Netherlands vs Pakistan T20 World Cup: फैहीम अशरफ की 11 गेंदों की पारी से पाकिस्तान की रोमांचक जीत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Netherlands vs Pakistan T20 World Cup 2026 मुकाबला ऐसा रहा, जिसने पहले ही मैच में दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने आखिरी ओवरों में मैच पलटते हुए नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे फैहीम अशरफ, जिन्होंने मुश्किल हालात में 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन ठोके।

T-20 worldcup

Faheem Ashraf बने मैच के हीरो, आखिरी दो ओवरों में बदली कहानी ,एक समय पाकिस्तान लगभग हार की कगार पर खड़ा था। टीम को जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 29 रन चाहिए थे और विकेट लगातार गिर रहे थे। लेकिन नंबर 8 पर बल्लेबाज़ी करने आए फैहीम अशरफ ने हालात से घबराने के बजाय आक्रमण का रास्ता चुना। तीन छक्के और दो चौकों से भरी उनकी पारी ने पूरे मुकाबले का रुख बदल दिया।

T-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है, पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, मैच श्रीलंका से आगाज होता है जैसे ही मैच शुरू होता है दर्शकों को लगा कि पाकिस्तान आसानी से मैच जीत जाएगा और उसे दो अंक मिल जाएंगे पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान की टीम ने पहले खुद को हारने की भरपूर कोशिश की हालांकि आखिरी टाइम पर उन्हें याद आया कि नीदरलैंड T20 में 13 नंबर की टीम है इसे तो आसानी से हराया जा सकता है उन्हें लगा कि यहां तो आसानी से जीत सकते हैं।

Netherlands vs Pakistan T20 World Cup
Netherlands vs Pakistan T20 World Cup

Netherlands vs Pakistan

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही। पावरप्ले में रन तेजी से आए और टीम 90/2 के स्कोर पर पूरी तरह नियंत्रण में दिख रही थी।

लेकिन मिडिल ओवर्स में विकेटों की झड़ी लग गई। एक के बाद एक बल्लेबाज़ पवेलियन लौटे और पाकिस्तान 114/7 तक सिमट गया। यहीं से नीदरलैंड्स मैच में वापसी करता नजर आया।

19वां ओवर बना टर्निंग पॉइंट, फैहीम को मिला जीवनदान

मैच का सबसे बड़ा मोड़ 19वें ओवर में आया, जब फैहीम अशरफ 7 रन पर कैच छूट गए। यही चूक नीदरलैंड्स को भारी पड़ गई।

इसके बाद फैहीम ने उसी ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए और मैच को लगभग पाकिस्तान की झोली में डाल दिया।

दिल की धड़कनें ऊपर-नीचे हो रही थीं – Faheem Ashraf

मैच के बाद फैहीम अशरफ ने स्वीकार किया कि हालात आसान नहीं थे।

ऐसे मुकाबलों में दिल की धड़कनें ऊपर-नीचे होती रहती हैं, लेकिन हमें भरोसा था कि एक ओवर में जितने भी रन चाहिए होंगे, हम निकाल सकते हैं।

Netherlands vs Pakistan T20 World Cup
Netherlands vs Pakistan T20 World Cup

उनका यह आत्मविश्वास मैदान पर साफ दिखाई दिया।

कप्तान ने माना: जीत आसान नहीं थी पाकिस्तान के कप्तान ने भी मैच के बाद माना कि टीम को यह मुकाबला कठिन तरीके से जीतना पड़ा।

उन्होंने कहा कि शुरुआती बढ़त के बाद दबाव में संयम बनाए रखना टीम के लिए चुनौती बन गया था।

Netherlands की पारी: लड़ाई लड़ी, लेकिन रन कम पड़ गए

नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 147 रन बनाए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका।

पाकिस्तान की गेंदबाज़ी और फील्डिंग ने लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे नीदरलैंड्स अंत तक बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

Netherlands vs Pakistan – Brief Score

Netherlands: 147 (19.5 ओवर)

Pakistan: 148/7 (19.3 ओवर)

Result: पाकिस्तान 3 विकेट से विजयी

Player of the Match: फैहीम अशरफ

T20 World Cup 2026 में इस जीत का क्या असर पड़ेगा?

T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही पाकिस्तान को यह जीत आत्मविश्वास देगी, भले ही मुकाबला उम्मीद से ज्यादा मुश्किल रहा हो।
वहीं नीदरलैंड्स के लिए यह मैच सीख लेकर आया, जहां छोटे मौकों का फायदा न उठा पाना भारी पड़ गया।

Leave a Comment