Bigg Boss 19 Shocker के टिकट-टू-फिनाले टास्क में अश्नूर कौर द्वारा तान्या मित्तल को लकड़ी की पट्टी से मारने के बाद – सलमान खान ने अंशूर की एविक्शन की घोषणा की। जानें पूरी घटना, घरवालों की राय और फिनाले रेस में अब कौन-कौन बाकी है।
Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 के लेटेस्ट एपिसोड ने दर्शकों को चौंका दिया, जब सलमान खान ने घोषणा की कि अशनूर कौर को घर से बाहर कर दिया गया है। यह निर्णय टिकट-टू-फिनाले टास्क के दौरान हुई उस घटना के बाद लिया गया, जिसमें अशनूर ने अपनी साथी कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को लकड़ी की पट्टी से चोट पहुंचाई। मौके पर मौजूद घरवालों ने बताया कि भले ही अशनूर ने कहा कि यह जानबूझकर नहीं हुआ, लेकिन कई लोगों को लगा कि यह गुस्से में किया गया एक रिएक्शन था।
गौरव ने साफ कहा कि अशनूर भले ही इस बात से इनकार करती हैं, लेकिन उन्हें लगा कि तान्या को मारना एक क्षणिक आवेग का नतीजा था। वहीं शहबाज़ ने भी नियमों का हवाला देते हुए गौरव की बात का समर्थन किया। प्रणीत मोरे ने सलमान को बताया कि उन्होंने घटना साफ़ तरीके से नहीं देखी, लेकिन संदेह था कि चोट जानबूझकर दी गई। इसके बावजूद अशनूर ने बार-बार इस आरोप को खारिज किया।
Bigg Boss 19 latest episode news
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने पूरी घटना को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि अशनूर अच्छी तरह जानती थीं कि तान्या उनके बिलकुल पास खड़ी थीं और ऐसे में चोट लगने की संभावना को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। सलमान ने यह भी कहा कि चोट पहुँचाने के बाद तान्या से माफी न मांगना उनकी गलती को और बड़ा बनाता है। घरवालों के बीच हुए बहस के बाद सलमान ने टास्क की फुटेज सभी को दिखवाई, जिसके बाद प्रणीत, जो पहले अशनूर का समर्थन कर रहे थे, उन्हें लगा कि तान्या को चोट वास्तव में इरादतन लगी थी।
Revolver Rita Movie Review in Hindi : 7 कारण क्यों यह ब्लैक कॉमेडी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती
सलमान ने कहा कि Bigg Boss 19 के नियम बहुत स्पष्ट हैं किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा की सज़ा तुरंत शो से बाहर होना है, क्योंकि यह बाकी प्रतियोगियों के साथ अन्याय है। नियमों के आधार पर सलमान ने अशनूर की तुरंत एविक्शन की घोषणा की, जिसे सुनकर गौरव खन्ना और प्रणीत मोरे हैरान रह गए।
निर्णय सुनते ही अशनूर भावुक हो गईं। उनका कहना था कि उन्होंने तान्या को जानबूझकर चोट नहीं पहुंचाई और इसका अंदाज़ा भी नहीं था कि चोट गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि लकड़ी की पट्टी लंबे समय तक पकड़ने के कारण उनके कंधे में दर्द था और उनका मकसद किसी को नुकसान पहुँचाने का नहीं था। शो से निकलते वक्त अशनूर ने प्रणीत और गौरव को फिनाले के लिए शुभकामनाएं दीं।
Bigg Boss 19 Shocker
अशनूर की पूरी यात्रा के दौरान यह भी चर्चा रही कि उनका गेमप्ले अक्सर पूर्व प्रतियोगी अभिषेक बजाज के प्रभाव में दिखता था, जिन्हें कुछ समय पहले शो से बेघर किया गया था। फैमिली वीक के दौरान उनके पिता ने भी उन्हें खुद के लिए खड़े होने की सलाह दी थी, खासकर तब जब तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद द्वारा बॉडी शेमिंग के मुद्दे उठे थे।
अशनूर कौर के बाहर होने के बाद अब Bigg Boss 19 की ट्रॉफी के लिए तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, मल्टी चहर, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे और शहबाज़ बदेशा के बीच मुकाबला होगा। ग्रैंड फिनाले बिल्कुल करीब है और ऐसे में टिकट टू फिनाले टास्क में हुई यह घटना घर के माहौल को बिल्कुल नया मोड़ दे गई है।