Bigg Boss 19 :में कुछ बड़ा पक रहा है! Mridul Nehal Awez Kunickaa की Mystery मीटिंग ने मचाई हलचल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bigg Boss 19 के ex-contestants का अचानक हुआ Mystery Reunion सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है। Mridul, Nehal, Awez और Kunickaa के साथ दिखने से नए ट्विस्ट की चर्चा तेज।

BB 19: एक्स-कॉन्टेस्टेंट्स की सीक्रेट मीटिंग से मचा धमाल!

Bigg Boss 19 का फिनाले भले ही बस दो हफ्ते दूर हो, लेकिन शो का ड्रामा अभी भी अपने चरम पर है। और इस बार हंगामा घर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर मचा है। शो से बाहर हो चुके कई चर्चित चेहरे Mridul Tiwari, Nehal Chudasama, Awez Darbar, Nagma Mirajkar, Kunickaa Sadanand, Neelam Giri और Natalia अचानक एक साथ दिखे। बस, फिर क्या था फैंस के बीच अटकलों की बारिश शुरू

Bigg Boss 19:Nehal की Mystery Story You guys will be amazed

पूरी हलचल तब शुरू हुई जब Nehal Chudasama ने अपनी Instagram Story में एक छोटा-सा क्लिप डाला। वीडियो की शुरुआत उन्होंने एक मुस्कान के साथ की और बोलीं I’m with tada!

कैमरा घूमता है और सामने बैठे दिखते हैं बाकी के सभी एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स। माहौल कुछ ऐसा जैसे कोई सीक्रेट शूट चल रहा हो सब मुस्कुराहटें, सब कैमरा-रेडी वीडियो शेयर करते समय Nehal ने लिखा: You guys will be amazed to see what we guys are up to.
और बस इतना कहना काफी था सोशल मीडिया में आग लगाने के लिए।

Fans बोले: ये तो बड़ा पक रहा है

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, X (Twitter) पर फैंस ने धड़ाधड़ प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

एक यूज़र ने लिखा : BB 19 का ड्रामा खत्म कहाँ होता है! Evicted contestants कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं!

किसी ने स्पिन-ऑफ की बात कही, किसी ने Reunion Episode, और कुछ ने तो यह तक कह दिया कि ये सब मिलकर फिनाले में कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं। घर के अंदर भी माहौल Tapka हुआ Last Nomination Great Reset!

जहाँ बाहर इतनी हलचल है, वहीं घर के अंदर भी स्थिति बिल्कुल शांत नहीं है। इस हफ्ते का नॉमिनेशन शो की सबसे बड़ी चौंकाने वाली घटनाओं में से रहा।इस बार सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ Danger Zone में खड़े कर दिए गए हैं।

Raju Weds Rambai Movie Review in Hindi :रियल घटनाओं पर आधारित ये रूरल रोमांस कितना असर छोड़ता है?

नॉमिनेटेड नाम:

  • गौरव खन्ना
  • फरहाना भट्ट
  • अमाल मलिक
  • तान्या मित्तल
  • प्रणीत मोरे
  • अश्नूर कौर
  • शहबाज़ बडेेशा
  • मालती चहर

ये वो समय है जब हर वोट और हर फैसला गेम की दिशा बदल सकता है।

Ticket to Finale Task Bigg Boss का मास्टर ट्विस्ट

नए प्रोमो में बिग बॉस ने हाउसमेट्स को याद दिलाया कि 13 हफ्तों की असली यात्रा सिर्फ ओरिजिनल कंटेस्टेंट्स ने तय की है।
और फिर आया ट्विस्ट क्या वाइल्डकार्ड्स को Ticket to Finale की रेस में हिस्सा लेने दिया जाए या नहीं?

हर हाउसमेट को YES या NO में वोट देना था। फैसला होगा तो ड्रामा तो होगा ही!

  • YES वोट
  • अमाल • प्रणीत • तान्या • गौरव
  • NO वोट
  • अश्नूर • फरहाना

NO वोटर्स का तर्क था कि वाइल्डकार्ड्स ने पूरा सफर नहीं तय किया, इसलिए उन्हें बराबर मौका क्यों मिले? आखिरकार, 4–2 की majority से वाइल्डकार्ड्स को टिकट टू फिनाले टास्क में शामिल होने की ग्रीन सिग्नल मिल गई। तो फिर Outside Reunion की असली वजह क्या है?

Bigg Boss 19:फैंस तीन बड़ी थ्योरीज़ पर अटके हुए हैं

  1. Reunion Episode की शूटिंग?

फिनाले से पहले अक्सर एक स्पेशल एपिसोड शूट किया जाता है, जिसमें सभी eliminated सदस्य शामिल होते हैं।

  1. नई Digital Series / Spin-Off?

BB OTT की तरह कोई नया डिजिटल स्पेशल बन रहा हो—ऐसी चर्चाएँ भी तेज हैं।

  1. Finale का कोई बड़ा स्टंट या Performance Segment?

हो सकता है यह पूरा कास्ट फिनाले नाइट के लिए कोई बड़ी तैयारी कर रहा हो।

Bigg Boss टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माहौल को देखकर इतना तो साफ है Bigg Boss 19 में वाकई कुछ बड़ा पक रहा है!

फैंस अब बस इस इंतजार में हैं कि यह Mystery Episode कब सामने आएगा और क्या वाकई शो फिनाले से पहले कोई बड़ा धमाका करने जा रहा है।

Leave a Comment