Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Day 3: Dhurandhar की आंधी में भी ₹7.20 Cr

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kapil Sharma की फिल्म Kis Kisko Pyaar Karoon 2 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹2.85 करोड़ कमाए। जानिए Day 3 collection, occupancy, worldwide earnings और ‘Dhurandhar’ से मुकाबले का पूरा विश्लेषण।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office

रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर के जबरदस्त बॉक्स ऑफिस तूफान के बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 ने तीसरे दिन भी खुद को पूरी तरह ढहने से बचा लिया है। भले ही फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शकों की भीड़ नहीं मिल रही हो लेकिन इसके बावजूद वीकेंड पर इसकी कमाई स्थिर बनी हुई है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब ₹2.85 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म की कुल ओपनिंग वीकेंड कमाई लगभग ₹7.20 करोड़ तक पहुंच गई है। पहले दिन फिल्म ने ₹1.85 करोड़ की शुरुआत की थी, जबकि शनिवार को इसमें हल्की बढ़त देखने को मिली और कलेक्शन करीब ₹2.5 करोड़ रहा।

हालांकि फिल्म से इससे कहीं बेहतर ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी, खासकर इसलिए क्योंकि 2015 में आई किस किसको प्यार करूंबॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म साबित हुई थी। लेकिन इस बार सीक्वल को रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की मेगा हिट धुरंधर से सीधी टक्कर मिल रही है, जिसका असर साफ तौर पर इसके बिजनेस पर पड़ा है।

ऑक्यूपेंसी के आंकड़े बताते हैं कि रविवार को फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक सपोर्ट मिला। हिंदी में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 40.27 प्रतिशत रही। सुबह के शो धीमे रहे और ऑक्यूपेंसी सिर्फ 9.45 प्रतिशत दर्ज की गई लेकिन दोपहर होते-होते दर्शकों की संख्या बढ़ी और ऑक्यूपेंसी 41.07 प्रतिशत तक पहुंच गई। शाम के शो में फिल्म ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जहां ऑक्यूपेंसी करीब 59.70 प्रतिशत रही। वहीं नाइट शो में हल्की गिरावट देखने को मिली और यह 50.87 प्रतिशत पर आकर ठहर गई।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में करीब ₹8.6 करोड़ ग्रॉस कमाए हैं। इसके अलावा विदेशी बाजारों से लगभग ₹50 लाख की अतिरिक्त कमाई हुई है, जिसके साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब ₹9.1 करोड़ तक पहुंच गया है।

दिलचस्प बात यह है कि सीमित प्रदर्शन के बावजूद ‘किस किसको प्यार करूं 2’ अब कपिल शर्मा के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म अब ‘फिरंगी’ के कलेक्शन से कुछ ही करोड़ पीछे है, जिसने अपने पूरे रन में लगभग ₹10.21 करोड़ कमाए थे। वहीं कपिल शर्मा की सबसे बड़ी हिट अब भी पहली ‘किस किसको प्यार करूं’ ही है, जिसने लगभग ₹49.98 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ मंजोत सिंह, त्रिधा चौधरी, आयशा खान, परुल गुलाटी, हीरा वारिना और असरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकडेज़ में फिल्म अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं

Mowgli Movie Review in Hindi : रोशन कनकला की फिल्म में दम क्यों नहीं दिखा? Read now

FAQs

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 ने Day 3 पर कितनी कमाई की?

फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को करीब ₹2.85 करोड़ की India net कमाई की है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ?

तीन दिनों में फिल्म का कुल India net collection ₹7.20 करोड़ तक पहुंच गया है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है?

फिल्म ने अब तक लगभग ₹9.1 करोड़ का worldwide gross collection कर लिया है।

क्या Dhurandhar की वजह से Kapil Sharma की फिल्म पर असर पड़ा?

हां, Ranveer Singh की ‘Dhurandhar’ के तूफानी प्रदर्शन की वजह से स्क्रीन और शो काउंट प्रभावित हुए, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने ठीक-ठाक पकड़ बनाए रखी।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 की Sunday occupancy कैसी रही?

रविवार को फिल्म की overall Hindi occupancy करीब 40.27% रही, जिसमें शाम के शो सबसे मजबूत रहे।

क्या Kis Kisko Pyaar Karoon 2 हिट हो सकती है?

फिल्म को हिट होने के लिए आने वाले वीकडेज़ में steady growth की जरूरत है। Word of mouth और अगले वीकेंड की कमाई निर्णायक होगी।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Kapil Sharma की कौन-सी सबसे बड़ी फिल्म है?

यह फिल्म Kapil Sharma की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

Leave a Comment