महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! महिला सुपरवाइज़र भर्ती 2026 में 71 वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधी भर्ती। आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल अभी देखें।
Mahila Supervisor vacancy 2026
प्रदेश की ऐसी महिलाएं जो 12वीं की परीक्षा पास कर चुकी हैं और अपने ग्राम सभा में एक वैकेंसी की तलाश कर रहे हैं तो यहां पर आपको लखनऊ में महिला सुपरवाइज़र भर्ती 2026 के पद पर 71 पदों पर संविदा के आधार पर नौकरी दी जा रही है महिला सुपरवाइज़र भर्ती प्रक्रिया एकदम पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी ।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश में संचालित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं जो भी इच्छुक महिला उम्मीदवार हैं 11 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं इसके बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगर आप महिला सुपरवाइज़र भर्ती 2026 का इंतज़ार कर रही हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत लखनऊ ज़िले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (महिला सुपरवाइज़र लेवल) पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
Mahila Supervisor recruitment 2026 – Overview
भर्ती विभाग: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश
पद का नाम: आंगनवाड़ी कार्यकत्री (महिला सुपरवाइज़र)
ज़िला: लखनऊ
कुल पद: 71
आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट: upanganwadibharti.in
यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, लखनऊ द्वारा जारी विज्ञप्ति पर आधारित है।
परियोजना-वार कुल रिक्त पद (Total 71 Posts)
लखनऊ ज़िले की विभिन्न परियोजनाओं में पदों का वितरण इस प्रकार है:
Aliganj – 21 पद
Alam Nagar – 18 पद
Chinhat – 6 पद
Kakori – 4 पद
Malihabad – 2 पद
Mall – 1 पद
Sarojininagar – 5 पद
Mohanlalganj – 2 पद
Gosaiganj – 7 पद
Bakshi Ka Talab – 5 पद
कुल पद: 71

Mahila Supervisor Bharti 2026 – कौन कर सकता है आवेदन?
बाल विकास एवं सेवा पुष्टाहार ने महिला कार्यकत्री के पद पर तमाम वैकेंसी निकली हैं जो भी महिला उम्मीदवार अपने ग्राम सभा से आवेदन करना चाहते हैं उनके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए।
- केवल महिलाएं पात्र
इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थियों को ही आवेदन की अनुमति है। पुरुष उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
शैक्षणिक योग्यता
न्यूनतम योग्यता: 12वीं (इंटरमीडिएट) पास
अधिक शैक्षणिक योग्यता होने पर मेरिट में वरीयता दी जाएगी।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के आधार पर।
निवास से जुड़ी सबसे अहम शर्त
महिला सुपरवाइज़र भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का:
उसी ग्राम सभा (ग्रामीण क्षेत्र)
या उसी वार्ड (शहरी क्षेत्र)
का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहाँ पद रिक्त है।
अन्य क्षेत्र की महिला का आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
आय और सामाजिक प्राथमिकता नियम
गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता
विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता महिलाओं को विशेष वरीयता
प्रमाण पत्र तहसील द्वारा जारी और ऑनलाइन सत्यापन योग्य होना चाहिए।
- UP Anganwadi Recruitment 2026 Last Date Out – Apply Online, Salary, Merit List & Vacancy Details

- Anganwadi Bharti 2026 UP Online Apply: big update 7 जरूरी बातें, फॉर्म ऐसे भरें वरना रिजेक्ट

- UP Anganwadi Bharti 2026 LIVE: big update कब करें apply, कौन eligible है?

- Anganwadi New Recruitment 2026: यूपी में नई आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, महिलाओं के लिए बड़ा मौका

important Documents
ऑनलाइन आवेदन के समय ये दस्तावेज अनिवार्य हैं:
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
गलत या फर्जी दस्तावेज मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
UP Anganwadi Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश में संचालित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के के पद पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना होगा।
सबसे पहले महिला उम्मीदवार को ऑफिशल वेबसाइट ” upanganwadibharti.com” पर जाना है।
इसके बाद उम्मीदवार को “महिला सुपरवाइज़र / आंगनवाड़ी भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करना है।
यहीं से शुरू होती है आवेदन की प्रक्रिया, सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम ,मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ ,ईमेल आईडी आदि सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें और आगे बढ़े।
अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा जिसकी सहायता से लॉगिन करें और आगे की जानकारी सही-सही जानकारी 10th और 12वीं की मार्कशीट के हिसाब से भरें।
अपनी सारी बेसिक डीटेल्स भर देने के बाद आपको अपना फोटो हस्ताक्षर अपलोड करना होगा ध्यान रहे सारे डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है जो भी मांगे जाएं अन्यथा आपका फॉर्म सबमिट नहीं होगा और आप नौकरी से दूर रह जाएंगे।
अब आपको अपना फाइनल प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है जिसे आपको अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना है आपके इंतजार करना है आपके तहसील में या आंगनबाड़ी केंद्र पर आपको जाकर अपनी फाइनल मेरिट लिस्ट चेक करनी है वहीं से आपको पता चलेगा कि आपका सिलेक्शन हुआ है कि नहीं।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी
चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा
मेरिट तय होगी:
शैक्षणिक अंकों
सामाजिक स्थिति
स्थानीय निवास
प्रशासनिक जांच
जरूरी नियम (Very Important)
एक से अधिक आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त
ऑफलाइन / डाक से आवेदन मान्य नहीं
पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है
अंतिम निर्णय विभाग का होगा
FAQ
क्या गरीबी रेखा (BPL) से नीचे होना जरूरी है?
हाँ, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। इसके लिए तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जरूरी होता है।