Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna ने ट्रॉफी और ₹50 लाख जीते। पत्नी अकांक्षा और दोस्त मृदुल के साथ पहली पोस्ट वायरल। टीम ने इमोशनल विजय नोट जारी किया।
Bigg Boss 19 winner
Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी और ₹50 लाख, पहली पोस्ट में दिखा जश्न,एंटरटेनमेंट रियलिटी शो Bigg Boss 19 का फिनाले पूरा हो चुका है, और इस सीज़न की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम कर ली है। अनुपमा फेम गौरव खन्ना ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य कंटेस्टेंट्स फर्हाना भट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और अमाल मलिक को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी और ₹50 लाख का कैश प्राइज जीता। फिनाले के तुरंत बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की, जिसमें वे अपनी पत्नी अकांक्षा चमोला और करीबी दोस्त मृदुल तिवारी के साथ ट्रॉफी पकड़े नज़र आए।
गौरव खन्ना की पहली पोस्ट –The Trophy is Home
गौरव द्वारा शेयर की गई तस्वीर में अकांक्षा चमोला अपनी गोद में ट्रॉफी पकड़े दिखाई दीं, जबकि गौरव और मृदुल उनके साथ पोज़ दे रहे थे। सभी के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नज़र आई।
कैप्शन में गौरव ने लिखा:
“Winnnnnerrrr is Hereeeeeeeeee. Grateful for your immense support.
Kisan Credit Card Yojana 2025: लाभ, ब्याज दर, ऑनलाइन आवेदन full Details
Bigg Boss 19 Winner:मृदुल तिवारी के साथ जश्न – वायरल वीडियो
एक और पोस्ट में गौरव ने मृदुल के साथ एक सेलिब्रेशन वीडियो शेयर किया, जिसमें मृदुल खुशी से कहते दिखे: “Bola tha na GK kya karega GK ye karega!” और फिर ट्रॉफी की तरफ इशारा करते हैं। गौरव ने वीडियो में मृदुल को अपना “younger brother” कहकर धन्यवाद दिया।
टीम की तरफ से इमोशनल ‘विजय नोट’
गौरव खन्ना की टीम ने एक हार्दिक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था:
“तीन महीने की यात्रा आखिर खत्म हुई और यह अंत बेहद खूबसूरत रहा।
ट्रॉफी घर आ चुकी है।
हमें हमेशा पूछा जाता था ‘GK क्या करेगा?’
और जैसा हमने कहा, GK सबके लिए ट्रॉफी लेकर आया।
यह सफर बेहद खूबसूरत रहा— हर सुख-दुख में हमने गौरव के साथ खड़े रहे।
यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, हर उस इंसान की है जिसने उस पर भरोसा किया, वोट किया, और उसके सपने को अपना बनाया।”
अंत में टीम ने लिखा: “हम सिर्फ ट्रॉफी का जश्न नहीं मना रहे हैं, बल्कि विश्वास, प्यार और एकता का भी जश्न मना रहे हैं। Thank you.”
Kalamkaval Movie Review in Hindi full story read now
Bigg Boss 19 Winner:FAQ s
Q1: Bigg Boss 19 का विनर कौन बना?
A: इस सीज़न के विजेता गौरव खन्ना बने हैं।
Q2: गौरव खन्ना को कितना इनाम मिला?
A: उन्हें ट्रॉफी के साथ ₹50 लाख कैश प्राइज मिला है।
Q3: गौरव खन्ना की पहली सोशल मीडिया पोस्ट में क्या था?
A: उन्होंने अपनी पत्नी अकांक्षा चमोला और दोस्त मृदुल तिवारी के साथ ट्रॉफी पकड़े तस्वीर शेयर की।
Q4: क्या गौरव खन्ना ‘अनुपमा’ शो में भी काम कर चुके हैं?
A: हाँ, वे टीवी शो ‘अनुपमा’ में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
Q5: गौरव की टीम ने विजय नोट में क्या कहा?
A: टीम ने तीन महीने की यात्रा, फैंस के सपोर्ट और गौरव की जीत को “हम सबकी जीत” बताया।