मजबूत शुरुआत को HIT की दिशा में बदल पाती है या नहीं।

Full movie Review in hindi click here

Tere Ishk Mein Box Office Day 2: की ओपनिंग लिस्ट में बड़ा मुकाम

Box Office India के मुताबिक, ‘Tere Ishk Mein’ ने 2025 की अब तक की 8th biggest opening दर्ज की है। इस साल बड़े बजट की कई फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं जैसे कि ‘War 2’, जो हाइप के बावजूद 50 करोड़ के आंकड़े को छू नहीं सकी।

2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं:

  • Chaava (लगभग ₹30 करोड़)
  • War 2
  • Sikandar
  • Thamma
  • Housefull 5
  • Saiyaara

रोमांटिक जॉनर की बात करें तो ‘Tere Ishk Mein’ ने 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।

Day-wise Box Office Collection

Day Collection Details
Day 1 (Friday) ₹16 करोड़ Hindi: ₹15.25 Cr, Tamil: ₹0.75 Cr
Day 2 (Saturday) ₹3.15 करोड़ (अंदाजन) दोपहर तक का डेटा
Total ₹19.15 करोड़ दो दिनों का कुल कलेक्शन

Tere Ishk Mein Box Office Day 2 : सोशल मीडिया चर्चा और हिंदी बेल्ट में मजबूत पकड़

फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही दिन से मजबूत रही, लेकिन रात के शो में फूटफॉल और बढ़ गया, जिसका सीधा असर कलेक्शन पर दिखा। तमिलनाडु में कमजोर रिलीज़ के बावजूद ‘तेरे इश्क़ में’ ने हिंदी बेल्ट में उम्मीद से ज्यादा प्रदर्शन किया है।

अगले दो दिन शनिवार रात और रविवार फिल्म की लंबी दौड़ तय कर सकते हैं।

Leave a Comment