UP Polytechnic Lecturer Bharti 2025: आवेदन शुरू, मिलेंगे ₹1.82 लाख तक – योग्यता, उम्र सीमा और एग्जाम पैटर्न जानें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Polytechnic Lecturer Bharti 2025 के लिए 513 पदों पर आवेदन शुरू। योग्यता, आयु सीमा, सैलरी ₹1.82 लाख तक, फीस, चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

polytechnic Lecturer Bharti 2025

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है क्योंकि UPPSC की ओर से Polytechnic Lecturer Bharti 2025 के लिए 513 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म में करेक्शन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2026 तय की गई है, इसलिए आपसे निवेदन है बिना देरी किए हुए इस भर्ती में शामिल हो जाएं।

Polytechnic Lecturer Bharti 2025 के लिए Education Qualification

अब बात करते हैं कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए योग्यता क्या-क्या चाहिए।

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BE / B.Tech / BS / B.Arch की डिग्री होनी चाहिए।

यदि आप नॉन-इंजीनियरिंग विषयों में लेक्चरर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए Physics / Chemistry / English / Mathematics में मास्टर डिग्री आवश्यक है।

इसके साथ ही यदि किसी उम्मीदवार ने टेरिटोरियल आर्मी में 2 वर्ष की सेवा दी है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्यता बिल्कुल स्पष्ट है अगर आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं या ऊपर बताए गए विषयों में मास्टर्स हैं, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं।

Age Limit – Polytechnic Lecturer Bharti 2025

उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

साथ ही SC, ST, OBC और अन्य विशेष वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। इसलिए अगर आपकी उम्र थोड़ी ज्यादा है तो चिंता की बात नहीं आप आयु सीमा में छूट लेकर आवेदन कर सकते हैं।

Polytechnic Lecturer Salary 2025 – सैलरी कितनी मिलेगी?

उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर सैलरी कितनी मिलेगी।

तो आपको बताते चलें कि इस भर्ती के तहत लेवल-10 पे मैट्रिक्स के अनुसार सैलरी 56,100 रुपए से लेकर 1,82,400 रुपए प्रतिमाह

यानी कि पॉलिटेक्निक लेक्चरर बनकर आपको एक मजबूत और सम्मानजनक वेतन मिलता है। यह सैलरी आगे प्रमोशन और अनुभव के साथ और बढ़ती जाती है।

Application Fee – कितना शुल्क देना होगा?

Polytechnic Lecturer Bharti 2025 के लिए फीस कैटेगरी के हिसाब से तय की गई है:

अनारक्षित / EWS / OBC₹225
SC / ST₹105
PwBD₹25
Ex-Serviceman₹105

फीस ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी, और एक बार फीस जमा होने के बाद वापस नहीं की जाएगी।

Selection Process – Polytechnic Lecturer Bharti 2025 में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन तीन स्टेज में किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

लिखित परीक्षा में अच्छे अंक और इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन आपको फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह दिलाएगा।

Exam Pattern – Polytechnic Lecturer Exam 2025

इस भर्ती में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे।

जनरल हिंदी2575
विषय (Subject/Engineering/Non-Engineering)100
300
कुल125375
  • Paper – 2
जनरल स्टडीज2575
विषय (Subject/Stream)100300
कुल125375

Exam Duration: प्रत्येक पेपर के लिए ढाई घंटे
Negative Marking: एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे

Polytechnic Lecturer Bharti 2025 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • अब बात करते हैं कि फॉर्म कैसे भरना है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
  • होम पेज पर मौजूद One Time Registration (OTR) पर क्लिक करें।
  • Notifications/Advertisement सेक्शन में
  • Technical Education Department UP – Examination वाला लिंक खोलें।
  • अब Apply Online पर क्लिक करें।
  • जिस विषय के लिए आवेदन करना है, उसके सामने Authenticate With OTR पर क्लिक करें।
  • अब OTR नंबर डालकर लॉगिन करें।
  • अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें ध्यान रहे, डॉक्यूमेंट में जैसा नाम और जन्मतिथि है, वैसा ही भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करके उसका Final Printout निकालकर सुरक्षित रख लें।

UPPSC Polytechnic Lecturer Recruitment 2025

Polytechnic Lecturer Bharti 2025 इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग दोनों ही बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। 513 पदों पर भर्ती, 1.82 लाख रुपये तक की सैलरी, और स्थायी सरकारी नौकरी यह वास्तव में करियर बनाने का बेहतरीन मौका है।

जो भी उम्मीदवार योग्य हैं, वे बिना देरी किए हुए इस भर्ती में आवेदन करें और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।

FAQs

UPPSC Polytechnic Lecturer Bharti 2025 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में 513 पद निकाले गए हैं।

Polytechnic Lecturer Bharti 2025 के लिए योग्यता क्या है?

इंजीनियरिंग विषयों के लिए BE/B.Tech/BS/B.Arch,और नॉन-इंजीनियरिंग के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री आवश्यक है।

UP Polytechnic Lecturer Bharti में उम्र सीमा क्या है?

उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को राहत मिलेगी।

UPPSC Polytechnic Lecturer का वेतन कितना है?

सैलरी ₹56,100 – ₹1,82,400 प्रतिमाह तक मिलती है।

UP Polytechnic Lecturer के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क कितना है?

UR/EWS/OBC के लिए ₹225,SC/ST के लिए ₹105, PwBD के लिए ₹25 है।

Polytechnic Lecturer Bharti 2025 में चयन कैसे होगा?

चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगा।

UPPSC Polytechnic Lecturer Exam में कितने पेपर होते हैं?

इसमें 2 पेपर होते हैं—Paper 1 और Paper 2।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 (वन-थर्ड) अंक काटे जाएंगे।

UPPSC Polytechnic Lecturer Bharti 2025 की अंतिम तिथि क्या है?

फीस और फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 है।

Leave a Comment