CBSE Admit Card 2026 को लेकर बड़ी अपडेट। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से पहले हॉल टिकट जारी हो सकते हैं। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में एंट्री नहीं मिलेगी। जानें डाउनलोड प्रक्रिया, जरूरी नियम और लेटेस्ट अपडेट।
CBSE Admit Card 2026: कक्षा 10वीं/2वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट
CBSE Board से पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। CBSE Admit Card 2026 को लेकर बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। CBSE बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं और पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो CBSE आमतौर पर परीक्षा से 5 से 6 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध करा देता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आने वाले दिनों में अपडेट पर नजर बनाए रखें।
रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के एडमिट कार्ड को लेकर क्या है स्थिति
CBSE की ओर से प्राइवेट उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। वहीं, Regular छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूल के माध्यम से दिए जाएंगे। जैसे ही स्कूलों को कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड मिलेंगे, वे इन्हें CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in से डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करेंगे। छात्रों को खुद से वेबसाइट पर लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
एडमिट कार्ड के बिना NO ENTRY
CBSE ने साफ तौर पर कहा है कि बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होता है। जिन छात्रों के पास एडमिट कार्ड नहीं होगा, उन्हें परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी, चाहे वे कितनी भी तैयारी क्यों न कर चुके हों।
CBSE परीक्षा में एडमिट कार्ड क्यों है इतना जरूरी
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड ही छात्र की मुख्य पहचान होता है। इसी में छात्र का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, विषयवार परीक्षा तिथि, समय और जरूरी दिशा-निर्देश दर्ज होते हैं। इसलिए सभी छात्रों को हर परीक्षा वाले दिन अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
- Haryana Teaching Vacancy 2026 Notification: 1672 पदों पर बंपर भर्ती, golden chance,आवेदन 16 फरवरी से शुरू

- MPPSC Assistant Town Planner Vacancy Notification 2026: 39 पदों पर great भर्ती, सैलरी ₹1.77 लाख तक

- NEET UG 2026 Notification Out: बड़ी अपडेट, 3 मई परीक्षा, 8 मार्च तक आवेदन शुरू

- PNB Apprentice Recruitment 2026: 5138 पदों पर भर्ती, ₹15,000 स्टाइपेंड, ऑनलाइन आवेदन शुरू

- Netherlands vs Pakistan T20 World Cup: फैहीम अशरफ की 11 गेंदों की पारी से पाकिस्तान की रोमांचक जीत

एडमिट कार्ड पर क्या-क्या होना चाहिए
CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि छात्रों को मिलने वाले एडमिट कार्ड साफ-सुथरे तरीके से प्रिंट हों, उन पर स्कूल की आधिकारिक मुहर और अधिकृत हस्ताक्षर मौजूद हों। अगर किसी एडमिट कार्ड पर यह जरूरी सत्यापन नहीं पाया गया, तो ऐसे हॉल टिकट को अमान्य माना जा सकता है।
एडमिट कार्ड को किया जा सकता है रद्द
अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर या साइन नहीं है, या जानकारी स्पष्ट नहीं है, तो ऐसा एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड मिलते ही उसकी सभी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें और किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
परीक्षा के बाद भी संभालकर रखें एडमिट कार्ड
CBSE छात्रों को यह भी सलाह देता है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद भी एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें। यही दस्तावेज आगे चलकर रिजल्ट देखने, री-इवैल्यूएशन कराने या अगली कक्षा/कॉलेज में एडमिशन के समय काम आ सकता है। कई बार छात्र इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में परेशानी का कारण बनता है।
CBSE Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे होगा
जब स्कूलों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, तब वे इन्हें cbse.nic.in से डाउनलोड करेंगे और छात्रों को वितरित करेंगे। छात्रों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए और केवल अपने स्कूल या CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।
students CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
students को CBSE.in पर ,अपने क्लास “10/12 एडमिट कार्ड 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
students ज़रूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
“CBSE बोर्ड परीक्षा 2026” का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफाई करें और परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि CBSE एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बने रहें।