Border 2 movie review in Hindi पढ़ें – 1971 युद्ध पर बनी सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कहानी, अभिनय, इमोशन, रेटिंग और पब्लिक रिव्यू। क्या फिल्म पैसा वसूल है? जानिए पूरी डिटेल।
border 2 movie review in hindi
भारतीय सिनेमा में जाने-माने निर्देशक की फिल्म बॉर्डर जो पहले ही रिलीज हो चुकी है इस इस बार border 2 movie , 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई है, ऐसे लोग जो भावात्मक फिल्मों के दीवाने हैं वे बिल्कुल सही जगह पर आए हैं यहां पर हम आपको बॉर्डर 2 मूवी रिव्यू के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं।
बॉर्डर 2 केवल एक फिल्म नहीं, एक भावनात्मक अनुभव है जो 28 साल पुरानी यादों को फिर से जिंदा कर देता है। 1997 में आई ऐतिहासिक फिल्म बॉर्डर के इस सीक्वल को निर्देशक अनुराग सिंह ने बनाया है और यह 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई है। सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स वाली इस फिल्म के साथ देशभक्ति के एक नए जोश का जन्म हुआ है। इसकी कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है जिसमें इस बार लड़ाई जमीन, आसमान और समंदर तीनों मोर्चों पर दिखाई गई है।
Border 2 Movie Story in Hindi
कहानी की शुरुआत 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से शुरू होती है यहां पर 1971 की जंग में तीन जिगरी दोस्तों के बारे में अपनी वीरता साबित करने का मौका मिलता है यहां पर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह धोखे (दिलजीत दोसांझ) शादी के तुरंत बाद युद्ध क्षेत्र के मैदान में बुला लिए जाते हैं वहीं मेजर होशियार सिंह दहिया (वरुण धवन) जिन्होंने अभी नई-नई शादी की है वह अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर ही रहे थे तभी अचानक युद्ध क्षेत्र में उतारने का ऐलान कर दिया जाता है और उन्हें भी वापस बुला लिया जाता है वही लेफ्टिनेंट कमांडर महेंद्र एस रावत(अहान शेट्टी ) अपनी पत्नी और अपनी बेटी को अलविदा कहकर फर्ज निभाने के लिए निकल पड़ते हैं।
यहां पर इन तीनों के प्रशिक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर (सनी देओल) ,जो जम्मू के मनावर तभी क्षेत्र में मोर्चा संभालते हैं इनके व्यक्तिगत जीवन में वह अपनी पत्नी मोना और अपने जवान बेटे का बलिदान पहले ही देख चुके थे फिल्म की कहानी जैसे ही आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे फिल्म की अहमियत भी बढ़ जाती है।
भारतीय सेवा के वीर जवान बड़ी संख्या में पूर्वी पाकिस्तान में तैनात है इसी वजह से पश्चिमी सीमा पर सैनिकों की संख्या काफी कम है इधर पाकिस्तान से ना राजस्थान पंजाब और जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की तैयारी कर रही है अब यह सवाल देश के सामने बना हुआ है कि देश के वीर जवान जो की बॉर्डर पर खड़े हैं दुश्मनों से कैसे सामना करेंगे और दुश्मनों को मार देकर अपने देश की रक्षा करेंगे इसका जवाब आप हो फिल्म देखने पर ही मिल जाएगा ।

Border 2 Film Acting Review
फिल्म की शुरुआत शांति के पलों से होती है, जहां फिल्म के नायक अपने-अपने पारिवारिक जीवन में खुश हैं। लेकिन यह शांति बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के कारण जल्द ही टूट जाती है।
लैफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर (सनी देओल): थल सेना के अनुभवी अधिकारी और तीनों युवा अफसरों के मेंटर, जो खुद एक बलिदानी सैनिक के पिता हैं।
मेजर होशियार सिंह दहिया (वरुण धवन): थल सेना के जांबाज जवान, जो युद्ध की घोषणा के समय अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतज़ार कर रहे होते हैं।
फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (दिलजीत दोसांझ): वायु सेना के बहादुर पायलट, जिनकी शादी अभी-अभी हुई है और उन्हें हनीमून छोड़कर ही ड्यूटी पर लौटना पड़ता है।
लेफ्टिनेंट कमांडर महेंद्र रावत (अहान शेट्टी): नौसेना के अधिकारी, जो अपनी छोटी बेटी और पत्नी को अलविदा कहकर समंदर में दुश्मन से भिड़ने निकलते हैं।
Avatar Movie Review Hindi: Avatar 3 Fire and Ash Full Review
Border 2 Film Acting Review
इस Border 2 film review in Hindi का सबसे मजबूत पहलू इसका अभिनय है।
सनी देओल
सनी देओल फिल्म की रीढ़ हैं। उनकी दमदार आवाज, डायलॉग डिलीवरी और गुस्से से भरा देशभक्ति अंदाज दर्शकों को फिर से बॉर्डर की याद दिलाता है। उम्र के बावजूद उनका प्रभाव कम नहीं होता।
वरुण धवन
ट्रेलर के बाद ट्रोल होने वाले वरुण धवन फिल्म में खुद को साबित करते हैं। उनके एक्सप्रेशन्स, इमोशनल सीन और हरियाणवी टोन काफी नेचुरल लगती है।
दिलजीत दोसांझ
फाइटर जेट उड़ाते हुए दिलजीत दोसांझ के सीन बेहद स्टाइलिश हैं। एयरफोर्स के हिस्से में उनकी परफॉर्मेंस यादगार बनती है।
अहान शेट्टी
अहान शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी के आइकॉनिक अंदाज की झलक दिखाते हैं और नौसेना के अधिकारी के रूप में प्रभाव छोड़ते हैं।
Border 2 Direction and Technical Review
VFX : फिल्म का सबसे चर्चित और कमजोर पक्ष इसके विजुअल इफेक्ट्स हैं। हालांकि ये ट्रेलर जितने खराब नहीं हैं, लेकिन खासकर हवाई और नौसेना के दृश्यों में ये असरदार नहीं लगते। शुक्र है कि मजबूत कहानी और अभिनय के आगे यह कमी ज्यादा खलती नहीं।
संगीत: फिल्म का संगीत दिल को छू लेता है। ‘घर कब आओगे’ गाना तो इतना इमोशनल है कि दर्शकों की आंखें नम कर देता है। ‘मिट्टी के बेटे’ और पुराने गाने ‘संदेशे आते हैं’ के रीक्रिएशन ने भी फिल्म में एक अलग रंग भरा है।
Border 2 Movie Review: Hit or Flop?
प्रमुख ताकत: शानदार अभिनय (खासकर सनी देओल और वरुण धवन), इमोशनल कहानी, दिल को छू लेने वाला संगीत।
कमजोर पक्ष: VFX में कमियां, कहानी में कहीं-कहीं तार्किक खामियाँ।
फिल्म का संदेश साफ है यह सिर्फ युद्ध की नहीं, बल्कि उन वीरों और उनके परिवारों की कहानी है जो देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। यह फिल्म आपको गर्व, दर्द, जोश और प्यार के भावों से एक साथ रूबरू कराती है।
Border 2 Public Review
थिएटर से निकलते ही लोगों ने एक बात कॉमन कही
- सनी देओल ही Border 2 की जान हैं।
- सनी पाजी की आवाज ही फिल्म में जान डाल देती है।
- उनकी एंट्री पर पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा।
- बॉर्डर की आत्मा सनी देओल हैं।
Border 2 Movie Rating & Final Verdict
रेटिंग: रिव्यू के आधार पर फिल्म को 3.5/5 स्टार दिए जा सकते हैं।
border 2 movie review पढ़ने के बाद दर्शकों के मन में यह सवाल रहता है की मूवी देखना चाहिए कि नहीं. तो यह मेरा ओपिनियन है कुल मिलाकर बॉर्डर 2 एक पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन (फुल फैमिली एंटरटेनर) प्रदान करती है। अगर आप पुरानी ‘बॉर्डर’ से बिल्कुल वैसी ही उम्मीद लेकर बैठेंगे तो शायद निराश हो सकते हैं। लेकिन अगर आप एक भावनाओं से भरपूर देशभक्ति से सराबोर और बेहतरीन अभिनय वाली फिल्म के लिए सिनेमा हॉल जा रहे हैं तो बॉर्डर 2 आपके पैसे की कद्र करेगी।
FAQ
Border 2 movie ka runtime kitna hai?
Border 2 का कुल रनटाइम लगभग 3 घंटे 20 मिनट है, लेकिन फिल्म कहीं भी बोर नहीं करती।
Kya Border 2 family ke saath dekh sakte hain?
हाँ, Border 2 एक फुल फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। इसमें देशभक्ति, इमोशन और साफ-सुथरी कहानी है।