Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar में आज एलिमिनेशन का बड़ा फैसला आने वाला है। फैमिली वीक के बाद सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, शहबाज़ को छोड़कर। Filmibeat पोल के अनुसार मालती चाहर और कुनिका सदानंद बाहर होने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। जानें ताज़ा अपडेट।
Bigg Boss 19 Elimination: फैमिली वीक खत्म
Bigg Boss 19 का फैमिली वीक इस सीजन के सबसे भावुक पलों में से एक साबित हुआ। पूरे हफ्ते घरवालों ने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, वहीं दर्शकों ने शो में कई हल्के-फुल्के और इमोशनल मोमेंट्स देखे। अब जैसे ही यह खास सप्ताह समाप्त हुआ है, सभी की नजरें Weekend Ka Vaar पर टिक गई हैं, जहां एलिमिनेशन का बड़ा फैसला सामने आने वाला है।
फैमिली वीक ने बढ़ाया शो का इमोशनल ग्राफ
शो से जुड़े एक भरोसेमंद उद्योग सूत्र ने Filmibeat के चीफ कॉपी एडिटर अभिषेक रंजीत को बताया था कि,
मृदुल तिवारी के शॉकिंग एविक्शन के बाद चैनल और मेकर्स फैमिली वीक की तैयारी में जुट गए थे। इस बार परिवार के सदस्य न सिर्फ सपोर्ट करेंगे, बल्कि Ticket to Finale टास्क में कौन आगे बढ़ेगा, यह तय करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। मेकर्स ने शो में कई सरप्राइज प्लान किए हैं। अश्नूर कौर के पिता और कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल की एंट्री कन्फर्म की गई है। एक बार फिर ‘पॉज़ और फ्रीज’ टास्क देखने को मिलेगा।
फरहाना भट्ट की मां और गौरव खन्ना की पत्नी ने अपनी खास मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा। फरहाना की मां ने अपनी मज़ाकिया शैली में मालती चाहर और अमाल मलिक पर हल्का-फुल्का कटाक्ष किया, जो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का हिस्सा बना।
120 Bahadur Movie Review in Hindi:Rezang La की लड़ाई पर बनी Farhan Akhtar की नई फिल्म का रिव्यू
Weekend Ka Vaar: किसकी होगी छुट्टी?
फैमिली वीक के बीच मेकर्स ने एक और एविक्शन की घोषणा कर सभी कंटेस्टेंट्स की चिंता बढ़ा दी है। इस बार शहबाज़ बदेशा को छोड़कर बाकी सभी घरवाले नॉमिनेशन में हैं।
डेंजर ज़ोन में शामिल हैं:
- गौरव खन्ना
- Tanya Mittal
- प्रणित मोरे
- कुनिका सदानंद
- अमाल मलिक
- अश्नूर कौर
- फरहाना भट्ट
- मालती चाहर
दर्शक यह जानने को उत्सुक हैं कि इस बार घर से बाहर किसे जाना पड़ेगा। सलमान खान के फिर से शो में वापसी करने के बाद Weekend Ka Vaar एपिसोड और भी खास होने वाला है। अभिनेता अपने Dabangg Tour के चलते कुछ समय शूटिंग से दूर थे।
सलमान खान की फटकार और मज़ाकिया अंदाज़
सलमान खान ने इस हफ्ते घरवालों के व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं।
उन्होंने अमाल मलिक और शहबाज़ बदेशा की टिप्पणियों पर उन्हें समझाया, वहीं फरहाना भट्ट पर कुछ चुटीले तंज भी कसे। हैरानी की बात यह रही कि एक मौके पर सलमान ने अमाल को पूरी तरह इग्नोर कर दिया, जिससे माहौल और गर्म हुआ।
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar:कौन हो सकता है बाहर? पोल में दो नाम आगे
Filmibeat के ताज़ा ऑनलाइन पोल के अनुसार, कुनिका सदानंद और मालती चाहर को सबसे कम समर्थन मिला है। वोटिंग ट्रेंड्स के हिसाब से देखा जाए तो इस हफ्ते मालती चाहर के शो से बाहर होने की संभावना सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है।