Gold Rate Today 2025: शादी सीजन के बीच सोने-चांदी के दाम में तेजी लौट आई है। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और दिल्ली में आज का सोने का रेट जानें। देखें Gold-Silver के लेटेस्ट अपडेट्स।
UP Gold Rate Today: शादी सीजन में फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें लखनऊ से वाराणसी तक ताज़ा रेट
Gold Silver Price Today 2025: उत्तर प्रदेश समेत देशभर में इस समय शादी का सीजन पूरी रफ़्तार पर है, और इसी के साथ सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। लखनऊ से लेकर वाराणसी और कानपुर तक सर्राफा बाजारों में दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और स्थानीय मांग बढ़ने के चलते यह बढ़ोतरी फिलहाल जारी रह सकती है।
लखनऊ से वाराणसी तक सोने-चांदी के आज के दाम
मंगलवार ,Gold Rate Today 2025 4 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की दरें इस प्रकार रहीं —
सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, दीपावली के बाद जो हल्की गिरावट आई थी, अब वह पूरी तरह खत्म हो चुकी है और बाजार फिर तेजी की ओर बढ़ रहा है।
sarkari naukri :उत्तर प्रदेश में 45,000 होमगार्ड की भर्ती का रास्ता साफ शासन ने दी मंजूरी , क्या होगी योग्यता, जानिए पूरी डिटेल्स।
बढ़ती मांग और हल्के वजन की ज्वेलरी का ट्रेंड
उदयपुर, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में हल्के वजन की डिजाइनर ज्वेलरी की डिमांड तेजी से बढ़ी है।
उदयपुर के सर्राफा व्यवसायी रमेश सोनी ने बताया,
“दीपावली के बाद थोड़ी मंदी आई थी, लेकिन जैसे ही शादियों का सीजन शुरू हुआ, बाजार फिर से गर्म हो गया है। फिलहाल कीमतें स्थिर हैं लेकिन आने वाले हफ्तों में और उछाल संभव है।”
वहीं व्यापारी राजेंद्र पोलवाल के मुताबिक,
“ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए 4 से 6 ग्राम तक के वजन की डिजाइनर ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी है। इससे खरीदारों को सस्ते दाम पर आकर्षक डिज़ाइन मिल पा रही हैं।”
दिल्ली-एनसीआर में भी दिखा असर: सोना ₹300 सस्ता, चांदी ₹1,000 महंगी
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत ₹300 प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ ₹1,25,300 पर दर्ज की गई। वहीं चांदी की कीमत ₹1,000 प्रति किलो बढ़कर ₹1,54,000 पहुंच गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AIBJA) के अनुसार,
- 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹1,24,700 प्रति 10 ग्राम
- 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम
- चांदी ₹1,54,000 प्रति किलो दर्ज हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर: डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव
डॉलर इंडेक्स 0.09% बढ़कर 99.89 पर पहुंच गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $3,996.77 प्रति औंस पर गिरा, जबकि चांदी $48.64 प्रति औंस पर रही।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने बताया —
“सोना $4,000 प्रति औंस से नीचे आ गया है। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद घटने और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश से दूरी बनाई है।”
वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि,
“अब सभी की नजरें अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर हैं। अगर वैश्विक बाजार स्थिर रहा तो आने वाले दिनों में मामूली गिरावट संभव है, लेकिन शादी सीजन के कारण फिलहाल दाम ऊंचे बने रहेंगे।”
आगे क्या?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर डॉलर में स्थिरता बनी रही तो आने वाले सप्ताहों में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखी जा सकती है। हालांकि, नवंबर-दिसंबर के वेडिंग सीजन और निवेश की बढ़ती रुचि को देखते हुए फिलहाल सोना ऊंचे स्तर पर टिके रहने की पूरी संभावना है।