OnePlus Pad Lite Review: ₹13,000 में Best Budget Tablet ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

₹13,000 में OnePlus Pad Lite कैसा है? इस detailed Hindi review में जानें इसके pros, cons और Redmi Pad 2 से comparison – खरीदने से पहले जरूर पढ़ें।

OnePlus Pad Lite Review

साल 2026 में यदि आप टेबलेट लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एकदम सही आर्टिकल है क्योंकि यहां पर मैंने आपको oneplus pad lite टैबलेट के बारे में पूरा पर्सनल रिव्यू शेयर किया है जहां पर आप A to Z जानकारी टैबलेट के बारे में मिलने वाली है।

आजकल बजट सेगमेंट में काफी नए टैबलेट लॉन्च हो रहे हैं और इसी भीड़ में OnePlus ने अपना नया टैबलेट oneplus pad lite लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट Amazon पर ₹16,000 की कीमत में मिलता है, लेकिन ऑफर्स के दौरान यही टैबलेट ₹13,000 तक में मिल जाता है। ऐसे में सवाल यह बनता है कि क्या यह टैबलेट Redmi Pad जैसे options से बेहतर है या फिर सिर्फ नाम का फायदा है?

Box Contents और पहली झलक

जब आप OnePlus Pad Lite का बॉक्स खोलते हैं तो अंदर आपको टैबलेट, चार्जिंग केबल और चार्जर मिल जाता है। बॉक्स में कोई extra accessories नहीं मिलती, जो इस price range में normal है। पहली नजर में टैबलेट का design काफी clean और simple लगता है, बिना किसी unnecessary shine के।

OnePlus Pad Lite
OnePlus Pad Lite(image credit: oneplus offcial)

Design और Build Quality

Design की बात करें तो oneplus pad lite में dual-tone look दिया गया है और पीछे की तरफ पूरा metal back मिलता है, जो इसे काफी solid feel देता है। टैबलेट पतला है लेकिन वजन लगभग 533 ग्राम है, इसलिए इसे single hand से लंबे समय तक पकड़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दो हाथ से इस्तेमाल करना ज्यादा comfortable रहेगा।

Front side पर कोई खास glass protection नहीं दी गई है, लेकिन कई दिनों के use के बाद भी इसमें ज्यादा scratches नहीं आए हैं। फिर भी, safe रहने के लिए screen protector लगाना सही रहेगा।

OnePlus Pad Lite
OnePlus Pad Lite(image credit: oneplus offcial)

SIM, Unlock और Basic सुविधाएँ

Base variant में SIM slot नहीं मिलता, लेकिन higher variant (लगभग ₹18,000) में SIM support दिया गया है। Fingerprint sensor नहीं है, लेकिन face unlock काफी ठीक काम करता है। Budget tablet में यह कोई बड़ी कमी नहीं मानी जाती।

Software Experience: Clean और बिना Ads वाला

OnePlus Pad Lite OxygenOS 15 (Android 15) पर चलता है। Software बहुत clean है न कोई ads, न कोई extra apps। App lock, app hide, dual apps जैसे basic features मिल जाते हैं। Floating bar, split screen और floating window जैसे features भी दिए गए हैं, जिससे multitasking आसान हो जाती है।

हाँ animations थोड़ी basic हैं क्योंकि यह budget tablet है, लेकिन overall experience smooth और reliable लगता है।

Performance: Daily Use के लिए कैसा है?

इस टैबलेट में MediaTek Helio G-series processor दिया गया है, साथ में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage मिलती है। अगर performance को simple भाषा में समझें तो YouTube, Netflix, online classes, notes, browsing और normal apps के लिए यह टैबलेट बिल्कुल ठीक है।

AnTuTu score 4 लाख से ऊपर जाता है, जो इस price range के हिसाब से decent माना जाता है। Multitasking भी अच्छी है आप एक साथ 2–3 apps चला सकते हैं, split screen और floating window के साथ भी कोई major lag नहीं आता।

OnePlus Pad Lite
OnePlus Pad Lite(image credit: oneplus offcial)

Gaming Experience: Casual Users के लिए ठीक

BGMI जैसे games इसमें Smooth + Extreme (60fps) पर चल जाते हैं। हाँ, heavy gaming में frame drops मिलते हैं, लेकिन tablet गरम नहीं होता और stability बनी रहती है। यह tablet gaming के लिए नहीं बना है, लेकिन casual gaming आराम से हो जाती है।

OnePlus Pad Lite Display: सबसे बड़ा Weak Point

अब बात करते हैं सबसे important चीज की display इसमें 11 inch का बड़ा display है, लेकिन resolution सिर्फ Full HD+ है। इतनी बड़ी स्क्रीन पर यह resolution थोड़ा कम लगता है। Text पढ़ते समय हल्का सा blur नजर आता है, खासकर अगर आप ज्यादा reading करते हैं।

Colors अच्छे हैं क्योंकि यह 10-bit display है, लेकिन clarity Redmi Pad 2 जैसी नहीं है, जिसमें 2.5K resolution मिलता है।
Netflix में Widevine L1 support है, लेकिन HDR नहीं मिलता। YouTube पर max 1440p तक ही वीडियो चलता है।

OnePlus Pad Lite
OnePlus Pad Lite(image credit: oneplus offcial)

Speakers: अच्छे हैं लेकिन Best नहीं

OnePlus Pad Lite में quad speakers दिए गए हैं और sound quality अच्छी है। Vocals clear हैं, movies और web series देखने में मज़ा आता है। Music में bass भी decent है। लेकिन Redmi Pad 2 में Dolby Atmos मिलता है, जो multimedia experience को थोड़ा बेहतर बनाता है। इसलिए sound के मामले में Redmi थोड़ा आगे निकल जाता है।

Camera

यदि आप सोच रहे हैं कि इस टैबलेट में एक दमदार कैमरा मिलने वाला है तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं यहां पर आपको लिमिटेड कैमरा फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं,Front और back दोनों तरफ 5MP camera है। Tablet camera से कोई भी miracle expect नहीं करना चाहिए।
Document scan, online meetings और video calls के लिए यह camera ठीक है। Video recording 1080p 30fps तक ही limited है।
एक कमी यह है कि इसमें built-in document scan mode नहीं है, जो Redmi Pad में मिलता है।

Battery Life: सबसे बड़ा Plus Point

यहां oneplus pad lite पूरी तरह जीत जाता है। इसमें 9340mAh की बड़ी battery दी गई है, जो आसानी से 6–7 घंटे का screen-on time दे देती है। Box में 15W charger मिलता है, लेकिन यह tablet 33W fast charging support करता है। अगर आपके पास OnePlus का fast charger है, तो tablet 2 घंटे के अंदर full charge हो जाता है।

Battery backup का reason है इसका 6nm processor, जो काफी power efficient है।

OnePlus Pad Lite Specifications

Performance, Display & Camera Specifications

CategoryDetails
ProcessorMediaTek MTK G100
CPU Cores8 Cores
Max CPU Frequency2.2 GHz
GPUMali-G57
Operating SystemOxygen OS 15.0.1
Display Size27.94 cm (11 inch)
Display TypeLCD
Screen Ratio16:10
Resolution1920 × 1200
Refresh RateUp to 90Hz
Touch Sampling Rate180Hz
Brightness500 nits
Screen-to-Body Ratio85.3%
Bezel Size7.9 mm
Pixel Density207 PPI
Color Gamut70.8% NTSC
Color Depth10-bit (8+2 bit)
Color AccuracyΔE ≈ 2
Rear Camera5 MP
Front Camera5 MP
Rear Video Recording720p@30fps, 1080p@30fps

Battery, Connectivity, Dimensions & Other Features

CategoryDetails
Battery Capacity9340mAh (Typical) / 9098mAh (Rated)
Fast Charging33W (15W Adapter in box)
Charging PortUSB Type-C
SpeakersQuad Speakers (4), 84dB
Wi-FiWi-Fi 5 (802.11ac), a/b/g/n
Wi-Fi Bands2.4G / 5.1G / 5.8G
BluetoothBluetooth 5.4
Headphone JackNot Supported
Data InterfaceType-C
Height166.46 mm
Width254.91 mm
Thickness7.39 mm
Weight530 g
Facial RecognitionSupported
GPS / SatelliteNot Supported
SensorsAccelerometer, Ambient Light Sensor
Expandable StorageNot Supported

FAQ

OnePlus Pad Lite क्या students के लिए अच्छा है?

हाँ, OnePlus Pad Lite students के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें बड़ा 11-inch display, clean OxygenOS, अच्छा battery backup और multitasking support मिलता है। Online classes, notes और पढ़ाई के लिए यह tablet आराम से काम करता है।

OnePlus Pad Lite में stylus support है या नहीं?

नहीं, OnePlus Pad Lite में stylus support नहीं दिया गया है। अगर आप stylus से notes लिखना चाहते हैं तो Redmi Pad 2 बेहतर option रहेगा।

OnePlus Pad Lite की battery कितनी चलती है?

OnePlus Pad Lite में 9340mAh की battery है, जो normal use में 6–7 घंटे का screen-on time और एक पूरा दिन का backup आराम से दे देती है।

OnePlus Pad Lite में कौन सा processor दिया गया है?

इस tablet में MediaTek Helio G-series processor मिलता है, जो daily use, online classes और multitasking के लिए काफी stable है।

क्या OnePlus Pad Lite gaming के लिए सही है?

Casual gaming के लिए हाँ। BGMI, Free Fire और COD जैसे games medium settings पर अच्छे से चल जाते हैं, लेकिन यह heavy gaming tablet नहीं है।

OnePlus Pad Lite की display quality कैसी है?

Display colors अच्छे हैं लेकिन resolution सिर्फ Full HD+ है, इसलिए text पढ़ते समय हल्का blur नजर आता है। Reading ज्यादा करते हैं तो यह थोड़ा निराश कर सकता है।

OnePlus Pad Lite vs Redmi Pad 2 में कौन बेहतर है?

Multimedia और display के लिए Redmi Pad 2 बेहतर है, जबकि clean software और battery backup के लिए OnePlus Pad Lite अच्छा है।

क्या OnePlus Pad Lite में SIM card लगता है?

Base variant में SIM support नहीं है, लेकिन higher variant में SIM support मिलता है।

OnePlus Pad Lite में fast charging support है या नहीं?

हाँ, यह tablet 33W fast charging support करता है, लेकिन box में 15W charger मिलता है। अगर आपके पास OnePlus fast charger है तो charging बहुत तेज होगी।

OnePlus Pad Lite की India में price क्या है?

OnePlus Pad Lite की कीमत ₹16,000 है, लेकिन offers में यह ₹13,000 तक मिल जाता है।

क्या OnePlus Pad Lite online classes के लिए सही है?

हाँ, बड़ा display, stable performance और अच्छी battery की वजह से यह online classes के लिए बिल्कुल सही है।

क्या OnePlus Pad Lite में ads आते हैं?

नहीं, OxygenOS की वजह से इसमें कोई ads या unwanted apps नहीं मिलते।

क्या OnePlus Pad Lite multitasking के लिए अच्छा है?

हाँ, इसमें split screen और floating window support मिलता है, जिससे आप 2–3 apps एक साथ चला सकते हैं।

OnePlus Pad Lite में कितने साल updates मिलेंगे?

OnePlus ने official update timeline clear नहीं की है, लेकिन 2 major Android updates मिलने की उम्मीद है।

क्या OnePlus Pad Lite long-term use के लिए ठीक है?

हाँ, अगर आपका use normal है (classes, browsing, videos), तो यह tablet long-term use के लिए ठीक रहेगा।

क्या OnePlus Pad Lite में keyboard और mouse connect हो सकता है?

हाँ, Bluetooth keyboard और mouse आसानी से connect हो जाते हैं।

OnePlus Pad Lite में Netflix HD चलता है या नहीं?

हाँ, इसमें Widevine L1 support है, लेकिन HDR support नहीं मिलता।

OnePlus Pad Lite में heating problem है क्या?

नहीं, normal और gaming use में भी heating issue देखने को नहीं मिलता।

OnePlus Pad Lite में fingerprint sensor है या नहीं?

नहीं, इसमें fingerprint sensor नहीं है, लेकिन face unlock मिलता है।

क्या OnePlus Pad Lite reading के लिए अच्छा tablet है?

अगर आप हल्की reading करते हैं तो ठीक है, लेकिन heavy reading के लिए high-resolution tablet बेहतर रहेगा।

क्या OnePlus Pad Lite बच्चों के लिए safe है?

हाँ, इसमें parental control और app lock जैसे features मिलते हैं, इसलिए यह बच्चों के लिए safe है।

Leave a Comment