De De Pyaar De 2 Box Office Day 10 में Worldwide 108.43 करोड़ कमाए। फिल्म ने 100 Cr क्लब में धमाकेदार एंट्री करते हुए 2025 की तीसरी सबसे बड़ी रोमांटिक हिट बनाई।
De De Pyaar De 2 Worldwide Box Office Day 10: रोमांटिक फिल्मों की रेस में बनाई मजबूत पकड़, 100 करोड़ क्लब में हुई एंट्री
बॉलीवुड की नई रोमांटिक कॉमेडी De De Pyaar De 2 ने टिकट खिड़की पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन की यह फिल्म रिलीज के दस दिनों में ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही यह 2025 की दुनियाभर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्मों की टॉप-3 सूची में शामिल हो गई है।
विदेशी बाज़ारों में भी शानदार प्रदर्शन
ज़िलाप ज़वेरी निर्देशित यह फिल्म घरेलू बाजार के साथ-साथ ओवरसीज़ में भी अच्छा कारोबार कर रही है। पहले 10 दिनों में फिल्म ने विदेशी मार्केट से 19.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। अब यह Raid 2 (31 करोड़) को पीछे छोड़कर अजय देवगन की साल की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय हिट बनने की दौड़ में शामिल हो चुकी है। हालांकि, इसके लिए इसे Thamma (26.5 करोड़) और Mahavatar Narsimha (28 करोड़) को भी मात देनी होगी।
Masti 4 Movie Review In Hindi – मास्टी 4 की पूरी कहानी, रिव्यू, क्या वाकई देखने लायक है? फुल Honest Review
De De Pyaar De 2 day 10
100 करोड़ क्लब में दमदार दस्तक, फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कुल 108.43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन जुटाया है, जिसमें से 89.18 करोड़ रुपये घरेलू कमाई से आए हैं। इस उपलब्धि के साथ De De Pyaar De 2 ने वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari (108.11 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए इस साल की तीसरी सबसे बड़ी रोमांटिक हिट बन गई है।
अब अगला टारगेट कौन?
फिल्म अब हर्षवर्धन राणे की Ek Deewane Ki Deewaniyat को पछाड़कर दूसरी पोज़िशन हासिल करने की कोशिश में है। हालांकि, टॉप स्पॉट पर काबिज Saiyaara का रिकॉर्ड फिलहाल पहुंच से बाहर माना जा रहा है।
2025 की टॉप 5 रोमांटिक फिल्मों का Worldwide Box Office
- Saiyaara – 570.67 करोड़
- Ek Deewane Ki Deewaniyat – 117.50 करोड़
- De De Pyaar De 2 – 108.43 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari – 108.11 करोड़
- Bhool Chuk Maaf – 91.57 करोड़
De De Pyaar De 2 Box Office Day 10: बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- India Net: 75.58 करोड़
- India Gross: 89.18 करोड़
- Overseas Gross: 19.25 करोड़
- Worldwide Gross: 108.43 करोड़
De De Pyar De 2 Movie story
फिल्म की कहानी हल्की-फुल्की है, उतनी ही सरल भी, पर इसका ट्रीटमेंट उसे मज़ेदार बना देता है। Ashish Mehra (Ajay Devgn) अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड Ayesha (Rakul Preet Singh) के परिवार से मिलने इंडिया आता है। Ayesha के परिवार को लगता है कि वे “modern और cool” हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें बेटी के boyfriend की उम्र पता चलती है, सारे modern values हवा हो जाती हैं।
यहाँ फिल्म का ह्यूमर अपनी चोटी पर है कभी awkward silence,कभी ताना,कभी अनचाहे सवाल और इन सबके बीच अजय देवगन की आंखों का subtle सेंस-ऑफ-ह्यूमर लगातार मनोरंजन करता है।
फिल्म का humour दिल खोलकर हँसाता है?
काफी हद तक हाँ। फिल्म वह सिचुएशनल कॉमेडी पेश करती है जिसमें awkwardness ही ह्यूमर बन जाती है। जब Ayesha के पिता को Ashish की उम्र पता चलती है जब परिवार modern values की बात करता है लेकिन खुद पुराने विचारों में फंसा होता है जब Ashish, Madhavan और परिवार एक ही कमरे में होते हैं ये सारे दृश्य genuinely funny हैं। कुछ जगह मज़ाक थोड़ा फीका लगता है और कुछ sequences unnecessary stretched महसूस होते हैं, लेकिन audience का हँसना ये साबित करता है कि फिल्म अपने काम में ज्यादा जगह सफल रही है।

