गोरखपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026: महिलाओं के लिए golden chance, ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले जान लें ये बातें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गोरखपुर में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन आ गया है। ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, कौन आवेदन कर सकता है और चयन कैसे होगा

आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म 2026

अगर आप गोरखपुर जिले से हैं और काफी समय से आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म 2026 का इंतज़ार कर रही थीं, तो अब आपके लिए सही मौका आ गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोरखपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खाली पदों को भरने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

आंगनवाड़ी भर्ती किसी बड़ी परीक्षा या इंटरव्यू वाली नहीं है, बल्कि सीधी और साफ प्रक्रिया के तहत होगी। इसलिए अगर आप सही जानकारी के साथ आवेदन करेंगी, तो आपके चयन की संभावना अच्छी रहती है।

UP Anganwadi Bharti 2026 आखिर है क्या?

सीधी भाषा में समझें तो UP Anganwadi Bharti 2026 उन महिलाओं के लिए है जो अपने ही गांव या वार्ड में रहकर बच्चों और महिलाओं से जुड़ा काम करना चाहती हैं। यह नौकरी पूरी तरह लोकल लेवल पर होती है, इसलिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

UP Anganwadi Bharti 2026 – गोरखपुर में कितने पद हैं?

notification में दी गई जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले में कुल 15 पद निकाले गए हैं। ये पद शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में हैं।

सरल शब्दों में पदों का बंटवारा इस तरह है:

शहर क्षेत्र – 9 पद

बांसगांव – 2 पद

गोलाघाट – 1 पद

गगहा – 1 पद

पिपराइच – 2 पद

यानी अगर आप गोरखपुर शहर या आसपास के ब्लॉक से हैं, तो आपके लिए मौका है।

आंगनवाड़ी भर्ती 2026
आंगनवाड़ी भर्ती 2026

आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2026 कब तक भरना है?

यह बहुत जरूरी जानकारी है, क्योंकि यहीं सबसे ज्यादा लोग गलती करते हैं।

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

आवेदन की अंतिम तिथि: 03 मार्च 2026

समय: रात 12 बजे तक

मेरी सीधी सलाह अंतिम दिन का इंतज़ार मत कीजिए, क्योंकि वेबसाइट स्लो होने पर फॉर्म छूट सकता है।

कौन आवेदन कर सकता है?

अगर आप ये शर्तें पूरी करती हैं, तो आप eligible हैं:

  • आप महिला हैं
  • आपने कम से कम 10वीं पास कर रखी है
  • आप उसी ग्राम सभा / वार्ड की रहने वाली हैं
  • आपकी उम्र 18 से 35 साल के बीच है बस।
  • कोई भारी-भरकम डिग्री, कोई अनुभव की मांग नहीं।

आयु सीमा

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है सरकारी नियम के अनुसार आरक्षण में छूट का प्रावधान आरक्षित वर्ग के महिला उम्मीदवारों को दिया जाता है।

जरूरी कागजात

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:

  • हाईस्कूल मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Selection Process

कोई लिखित परीक्षा नहीं

मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन

फाइनल चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा

How to apply UP Anganwadi Bharti 2026

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के के पद पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना होगा

सबसे पहले महिला उम्मीदवार को ऑफिशल वेबसाइट upanganwadibharti.in र जाना है।

इसके बाद उम्मीदवार को “आंगनबाड़ी भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करना है।

यहीं से शुरू होती है आवेदन की प्रक्रिया, सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम ,मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ ,ईमेल आईडी आदि सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें और आगे बढ़े

अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा जिसकी सहायता से लॉगिन करें और आगे की जानकारी सही-सही जानकारी 10th और 12वीं की मार्कशीट के हिसाब से भरें।

अपनी सारी बेसिक डीटेल्स भर देने के बाद आपको अपना फोटो हस्ताक्षर अपलोड करना होगा ध्यान रहे सारे डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है जो भी मांगे जाएं अन्यथा आपका फॉर्म सबमिट नहीं होगा और आप नौकरी से दूर रह जाएंगे।

अब आपको अपना फाइनल प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है जिसे आपको अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना है आपके इंतजार करना है आपके तहसील में या आंगनबाड़ी केंद्र पर आपको जाकर अपनी फाइनल मेरिट लिस्ट चेक करनी है वहीं से आपको पता चलेगा कि आपका सिलेक्शन हुआ है कि नहीं।

चयन कैसे होगा?

यही इस भर्ती की सबसे अच्छी बात है।

कोई लिखित परीक्षा नहीं

चयन होगा 10वीं के अंकों की मेरिट से

ज्यादा अंक = ज्यादा मौका

इसलिए फॉर्म भरते समय अपने अंक बिल्कुल सही डालिए।

क्यों करें UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए आवेदन?

सरकारी मानदेय

स्थानीय स्तर पर रोजगार

महिलाओं के लिए सुरक्षित नौकरी

सामाजिक सेवा का अवसर

यदि आप यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का इंतजार कर रही थीं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें।

Leave a Comment