De De Pyaar De 2 Box Office Day 2: कमाई 21 करोड़ पार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

De De Pyaar De 2 Box Office Day 2: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन की फिल्म ने दो दिनों में 21 करोड़ रुपये कमा लिए।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2

अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन स्टारर De De Pyaar De 2 ने रिलीज़ के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके साथ इसकी कुल घरेलू कमाई दो दिनों में 21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह उछाल फिल्म की कमजोर ओपनिंग के बाद एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

De De Pyaar De 2 Box Office Day 2

De De Pyaar De 2 शनिवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी लगभग 20.53% दर्ज की गई, जो साफ संकेत है कि वीकेंड की शुरुआत में दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख किया। शुक्रवार की 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद शनिवार का यह ग्रोथ फिल्म की मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ की ओर इशारा करता है।

फिल्म क्रिटिक्स का अनुमान है कि अगर रविवार को भी यही रफ्तार बनी रही तो De De Pyaar De 2 पहले वीकेंड में ही 35 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकती है।

De De Pyaar De 2 की कहानी और कास्ट

निर्देशन: अंशुल शर्मा
लेखक: लव रंजन और तरुण जैन

सीक्वल में अजय देवगन फिर से आशीष 52 वर्षीय एनआरआई निवेशक के किरदार में नजर आते हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह 28 वर्षीय आयशा का रोल निभा रही हैं। इस बार कहानी में एक नया ट्विस्ट है दोनों को अपने परिवारों के बीच इस उम्र की दूरी वाले रिश्ते को समझाना है जिसके दौरान कई मजेदार अजीब और रोमांटिक पल सामने आते हैं।

फिल्म में आर. माधवन भी अहम भूमिका में दिखाई देते हैं जो ‘राज्जी’ का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, ईशिता दत्ता और जंकी बोदीवाला जैसे कलाकार भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Delhi Crime Season 3 Review in Hindi – कहानी, एक्टिंग, कमजोरियाँ और पूरी Honest Review

सीक्वल की खासियत

  • फिल्म अपने पहले पार्ट की तरह ही कॉमेडी और रोमांस का तड़का बरकरार रखती है।
  • इस बार एज गैप रिलेशनशिप पर जोर दिया गया है जिससे कहानी में नया ड्रामा और मनोरंजन जुड़ जाता है।
  • आशीष और राज्जी के बीच की बातचीत फिल्म में ताज़ा ह्यूमर लेकर आती है।

आर. माधवन ने बताया अनुभव

आर. माधवन ने अजय देवगन के साथ काम करने को एक शानदार अनुभव बताया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा

सेट पर अजय सर के साथ कोई मुकाबला नहीं होता, हम बस अपने किरदार के लिए सबसे अच्छा देने की कोशिश करते हैं। मैंने उनसे सीखा कि जब कहानी दमदार होती है तो पूरी टीम का काम बेहतर दिखता है।

क्या ‘De De Pyaar De 2’ बन पाएगी हिट?

फिल्म का वीकेंड ट्रेंड पॉजिटिव है और क्रिटिक्स मान रहे हैं कि अगर रविवार को भी कमाई में बढ़ोतरी हुई, तो फिल्म पहले हफ्ते में ही ‘हिट’ की कैटेगरी में जा सकती है। फिल्म की मजेदार स्क्रिप्ट स्टारकास्ट की पॉपुलैरिटी और पारिवारिक मनोरंजन वाला कंटेंट इसे दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ दिला सकता है।

Leave a Comment