Dhurandhar Box Office Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन ₹28.60 करोड़ की धुआंधार ओपनिंग की

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और पहले दिन ₹28.60 करोड़ कमाए। जानें Day 1 रिपोर्ट, कलेक्शन और अपडेट।

Dhurandhar Box Office Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन की ₹28.60 करोड़ की शानदार कमाई

नई दिल्ली: रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-थ्रिलर Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करते हुए पहले ही दिन ₹28.60 करोड़ नेट (NBOC) का कलेक्शन दर्ज कर लिया है। Jio Studios और B62 Studios द्वारा निर्मित यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अधिकारिक अनुमान (official estimates) के अनुसार, Dhurandhar ने भारत में ₹28.60 करोड़ नेट कमाए। फिल्म ने अर्बन सिटीज़ के साथ-साथ इंडिया के Tier-2 और Tier-3 सेंटर्स में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Dhurandhar box office :रणवीर सिंह की 2025 की पहली रिलीज़

Dhurandhar, रणवीर सिंह की इस साल की पहली बड़ी रिलीज़ है।इससे पहले वह 2024 में रोहित शेट्टी की Singham Again में दिखाई दिए थे। यह फिल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ रणवीर की पहली कोलैबोरेशन है। आदित्य इससे पहले Uri: The Surgical Strike जैसी सुपरहिट दे चुके हैं।

Dhurandhar box office collection:फिल्म की कहानी और किरदार

इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह भारतीय जासूस (Indian Spy) की भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान के कराची स्थित लियारी गैंग्स में घुसपैठ करता है।

फिल्म में कई वास्तविक चरित्रों के प्रेरित रोल भी शामिल किए गए हैं

  • अक्षय खन्ना – रहमान डकैत के रूप में
  • संजय दत्त – SP चौधरी असलम के रूप में
  • माधवन – इंडियन इंटेलिजेंस ऑफिसर अजय सन्याल
  • अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं

फिल्म की कहानी जासूसी, आतंकवाद और गैंगवार की दुनिया को एक साथ जोड़ती है, जिसे दर्शक काफी सराह रहे हैं।

एक्शन और रियल-लाइफ इंस्पिरेशन

watch full Trailer now

ट्रेलर में माधवन के किरदार अजय सन्याल का डायलॉग “We must infiltrate the very core of terrorism in Pakistan” फिल्म की तीव्रता और गंभीर टोन को दर्शाता है।

फिल्म के कई हिस्से पाकिस्तान के लियारी और दक्षिण एशिया के अंडरवर्ल्ड ऑपरेशंस से प्रेरित हैं, जिससे दर्शकों में रुचि और बढ़ी है।

Read also full Review Dhurandhar

ओपनिंग डे पर पॉजिटिव ट्रेंड

फिल्म

  • एक्शन
  • डायरेक्शन
  • रणवीर सिंह की दमदार स्क्रीन प्रेज़ेन्स
  • स्टोरी की रियलिस्टिक ट्रीटमेंट

सबके लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहला वीकेंड ₹90 करोड़+ पार कर सकती है

Leave a Comment