Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Day 4: Kapil Sharma की फिल्म₹1 करोड़ से नीचे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Day 4 Kapil Sharma की फिल्म की कमाई सोमवार को ₹90 लाख पर आ गई। Dhurandhar और Akhanda 2 के दबदबे के बीच जानिए पूरा बॉक्स ऑफिस हाल।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 movie

कपिल शर्मा स्टारर कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर अब दबाव में नजर आ रही है। मजबूत वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म चौथे दिन ₹1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।

Sacnilk से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार Day 4 को फिल्म ने करीब ₹90 लाख की नेट कमाई की जिससे इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब लगभग ₹8.1 करोड़ तक पहुंच गया है।

वीकेंड के बाद क्यों टूटी रफ्तार?

फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था।

  • पहले दिन (शुक्रवार) ₹1.85 करोड़
  • शनिवार को हल्की बढ़त के साथ ₹2.5 करोड़
  • रविवार को सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगभग ₹2.9 करोड़

हालांकि सोमवार आते-आते फिल्म की कमाई में तेज गिरावट देखने को मिली। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकडे पर कमजोर वर्ड-ऑफ-माउथ और भारी प्रतिस्पर्धा इसकी सबसे बड़ी वजह है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie Review in Hindi Read now

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office

सोमवार को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 17.49% रही।

  • मॉर्निंग शोज: 6.42%
  • दोपहर के शो: 16.56%
  • शाम के शो: 18.61%
  • नाइट शोज: 28.36%
  • Dhurandar movie दूसरे सोमवार को भी करीब ₹29 करोड़ कमा चुकी है और ₹380 करोड़ के करीब पहुंच गई है
  • वहीं अखंडा 2 साउथ मार्केट में मजबूती से टिकी हुई है

इसी वजह से नई और मिड-बजट फिल्मों को स्क्रीन और ऑडियंस दोनों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

कपिल शर्मा के करियर में खास बनी

कमजोर रफ्तार के बावजूद किस किसको प्यार करूं 2 अब भी कपिल शर्मा के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

यह फिल्म अब फिरंगी को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने से बस कुछ करोड़ दूर है। कपिल की अब तक की सबसे बड़ी हिट किस किसको प्यार करूं (2015) ही बनी हुई है।

बड़ी फिल्मों से टक्कर

आने वाले दिनों में हॉलीवुड फिल्म Avatar: Fire and Ash और क्रिसमस रिलीज़ फिल्मों की एंट्री के बाद मुकाबला और कड़ा होने वाला है। ऐसे में किस किसको प्यार करूं 2 के लिए लंबी रेस में टिक पाना आसान नहीं दिख रहा।

FAQs

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 का Day 4 कलेक्शन कितना रहा?

फिल्म ने चौथे दिन (सोमवार) लगभग ₹90 लाख की नेट कमाई की जो ₹1 करोड़ से कम है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 की कुल कमाई कितनी हो गई है?

चार दिनों में फिल्म की कुल India Net Collection करीब ₹8.1 करोड़ हो चुकी है।

Kapil Sharma की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्यों कमजोर पड़ रही है?

मजबूत कंटेंट के बावजूद Dhurandhar और Akhanda 2 जैसी बड़ी फिल्मों की वजह से स्क्रीन और ऑडियंस बंटी हुई है।

क्या Kis Kisko Pyaar Karoon 2 हिट है या फ्लॉप?

अभी फिल्म struggling phase में है। आने वाले दिनों का weekday performance तय करेगा कि फिल्म average बनेगी या flop।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 का worldwide collection कितना है?

फिल्म का worldwide gross करीब ₹10.35 करोड़ बताया जा रहा है।

Kapil Sharma की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन-सी है?

अब तक Kis Kisko Pyaar Karoon (2015) Kapil Sharma की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट रही है।

Leave a Comment