Ram Pothineni की Andhara King Taluka ने रिलीज़ के Andhara King Taluka Box Office Day 4 में ₹14.55 करोड़ कमा लिए हैं। रविवार को ₹3.65 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने मजबूत होल्ड दिखाया। जानें रिपोर्ट और फिल्म पर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया।
Ram Pothineni new movie
Ram Pothineni की नई फिल्म Andhara King Taluka ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले चार दिनों में steady प्रदर्शन करते हुए कुल ₹14.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है। रविवार को ही फिल्म ने ₹3.65 करोड़ कमाए, जो फिल्म की वर्ड-ऑफ-माउथ पकड़ को दर्शाता है। महेश बाबू पाचिगोला निर्देशित इस एक्शन-रोमांस ड्रामा को दर्शकों से शुरुआती दिनों में ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन ₹4.15 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को कलेक्शन घटकर ₹3.10 करोड़ रहा, लेकिन शनिवार और रविवार दोनों दिन फिल्म फिर ₹3.65 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई। लगातार दो दिनों तक लगभग समान कमाई ने फिल्म के वीकेंड को स्थिर और मजबूत बनाए रखा।
रविवार को थिएटर्स में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 35.01% रही। सुबह के शो में लगभग 23% के साथ धीमी शुरुआत के बाद दोपहर में यह बढ़कर 40% से अधिक पर पहुंच गई। शाम के शो सबसे बेहतर रहे, जहां 45.96% तक सीटें भरीं। रात के शो में थोड़ी कमी दर्ज की गई, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म ने दिन का अच्छा ग्राफ बनाए रखा।
Andhara King Taluka Box Office Day 4
फिल्म में Ram Pothineni के साथ Upendra और BhagyaShri Borse अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। कहानी 90 के दशक के एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां Sagar नाम का लड़का सुपरस्टार Surya का कट्टर प्रशंसक है और वही उसका प्रेरणास्थल भी है।
Surya की 100वीं फिल्म के सपने के साथ-साथ Sagar की निजी संघर्ष और Mahalaxmi से उसका प्यार कहानी को आगे बढ़ाते हैं। फिल्म में Surya के करियर के उतार-चढ़ाव और Sagar की लगन को भावनात्मक अंदाज़ में पेश किया गया है, जो क्लाइमेक्स तक दर्शकों को बांधे रखता है।
ऑनलाइन शुरुआती समीक्षाओं में दर्शकों ने फिल्म के नए अंदाज़, फैंडम पर आधारित कहानी और Godavari गांव की वर्ल्ड-बिल्डिंग की खूब तारीफ की है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसे engaging और emotionally grounded बताया।
Andhara King Taluka review
राम पोथिनेनी उपेंद्र की फैन और स्टार की भावुक यात्रा का दमदार सिनेमाई अनुभव Andhra King Taluka एक ऐसी फिल्म है जिसमें स्टारडम, फैन्डम, भावनाएँ और संघर्ष सब एक साथ गुंथे हुए हैं। इस फिल्म को निर्देशक महेश बाबू पी ने एक ऐसे दौर में सेट किया है जब सिनेमाघर सिर्फ मनोरंजन का ज़रिया नहीं बल्कि लाखों लोगों की भावनाओं का घर हुआ करते थे।
यहाँ कहानी सिर्फ एक सुपरस्टार की नहीं, बल्कि एक सच्चे फैन के जीवन की भी है। राम पोथिनेनी का किरदार सागर, और उपेंद्र का किरदार सूर्या कुमार, दोनों मिलकर एक ऐसी कहानी सामने रखते हैं जो कई लेयर्स में खुलती है कभी भावुक, कभी संघर्षपूर्ण, कभी प्रेरणादायक और कभी थोड़ी सिनेमैटिक क्विक फिक्स जैसी।
Disclaimer
इस artical में शामिल बॉक्स ऑफिस आंकड़े विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों और शुरुआती ट्रेड डेटा पर आधारित हैं। अंतिम रिपोर्टों में परिवर्तन संभव है।