Sewayojan Portal Vacancy in UP 2025 उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर नई आउटसोर्सिंग व संविदा भर्ती जारी। MTS, कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्पर, ECCE एजुकेटर सहित जिलेवार वैकेंसी देखें, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और Apply Online की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
sewayojan portal
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया डिजिटल प्लेटफॉर्म sewayojan portal जो कि प्रदेश के युवाओं के लिए गवर्नमेंट जॉब्स और प्राइवेट जॉब्स तथा आउटसोर्सिंग जॉब्स का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है आज के टाइम पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निकाले जाने वाली आउटसोर्सिंग वैकेंसी का पाल-पाल अपडेट इस वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर देखने को मिलता है।
यहां पर युवाओं को अपने मन की वैकेंसी चुनाव करने का अवसर मिलता है तो ऐसे उम्मीदवार जो sewayojan portal से माध्यम से उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें आपके संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में मिलने वाली है।
sewayojan up.nic.in highligh
डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में : सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन अप्लाई ,जॉब सर्च ,जॉब सीकर, रोजगार मेला।
डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम:sewayojan portal
विभाग का नाम: sewayojan
कार्य: प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ना।
लाभ के पत्र: उत्तर प्रदेश के निवासी।
ऑफिशल वेबसाइट:https://sewayojan.up.nic.in/
हमारे आर्टिकल की वेबसाइट :https://rojgaralert24.com
sewayojan portal up
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया पोर्टल upsewayojan portal के नाम से जाना जाता है जहां पर सरकार के द्वारा निकाली जाने वाली आउटसोर्सिंग माध्यम से सारी भर्तियां की जाती हैं तो युवाओं को एक प्लेटफार्म के माध्यम से तमाम नौकरियों की जानकारी सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है।
आप सबसे बड़ा सवाल यह है की नौकरी कैसे मिलेगी आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है हमारे आर्टिकल में आपको टाइम टाइम पर अपडेट मिलते रहे कि जहां से आप बिना सर्च किया आसानी से यूपी संविदा वैकेंसी 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं ।
sewayojan portal vacancy in up
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया पोर्टल सेवायोजन पोर्टल के नाम से जाना जाता है यहां पर उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करा कर उनके सपनों को पूरा किया जाता है आईए जानते हैं कि आपके उत्तर प्रदेश में कौन-कौन सरकारी विभागों में आपको संविदा या आउटसोर्सिंग के आधार पर नौकरी दी जाती है।
प्रदेश के लगभग सभी सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगातार bharti की जा रही हैं up outsourcing vacancy 2026 भी लगातार निकल जा रहे हैं जैसे कंप्यूटर ऑपरेटर ,स्वीपर ,वॉचमैन ,पेन टेक्निकल ,इंस्ट्रक्टर, ईसीसी एजुकेटर, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ,हेल्पर , असिस्टेंट ऑफिस , आदि लगभग सभी वैकेंसी यहां पर उपलब्ध हैं तो बिना देरी किए हुए उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को कंप्लीट करें।
और अप्लाई करें आपको देखने की आवश्यकता है कि आपके जिले में कौन-कौन आउटसोर्सिंग वैकेंसी आई हैं तो आप अपने जिले में ही आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी ले सकते हैं क्योंकि सरकार सेवायोजन पोर्टल पर लगातार अपडेट देती रहती है जहां से आप अपनी चुनिंदा नौकरी कर सकते हैं।
सेवायोजन पोर्टल वैकेंसी 2025
उत्तर प्रदेश की युवाओं को प्रदेश सरकार लगातार रोजगार माहिया कर रहे हैं इसी क्रम में sewayojan portal पोर्टल पर आपको लगातार वैकेंसी मिल रहे हैं आज हम इस आर्टिकल में आपको नई भर्तियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं ।
यहां पर आपको तरह-तरह के जो की पूरी तरीके से आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती करी जा रही है तो ऐसे युवा जो कि उत्तर प्रदेश में स्थाई निवासी हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आप आए हैं यहां पर आपको हम टाइम पर जो भी वैकेंसी आएगी उसका अपडेट देते रहेंगे।
UP Police Vacancy 2026 apply online: 32669 कांस्टेबल भर्ती। योग्यता, फिजिकल, सैलरी पूरी जानकारी
New vacancy 2026
उच्च शिक्षा विभाग में Multi Tasking Staff (MTS) के पद पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 2 रिक्त पद उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का कक्षा 8वीं पास होना अनिवार्य है (किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से)। इस भर्ती में पुरुष, महिला, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी सभी वर्ग आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। चयनित उम्मीदवार को ₹10,995 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा (वेतन सीमा ₹10,001–₹20,000)।
कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में होगा और Food Processing सेक्टर से संबंधित कार्य के लिए 1 वर्ष का अनुभव वांछनीय है।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के अंतर्गत Conductor (परिचालक) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसे M/s Business Information Processing Services द्वारा Third Party Basis पर संचालित किया जा रहा है। इस भर्ती में कुल 53 पद भरे जाएंगे।
आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं (Intermediate) पास होना अनिवार्य है (किसी भी स्ट्रीम से) तथा CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इस भर्ती में पुरुष, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी सभी वर्गों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को ₹13,173 प्रति माह वेतन दिया जाएगा (वेतन सीमा ₹10,001–₹20,000)। कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, मैनपुरी और अलीगढ़ जिलों में रहेगा और किसी प्रकार का अनुभव आवश्यक नहीं है।
- UP Outsourcing Bharti 2026: good news ,150+ पदों पर बंपर भर्ती 8वीं पास से ग्रेजुएट तक मौका, सैलरी ₹45,000 तक

- KVS NVS Result 2026 Out – Tier 1 रिजल्ट,good news, स्कोर कार्ड और कट ऑफ यहां देखें

महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत Computer Operator सह Office Assistant पदों पर भर्ती निकाली गई है, इस भर्ती में कुल 2 रिक्त पद उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है, साथ ही कंप्यूटर में डिप्लोमा होना चाहिए।
उम्मीदवार के पास डाटा मैनेजमेंट, डॉक्यूमेंटेशन और वेब-आधारित रिपोर्टिंग का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेज़ी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट अनिवार्य रखी गई है।
स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गई है। चयनित उम्मीदवार को ₹20,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में होगा।
सेवायोजन पोर्टल पर निकाली गई लेटेस्ट भर्तियां महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत Multi Tasking Staff (MTS) पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 6 रिक्त पद उपलब्ध हैं। यह भर्ती Third Party Basis पर की जा रही है।
पद का कार्य मल्टी परपज हेल्पर सह कुक (महिला/पुरुष) का होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार का साक्षर (Literate) होना अनिवार्य है, जबकि किसी सरकारी या गैर-सरकारी संस्था में 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी और स्थानीय निवासी को प्राथमिकता मिलेगी।
सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को ₹11,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति का कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रहेगा।
Sewayojan portal
sewayojan portal पर निकाली गई लेटेस्ट भर्तियां महिला कल्याण विभाग में Security Guard / Night Guard के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 6 रिक्त पद शामिल हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का साक्षर (Literate) होना आवश्यक है।
राज्य या जिला स्तर पर किसी सरकारी अथवा प्रतिष्ठित संगठन में सुरक्षा कर्मी के रूप में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। सेवानिवृत्त सैन्य या अर्द्ध-सैन्य कर्मियों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी, साथ ही स्थानीय निवासी को भी वरीयता दी जाएगी।
इस भर्ती में पुरुष एवं भूतपूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को ₹10,500 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रहेगा।
महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत Center Manager (केंद्र प्रशासक) पदों पर भर्ती जारी की गई है, जिसमें कुल 2 रिक्त पद शामिल हैं। जो तहसील मोहम्मदी/पलिया, जनपद लखीमपुर खीरी में स्थित है।
यह पद केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन हेतु उम्मीदवार का विधि (Law) में डिग्री या समाज कार्य (Social Work) में परास्नातक (Post Graduate) होना अनिवार्य है। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े सरकारी/गैर-सरकारी प्रोजेक्ट में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव तथा 1 वर्ष का काउंसलिंग अनुभव रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्थानीय निवासी को भी वरीयता मिलेगी। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है और चयनित उम्मीदवार को ₹37,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत Case Worker (सामाजिक कार्यकर्ता) पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 4 रिक्त पद उपलब्ध हैं। यह पद केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार का विधि (Law) में डिग्री या समाज कार्य (Social Work) में परास्नातक होना अनिवार्य है।
स्थानीय निवासी को वरीयता दी जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति का कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रहेगा।
महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत Staff Nurse (प्रशिक्षित पैरामेडिकल नर्स) पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 2 रिक्त पद उपलब्ध हैं। यह पद केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल से GNM (General Nursing & Midwifery) डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
स्थानीय निवासी को वरीयता मिलेगी। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गई है। चयनित उम्मीदवार को ₹27,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में होगा।
महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत Security Guard पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 2 रिक्त पद उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का साक्षर (Below SSC) होना पर्याप्त है।
राज्य या जिला स्तर पर किसी सरकारी अथवा सुरक्षा एजेंसी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पात्र हैं, जबकि सेवानिवृत्त सैन्य/अर्ध-सैन्य कर्मियों को वरीयता दी जाएगी।
इस भर्ती में पुरुष, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी सभी वर्ग आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को ₹10,500 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रहेगा।
श्रीट्रोंन इंडिया लिमिटेड में Computer Operator पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 10 रिक्त पद उपलब्ध हैं। और आधार से संबंधित कार्य के लिए है। आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास NSEIT Certificate होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए केवल फर्रुखाबाद जिले के निवासी उम्मीदवार ही पात्र होंगे,
अन्य जिलों से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती में पुरुष, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी सभी वर्ग आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है।
चयनित उम्मीदवारों को ₹12,432 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में होगा और किसी प्रकार का पूर्व अनुभव आवश्यक नहीं है।
sewayojan portal vacancy 2026
श्रीट्रोंन इंडिया लिमिटेड में Aadhaar Operator पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 10 रिक्त पद उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं (Intermediate) पास होना अनिवार्य है (किसी भी स्ट्रीम से) और साथ ही NSEIT Certificate होना जरूरी है।
इस भर्ती में पुरुष, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी सभी वर्गों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है।
चयनित उम्मीदवारों को ₹12,500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रहेगा और किसी भी प्रकार का पूर्व अनुभव आवश्यक नहीं है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत Supporting Staff (Support Staff) पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 32 रिक्त पद उपलब्ध हैं।
आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं (High School) पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती में पुरुष, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी सभी वर्गों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹11,021 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा (वेतन सीमा ₹10,001–₹20,000)। नियुक्ति का कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रहेगा ।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में Peon (चपरासी) पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कुल 82 रिक्त पद शामिल हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं (High School) पास होना अनिवार्य है।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रधानाचार्य निर्देशानुसार विद्यालय में चौकीदारी, साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेखों का रखरखाव, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय से जुड़े कार्य, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य विद्यालयी गतिविधियों का कार्य करना होगा।
सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को ₹10,275 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया जिलों में की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ECCE Educator (Early Childhood Care & Education) पदों पर भर्ती जारी की गई है, जिसमें कुल 108 रिक्त पद शामिल हैं।
आवेदन के लिए उम्मीदवार का UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Home Science में स्नातक (B.A.) न्यूनतम 50% अंकों के साथ होना अनिवार्य है (आरक्षित वर्ग को 5% छूट मिलेगी) या फिर NTT / Nursery Teacher Education / CT (Nursery) / Diploma in Preschool Education (DPSE) जैसे कम से कम 2 वर्ष के डिप्लोमा में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए।
उम्मीदवार को हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा (लिखने और बोलने) का ज्ञान होना जरूरी है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,313 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति का कार्यस्थल उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में रहेगा।

up sewayojan portal रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने वाला प्लेटफार्म sewayojan portal के नाम से जाना जाता है। जहां पर आकर प्रदेश का युवा अपनी प्रोफाइल बनाकर आसानी से ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकता है sewayojan .up.nic.in पर अप्लाई करने के लिए कौन-कौन आवश्यकता पड़ती है आधार कार्ड ,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण ,पत्र निवास प्रमाण पत्र ,फोटो आदि।
उत्तर प्रदेश के युवा अभ्यर्थियों को बता दें कि आपको सेवायोजन पोर्टल पर कैसे रजिस्ट्रेशन करना है आईए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर आना होगा
- अब आपको ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर दो विकल्प दिखाई देंगे (jobs seeker/Employers) यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप जॉब सीकर (jobsseeker) के ऑप्शन का चयन करेंगे और आगे बढ़ेंगे
- अब आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको अपना आधार नंबर डालना है और ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है जैसे आपको ओटीपी प्राप्त होगी उसको सबमिट करें और आगे बढ़े
- इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड बना लेना है इसके बाद आपको दोबारा से लॉगिन करना है
- उसके बाद वहां पर आपको सारी व्यक्तिगत जानकारी ,शैक्षणिक जानकारी ,कार्य का अनुभव (यदि है तो) ,भाषा शैली आपके पास कोई skill है
- इसके बाद आपको अपने शैक्षिक योग्यता और डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें
- आपको एक यूजर आईडी पासवर्ड बनाकर रख लेना इसी यूजर आईडी पासवर्ड की सहायता से आप दोबारा से लॉगिन कर पाएंगे और जॉब्स के लिए अप्लाई कर पाएंगे
- अब आपको एक एंप्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा उसको भी नोट करके सुरक्षित रख लें