Mahieka Sharma की गलत तरीके से फोटो खींचे जाने पर Hardik Pandya भड़के, बोले ‘यह सम्मान और boundaries की बात है, sensationalism नहीं।’
‘सस्ती सनसनी’: माहिका शर्मा की गलत फोटो खींचने पर हार्दिक पांड्या ने पैपराजी की आलोचना की
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक कड़े बयान के जरिए पपराज़ी को लताड़ा है। मॉडल और एक्ट्रेस माहियेका शर्मा का एक अनुचित एंगल से ली गई तस्वीर वायरल होने के बाद हार्दिक ने इस घटना को “cheap sensationalism” बताते हुए मीडिया को सीमाओं का सम्मान करने की सलाह दी।
Hardik Pandya calls out paparazzi
हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि एक निजी पल को गलत तरीके से कैप्चर कर “सस्ता सनसनीखेज कंटेंट” बनाया गया।
उन्होंने लिखा:
“Public eye में रहना scrutiny का हिस्सा है, यह मेरी जिंदगी का चुनाव है। लेकिन आज जो हुआ, वह सीमा पार कर गया।”
Mahieka Sharma:What exactly happened?
हार्दिक पांड्या ने खुलासा किया कि एक मुंबई (बांद्रा) रेस्तरां में सीढ़ियां उतरते समय माहियेका शर्मा की पपराज़ी ने एक अनुचित और अनचाहे एंगल से फोटो खींची, जो उन्हें बेहद अपमानजनक लगी।
हार्दिक ने कहा:
“Mahieka बस सीढ़ियां उतर रही थीं और पपराज़ी ने ऐसा एंगल लिया जिसे कोई महिला डिज़र्व नहीं करती। एक निजी पल को cheap sensationalism में बदल दिया गया।”
उन्होंने आगे कहा:
“ये हेडलाइंस या किसने क्लिक किया उसके बारे में नहीं है — ये बेसिक रिस्पेक्ट की बात है। महिलाएं गरिमा डिज़र्व करती हैं। हर किसी की सीमाएं होती हैं।”
Dhurandhar Box Office Day 4: ₹126 Crore Total, Monday Drop full Details
Mahieka Sharma:Hardik’s message to media
हार्दिक ने मीडिया से सम्मानजनक और संवेदनशील होने की अपील की:
“मैं मीडिया भाइयों का सम्मान करता हूँ लेकिन अनुरोध है कि थोड़ा mindful रहें। हर चीज़ कैप्चर करने लायक नहीं होती। हर एंगल लेने की ज़रूरत नहीं होती। इस गेम में थोड़ी इंसानियत रखें।”
उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा मीडिया के साथ सहयोग करते आए हैं, लेकिन ऐसे मामलों में मर्यादा का पालन ज़रूरी है।
Mahieka Sharma:Hardik Pandya nears massive T20I milestone
क्रिकेटिंग फ्रंट पर हार्दिक पांड्या एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू हो रही पाँच मैचों की T20I सीरीज़ में:
- वे 2,000 T20I रन पूरा करने से सिर्फ 140 रन दूर हैं
- साथ ही 100 T20I विकेट हासिल करने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं
यदि ऐसा हुआ, तो वह यह मील का पत्थर छूने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।
एशिया कप में क्वाड्रिसेप्स इंजरी के बाद हार्दिक हाल ही में वापसी कर चुके हैं और Syed Mushtaq Ali Trophy में 42 गेंदों पर तेज़ 77 रन बनाकर फिटनेस साबित की। भारत की T20I सीरीज़ SA के खिलाफ कट्टक से शुरू होगी, इसके बाद मुकाबले मुलनपुर, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।