NEET UG 2026 Notification out जारी। 3 मई को परीक्षा, 8 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन। शुल्क, परीक्षा समय, सुधार तिथि और जरूरी निर्देश यहाँ पढ़ें।
NEET UG 2026 Latest News
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं जो भी उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए एप्लीकेशन विंडो ओपन हो गई है
National Testing Agency (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। NTA के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 तय की गई है।

NEET UG 2026 Registration: महत्वपूर्ण तारीखें
NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार, NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन शुल्क का भुगतान 8 मार्च 2026 रात 11:50 बजे तक पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए Correction Window 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक खोली जाएगी।
NEET UG 2026 Notification Out : परीक्षा तिथि और समय
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसकी कुल अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों को Admit Card के माध्यम से दी जाएगी, जिसे बाद में जारी किया जाएगा।
NEET UG Exam: भारत की एकमात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा
NEET UG भारत में UG मेडिकल और Allied Courses में प्रवेश के लिए एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। पिछले दो वर्षों से इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र पंजीकरण कर रहे हैं, जिससे यह देश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक बन चुकी है।
NEET UG 2026 Application Fee: शुल्क विवरण
NEET UG 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। भारत में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए:
General वर्ग: ₹1700
General-EWS / OBC-NCL: ₹1600
SC / ST / PwBD / Third Gender: ₹1000
वहीं, भारत से बाहर परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों में आवेदन शुल्क ₹9500 रखा गया है।
NEET UG 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
NEET UG 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन के दौरान अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिनमें पासपोर्ट साइज फोटो, पता प्रमाण (Address Proof) और स्कैन की हुई सिग्नेचर शामिल हैं। NTA ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन फॉर्म भरे।
ई-मेल और मोबाइल नंबर को लेकर जरूरी निर्देश
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन फॉर्म में दिया गया ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर उम्मीदवार या उनके माता-पिता/अभिभावक का ही होना चाहिए, क्योंकि आगे की सभी आधिकारिक सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएंगी।
NEET UG 2026
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद NTA द्वारा City Intimation Slip, Admit Card, Answer Key, और अंत में Result जारी किया जाएगा। इन सभी अपडेट्स की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर दी जाएगी।
सहायता के लिए संपर्क विवरण
अगर उम्मीदवारों को NEET UG 2026 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता चाहिए, तो वे NTA हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। सहायता ई-मेल और हेल्पलाइन नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
personal opinion
NEET UG 2026 Notification के साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जो छात्र MBBS, BDS या अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अहम मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।