Agriculture Supervisor Rajasthan Recruitment 2026 ,1100 पदों पर भर्ती शुरू। जानें Exam Date (18 April), Syllabus, Eligibility, Salary और Online Apply की पूरी जानकारी।
RSSB Agriculture supervisor Recruitment 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से जारी ऑफिशल नोटिफिकेशन के मुताबिक 1100 रिक्त पदों पर कृषि पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है राजस्थान के ऐसे उम्मीदवार जो कृषि विषय से 12वीं पास कर चुके हैं या कृषि में बीएससी डिग्री हासिल कर चुके हैं ऐसे युवाओं के लिए यह सुनहरी भर्ती राजस्थान (RSSB) की ओर से निकल गई है।
जो भी उम्मीदवार भर्ती शामिल होना चाहते हैं वह पोर्टल पर जाकर 13 जनवरी 2026 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 ते की गई है आईए जानते हैं भर्ती के संबंध आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आवेदन सहित महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए हैं।
RSSB Agriculture supervisor Recruitment 2026 :Highlight
राजस्थान के बेरोजगार युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यहां पर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने कृषि क्षेत्र में 12वीं और एग्रीकल्चर से संबंधित विषय से डिग्री हासिल की है ऐसे ही उम्मीदवार आवेदन करें।
भर्ती संस्था का नाम- राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB)
पद का नाम– एग्रीकल्चर सुपरवाइजर
कुल रिक्त पदों की संख्या-1100
आवेदन शुरू करने की तिथि– 13 जनवरी 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 11 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की फीस– ₹600
ऑफिशल वेबसाइट-rssb.rajasthan.gov.in
rajasthan Agriculture supervisor vacancy 2026 :Education Qualification
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए राजस्थान का हो या फिर देश के किसी भी राज्य का उम्मीदवार उसके पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी (BSc) (एग्रीकल्चर) या बीएससी (हॉर्टिकल्चर) ऑनर्स की डिग्री होनी चाहिए तभी आप आवेदन कर पाएंगे।
Agriculture supervisor vacancy 2026:एज लिमिट
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर वैकेंसी 2026 में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच में होने चाहिए ऐसे उम्मीदवार जो एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग से आते हैं उनको 5 वर्ष की छूट जबकि सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाती है एससी ,एसटी महिला उम्मीदवार को 10 वर्ष की छूट दी जा रही है जो की सरकारी नियम के अनुसार दी जाती है।
RSSB Agriculture supervisor vacancy 2026 :Application fee
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग बताई गई है जैसे जनरल क्रांतिकारी से आने वाली उम्मीदवारों को ₹600 फीस के रूप में देने होंगे जबकि ओबीसी ,एससी , एसटी ईडब्ल्यूएस (EWS) और दिव्यांगजनों के लिए ₹400 ऑनलाइन माध्यम से फीस के रूप में जमा करने होंगे।
RSSB Agriculture supervisor Recruitment 2026: salary
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) की ओर से जारी नोटिफिकेशन में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं ऐसे में बहुत सारे उम्मीदवार ऐसे हैं जो की भर्ती में शामिल होने से पहले ही सैलरी के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार सैलरी दी जाती है।
Rajsthan Agriculture supervisor rajasthan Recruitment 2026: apply online
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह 13 जनवरी 2026 से ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं फॉर्म भरने के लिए कैसे आपको सही तरीके से फॉर्म को भरना है आईए जानते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) की ओर से निकल गई भर्ती एग्रीकल्चर सुपरवाइजर में शामिल होने के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन करना है आईए जानते हैं विस्तार से।
- सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
- हम आपके यहां पर Citizen Apps में Recruitment Portal दिखाई देगा वहां पर क्लिक करें और आगे बढ़े।
- अब आपके यहां पर apply now बटन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है और आपको अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (OTR)पूरा करना है।
- आप यहां पर आपसे सारी डिटेल्स मांगी जाएगी जो भी जरूरी है उम्मीदवारों से निवेदन है कि आवेदन करते समय आपको अपनी हाईस्कूल ,इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन की मार्कशीट के हिसाब से ही आपको अपनी डिटेल्स को फिल करना है अन्यथा आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बड़ी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा ।
- अब आपसे जो भी महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे जाएं उनको सही से स्कैन करके अपलोड करें और आगे की प्रक्रिया में पहुंचे।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें ध्यान रहे फाइनल प्रिंट आउट का पीडीएफ और हार्डकॉपी को अवश्य निकाल कर रख लें इसकी आवश्यकता आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान पड़ती है।
Official Notification PDF link
- UP Outsourcing Bharti 2026: good news ,150+ पदों पर बंपर भर्ती 8वीं पास से ग्रेजुएट तक मौका, सैलरी ₹45,000 तक

- SBI Clerk Mains Result 2026 Out – PDF Download & Result Check Link

Exam Date :परीक्षा आयोजन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार Agriculture Supervisor Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा 18 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR Based) में कराई जाएगी।
Selection Process
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 में सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा तत्पश्चात डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चरित्र और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
Exam Scheme – Overview
| भाग-I | सामान्य हिन्दी | 15 | 45 |
| भाग-II | राजस्थान सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति | 25 | 75 |
| भाग-III | शस्य विज्ञान (Agronomy) | 20 | 60 |
| भाग-IV | उद्यानिकी (Horticulture) | 20 | 60 |
| भाग-V | पशुपालन (Animal Husbandry) | 20 | 60 |
| कुल | — | 100 | 300 |

Agriculture supervisor Recruitment 2026 Syllabus
भाग – I : सामान्य हिन्दी
(15 प्रश्न | 45 अंक)
इस भाग में हिन्दी व्याकरण और भाषा ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे:
संधि एवं संधि-विच्छेद
उपसर्ग एवं प्रत्यय – पहचान व प्रयोग
समास – समास विग्रह
शब्द युग्म एवं अर्थ भेद
पर्यायवाची एवं विलोम शब्द
अशुद्ध शब्दों का शुद्ध रूप
वाक्य शुद्धि (व्याकरणिक त्रुटियाँ)
उपयुक्त शब्द का चयन
प्रशासनिक शब्दावली (अंग्रेज़ी → हिन्दी)
मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ (केवल सार्थक प्रयोग)
भाग – II : राजस्थान सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति
(25 प्रश्न | 75 अंक)
राजस्थान का भूगोल
भौगोलिक विभाजन, जलवायु
प्रमुख पर्वत, नदियाँ
मृदा, वनस्पति एवं फसलें
राजस्थान का इतिहास
प्राचीन सभ्यताएँ – कालीबंगा, आहड़
प्रमुख शासक – महाराणा प्रताप, महाराणा सांगा, राव जोधा, राव मालदेव आदि
राजस्थान का एकीकरण
स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान का योगदान
कला, संस्कृति एवं लोक जीवन
लोक देवी-देवता, संत एवं सम्प्रदाय
लोक नृत्य, लोक गीत, मेले व त्यौहार
वेशभूषा, आभूषण
चित्रकला, हस्तशिल्प, स्थापत्य
दुर्ग, महल, बावड़ियाँ, मंदिर-मस्जिद
अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक्स
राजस्थानी बोलियाँ
कृषि, पशुपालन व व्यवसायिक शब्दावली
धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल
भाग – III : शस्य विज्ञान (Agronomy)
(20 प्रश्न | 60 अंक)
इस भाग में कृषि उत्पादन एवं फसल प्रबंधन से जुड़े प्रश्न होंगे:
राजस्थान की कृषि स्थिति एवं कृषि सांख्यिकी
मृदा के प्रकार, मृदा संरक्षण
सिंचाई के स्रोत एवं विधियाँ
उर्वरक, खाद, पोषक तत्व
खरपतवार नियंत्रण एवं कीट-रोग प्रबंधन
प्रमुख फसलें:
अनाज: गेहूं, धान, मक्का, ज्वार, बाजरा
दलहन: मूंग, चना, मसूर
तिलहन: सरसों, मूंगफली
नकदी फसलें: कपास, गन्ना
शुष्क खेती, मिश्रित फसल
बीज के प्रकार एवं गुण
कृषि विभाग की प्रमुख योजनाएँ
भाग – IV : उद्यानिकी (Horticulture)
(20 प्रश्न | 60 अंक)
इस भाग में फल-सब्जी उत्पादन एवं बागवानी से प्रश्न पूछे जाएंगे:
फल एवं सब्जियों का महत्व
पौध रोपण, प्रवर्धन विधियाँ
उद्यान की योजना एवं प्रबंधन
फलदार फसलें: आम, अमरूद, नींबू, अनार, पपीता
सब्जियाँ: टमाटर, प्याज, आलू, गोभी, बैंगन
मसाले: लहसुन, मिर्च, धनिया
फूलों की खेती
कीट-रोग एवं नियंत्रण
फल-सब्जी संरक्षण एवं प्रसंस्करण
उद्यान विभाग की योजनाएँ
भाग – V : पशुपालन (Animal Husbandry)
(20 प्रश्न | 60 अंक)
पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित टॉपिक्स:
पशुपालन का कृषि में महत्व
गौ-वंश, भैंस, बकरी, भेड़ की प्रमुख नस्लें
दुग्ध उत्पादन एवं प्रबंधन
पशु आहार एवं पोषण
पशुओं की प्रमुख बीमारियाँ – लक्षण व उपचार
टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ्य
दूध परीक्षण, दुग्ध स्वच्छता
पशुपालन से संबंधित योजनाएँ
राजस्थान में पशुपालन गतिविधियाँ
FAQs
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 में कितने पद हैं?
RSSB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Agriculture Supervisor के कुल 1100 पदों पर भर्ती की जा रही है।
Agriculture Supervisor Rajasthan की परीक्षा कब होगी?
आधिकारिक जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा 18 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी।
क्या 12वीं Agriculture वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, जिन उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा Agriculture विषय से पास की है, वे इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
RSSB Agriculture Supervisor की सैलरी कितनी होती है?
चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-5 के अंतर्गत लगभग ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
Agriculture Supervisor Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है?
इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
Agriculture Supervisor परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होते हैं?
परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जिनका कुल अंक 300 होगा।
RSSB Agriculture Supervisor के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
General/OBC (CL) वर्ग के लिए ₹600, जबकि OBC (NCL), SC, ST, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹400 शुल्क निर्धारित है।
Agriculture Supervisor भर्ती में Normalization लागू होगी या नहीं?
यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्टों में आयोजित की जाती है, तो Normalization Process लागू किया जाएगा।
RSSB Agriculture Supervisor का फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर Recruitment Portal के माध्यम से Online Apply कर सकते हैं। आवेदन से पहले OTR Registration अनिवार्य है।