Raju Weds Rambai Movie Review in Hindi : रूरल रोमांस कितना असर छोड़ता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Raju Weds Rambai Movie Review in Hindi ,Saailu Kaampati की यह रूरल रोमांटिक ड्रामा फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है। जानें इसकी कहानी,प्लस-माइनस पॉइंट्स और क्यों ये फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Raju Weds Rambai Movie Review hindi

Raju Weds Rambai एक ऐसी फिल्म है जो रूरल रोमांस के नाम पर शुरू होती है, लेकिन धीरे धीरे संवेदनशील कच्ची और शॉक वैल्यू वाली कहानी में बदल जाती है। डायरेक्टर Saailu Kaampati की यह डेब्यू फिल्म एक रियल-लाइफ ट्रैजेडी से प्रेरित है, लेकिन फिल्म कई जगहों पर वह गहराई और संवेदनशीलता नहीं ला पाती जिसकी इससे उम्मीद की गई थी।

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका ग्राउंडेड विलेज सेटअप, 2010 का लो टेक माहौल और किरदारों का बहुत ही रॉ प्रेजेंटेशन है। लेकिन इसी के साथ फिल्म की टोन, डायलॉग्स और कई सीन्स की क्रूडनेस इसे विवादों के बीच भी ले आती है। इस रिव्यू में हम फिल्म के हर पहलू कहानी, एक्टिंग, म्यूजिक, टेक्निकल डिपार्टमेंट और फिल्म का ओवरऑल इम्पैक्ट को बहुत ही आसान भाषा में समझेंगे।

Raju Weds Rambai Movie : कहानी कैसे शुरू होती है?

फिल्म की ओपनिंग विजुअली काफी स्ट्रॉन्ग है। एक ढोल को गवाह बनाया गया है जन्म शादी और मौत जैसे पलों का।मोनोज मांचू की वॉयसओवर इसे और दिलचस्प बनाती है, जिससे लगता है कि शायद फिल्म कुछ नया दिखाने वाली है।कहानी सेट है 2010 के आसपास, खम्मम वॉरंगल बॉर्डर के गाँव में। यहाँ रहते हैं Raju (Akhil Uddemari) शादी-बैंड चलाने वाला सीधा – साधा लड़का और Rambai (Tejaswi Rao) कॉलेज जाने वाली मासूम लड़की और बीच में आता है सबसे बड़ा विलेन Venkanna (Chaitanya Jonnalagadda) Rambai का पिता, जो PHC में compounder है Venkanna का कैरेक्टर इस कहानी का सॉलिड बैकबोन भी है और सबसे बड़ा प्रॉब्लम भी।

Raju और Rambai की प्रेमकहानी

फिल्म का पहला हिस्सा इन दोनों के प्यार पर केंद्रित है एकदम रूरल वाइब्स, छोटे-छोटे पल, मासूम बातें ये हिस्सा काफी रिलेटेबल लगता है। लेकिन यहाँ से कहानी अपने डार्क मोड़ की ओर बढ़ती है। Venkanna, जो पहले से ही गुस्सैल,इनसिक्योर और कंट्रोलिंग है वह इस रिश्ते को किसी भी कीमत पर नहीं होने देना चाहता। उसकी टॉक्सिसिटी धीरे-धीरे पूरे नैरेटिव को निगल जाती है।

क्या फिल्म का असली झटका

फिल्म का सबसे बड़ा USP उसका क्लाइमैक्स बताया जा रहा है।लेकिन सच कहें तो यहाँ शॉक वैल्यू ज्यादा है, इमोशनल इम्पैक्ट कम। फिल्म, एक रियल-लाइफ ट्रैजेडी दिखाते हुए इतनी क्रास हो जाती है कि कई सीन देखकर लगता है क्या ये वाकई ज़रूरी था? शॉक देने के चक्कर में फिल्म कई जगह संवेदनशीलता खो देती है।

कौन कितना खरा उतरता है?

Akhil Uddemari (Raju)

कॉमिक टाइमिंग अच्छी है सीनियर एक्टर की तरह नेचुरल लगता है। लेकिन इमोशनल सीन में और गहराई आ सकती थी।

Tejaswi Rao (Rambai)

लुक एक्सप्रेशन और इनोसेंस सब on point हैं। लेकिन रोल की डिमांड के मुताबिक स्क्रीनस्पेस कम दिया गया।

Chaitanya Jonnalagadda (Venkanna)

सबसे स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस। उनका कैरेक्टर फिल्म को आगे बढ़ाता है। गुस्सा, इनसिक्योरिटी, एटिट्यूड सब काफ़ी रियल दिखता है।

Shivaji Raja

एक सिंपैथेटिक पिता के रूप में बहुत शानदार काम।

बाकी कलाकार

अपनी-अपनी जगह ठीक हैं लेकिन किसी को भी एक्सप्लोर करने का पूरा मौका नहीं मिला।

Music & Background Score

Suresh Bobbili हमेशा की तरह रूरल टोन वाले म्यूजिक में एक्सेल करते हैं।

बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है

कुछ सीन म्यूजिक की वजह से ही उभरते हैं

लेकिन गानों की जगह-जगह प्लेसमेंट उतनी मजबूत नहीं

Cinematography: इंटेंट कमजोर

ग्रामीण लोकेशन धूल-मिट्टी वाली गलियाँ पीएचसी हॉस्पिटल, बरसात के मौसम वाले सीन सब अच्छे दिखते हैं। लेकिन कई जगह कैमरा एंगल्स और फिल्माने का तरीका अजीब लगता है। कुछ शॉट्स जानबूझकर क्रास या अनकम्फर्टेबल दिखाने की कोशिश करते हैं, जो फिल्म की क्वालिटी को गिराता है।

Raju Weds Rambai Movie Review in Hindi
Raju Weds Rambai Movie Review in Hindi(image credit:instagram)

Film Major Minus Points

जहाँ फिल्म फिसल जाती है Slow Narrative कहानी को बार-बार खींचा गया कई सीन अधूरे लगते हैं खासकर पिता की मौत वाला सीन Emotions इतने स्ट्रॉन्ग नहीं महसूस होते कुछ sequences unnecessary bold & crass ,Love story में गहराई की कमी,Editing कमजोर, कई सीन बेवजह लंबे

अंतिम निर्णय

Raju Weds Rambai एक ऐसी फिल्म है जहाँ कहानी मजबूत है लेकिन ट्रीटमेंट कई जगह कमजोर पड़ता है। कहानी का रियल-लाइफ एंगल क्लाइमैक्स की शॉक वैल्यू और एक-दो दमदार परफॉर्मेंस फिल्म को संभालते हैं।

लेकिन

  • Sensitive विषय पर क्रास treatment
  • Slow pace
  • Emotionally flat scenes
  • और अधूरा screenplay
  • फिल्म की overall impact को कम कर देते हैं।
  • किसे पसंद आएगी?
  • Rural films के fan
  • Real-life incidents पर आधारित फिल्में पसंद करने वाले
  • Youth audience जिन्हें raw stories पसंद हैं

Masti 4 Movie Review In Hindi – मास्टी 4 की पूरी कहानी, रिव्यू, क्या वाकई देखने लायक है? फुल Honest Review

Raju Weds Rambai film: किसे कम पसंद आएगी?

Deep emotional films की उम्मीद रखने वाले

Sensitivity और refined storytelling चाहने वाले

Pure romantic cinema viewers

Final Rating: 2.5/5

(Strong climax + good performances = average watch)

FAQs

Raju Weds Rambai Movie किस घटना पर आधारित है?

यह फिल्म 2000s के एक रियल ग्रामीण हादसे से प्रेरित है।

Raju Weds Rambai Movie Review में सबसे बड़ा पॉइंट क्या है?

फिल्म की शॉक वैल्यू और क्लाइमैक्स सबसे ज्यादा चर्चा में है।

फिल्म की कहानी कहाँ सेट है?

कहानी खम्मम–वॉरंगल बॉर्डर के गाँव पर आधारित है।

क्या फिल्म youth audience को पसंद आएगी?

हाँ, raw rural setting और climax की वजह से youth इसे पसंद कर सकते हैं।

फिल्म में villain कौन है?

Rambai का पिता Venkanna।

क्या फिल्म family-friendly है?

कुछ scenes bold और crass हैं, इसलिए family watch नहीं है।

Raju का characters कैसा है?

कम उम्र का, simple, थोड़ा immature लेकिन emotional लड़का।

Leave a Comment