Kaantha Box Office Day 1: दुलकर सलमान का धमाका! जानें ओपनिंग कलेक्शन और रिकॉर्ड्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kaantha Box Office Day 1: दुलकर सलमान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर ₹10.5 करोड़ कमाए। जानें पूरी रिपोर्ट, रिकॉर्ड्स और वीकेंड की उम्मीदें।

Kaantha Box Office Collection Day 1: जानें फुल रिपोर्ट

मुंबई: दुलकर सलमान स्टारर तमिल-तेलुगू फिल्म (Kaantha) ने अपने पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सिनेमाघरों में हलचल मचा दी है। शुक्रवार को रिलीज़ हुई इस रेट्रो-स्टाइल पीरियड थ्रिलर को दर्शकों और समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया (Mixed Reviews) मिली है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे पर ₹10.5 करोड़ (Worldwide) की कमाई दर्ज की। फिल्म का निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है जो अपने डेब्यू फिल्म नीला (2015) के लिए जाने जाते हैं। कांथा को दुलकर सलमान की Wayfarer Films और राणा दग्गुबाती की Spirit Media ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Kaantha Movie Review in Hindi: Dulquer की धमाकेदार एक्टिंग भी नहीं बचा पाई फिल्म का अंत? जानें पूरी सच्चाई

Kaantha Box Office Day 1 Collection

फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब ₹4.1 करोड़ नेट (तमिल + तेलुगू) की कमाई की, जो GST सहित ₹4.83 करोड़ ग्रॉस के बराबर है।
वहीं, ओवरसीज़ मार्केट से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, और कुल मिलाकर इसका Day 1 Worldwide कलेक्शन ₹10.5 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। हालांकि यह फिगर दुलकर की हालिया फिल्मों जैसे Lucky Baskhar (₹12 करोड़) और King of Kotha (₹15 करोड़) से कम है, लेकिन फिल्म ने अपने पहले दिन उनके पोस्ट-कोविड करियर का 4th Biggest Opening दर्ज किया है।

दुलकर सलमान की पोस्ट-कोविड ओपनिंग्स – टॉप 7 फिल्में

Rank फिल्म का नाम Day 1 Collection (₹ करोड़)
1Lucky Baskhar7.35
2King of Kotha6.85
3Kurup5.6
4Kaantha4.1
5Chup3.06
6Sita Ramam2.85
7Hey Sinamika0.85

Kaantha Movie Review in Hindi: फिल्म की कहानी

हीरो और गुरु के बीच टकराव

kaantha मूवी की रिव्यू के बारे में बात की जाए तो मूवी की कहानी काफी पुराने टाइम की है जो आज के वर्तमान में बनाई गई है Kaantha की कहानी 1980 के दशक की है, जहां एक सुपरस्टार TK Mahadevan (Dulquer Salmaan) और उनके गुरु Ayya (Samuthirakani) के बीच लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंदिता को दिखाया गया है। Mahadevan दर्शकों की पसंद को समझकर तेजी से स्टारडम पर चढ़ते हैं। वहीं, निर्माता-निर्देशक Ayya अपनी कला और स्क्रिप्ट की पवित्रता पर अडिग रहते हैं। उनकी सोच के बीच ये टकराव फिल्म की मुख्य जड़ है।

कहानी का मोड़ – Saantha से बनता है Kaantha

Ayya के ड्रीम प्रोजेक्ट Saantha को Mahadevan बीच में ही छोड़ देते हैं। जब दोनों फिर से इस फिल्म को शुरू करने की बात करते हैं, तब महादेवन अपने स्टारडम का प्रभाव दिखाते हुए फिल्म का नाम बदलकर Kaantha करवा देते हैं। फिल्म के स्क्रिप्ट और रियल स्टोरी में एक मिरर-इमेज सा संबंध देखने को मिलता है।

नवागंतुक कुमारी की भूमिका

मूवी की कहानी में इस युद्ध में फंसती है पत्रकार और उभरती अभिनेत्री कुमारी (Bhagyashri Borse) जो दोनों के बीच कड़ी बनने की कोशिश करती है, लेकिन उसका खुद का सफर भी चुनौतीपूर्ण बनता जाता है।

Leave a Comment