RRB Junior Hindi Translator Recruitment 2026: 311 पदों पर भर्ती, Apply Online 30 दिसंबर से

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRB Junior Hindi Translator Recruitment 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी। 311 पदों पर भर्ती, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी ₹44,900 तक, फीस, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

junior hindi translator Recruitment 2026

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 311 पदों पर भर्ती की जाएगी इसके लिए भारत के युवाओं से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन 30 दिसंबर 2025 से मांगे जाएंगे जो भी उम्मीदवार जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहता है और किस प्रकार से क्वालिफिकेशन तय की गई है पूरी जानकारी आर्टिकल में मिलेगी।

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित अन्य पदों का विवरण नीचे मिलेगा सर्वप्रथम आवेदन करने की शुरुआती तारीख 30 दिसंबर 2025 ते की गई है जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 ते की गई है भर्ती में आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 लिए जाएंगे जबकि एजुकेशन क्वालीफिकेशन अलग-अलग आयु सीमा की बात करी जाए तो 18 से 40 वर्ष के बीच होगी।

Education qualification

रेलवे जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए शैक्षिक योग्यता उम्मीदवार हिंदी में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य होनी चाहिए, इसके अलावा स्टाफ और वेलफेयर इंस्पेक्टर के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और डिप्लोमा या फिर एलएलबी की डिग्री होना अनिवार्य है।

chief low असिस्टेंट के लिए LLB डिग्री और 3 वर्ष का वकील के रूप में कार्य करने का अनुभव, लैब असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए साइंस से 12वीं उत्तीर्ण हो/ प्रयोगशाला और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा या फिर कोई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हुआ अनिवार्य हो, सीनरी इंस्पेक्टर के लिए जनसंचार में डिग्री या डिप्लोमा इसके साथ 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, इस प्रकार रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से उम्मीदवारों से एजुकेशन क्वालीफिकेशन मांगी गई है तो उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता के हिसाब से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना है।

vacancy Details

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी ऑफिशल नोटिफिकेशन के मुताबिक कई पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें कुछ इस प्रकार पद शामिल होंगे सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर 15 पद, लैब असिस्टेंट ग्रेड- 3 39 post, Chief law assistant के 22 पदों पर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के 24 पदों पर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 7 पदों पर, साइंटिफिक अस्सिटेंट ट्रेंनिंग के 2 पदों पर ,जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 202 पदों पर इस प्रकार कुल 311 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

जो भी उम्मीदवार रेलवे जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहता है वह जल्द से जल्द आवेदन करें।

RRB Junior Hindi Translator Recruitment Age limit

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी ऑफिशल नोटिफिकेशन के मुताबिक जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए एज लिमिट है न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष इसके अतिरिक्त रिजर्व कैटेगरी की उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट प्रदान की जाती है सरकारी नियम के अनुसार जैसे sc/st को 5 वर्ष की छूट,obc को 3 वर्ष की छूट,pwBD को 10 वर्ष के छूट प्रदान की जाती हैं।

salary: RRB Junior Hindi Translator Recruitment

रेलवे जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बहुत सारे पद हैं उनके लिए अलग-अलग का निर्धारण किया गया है

जैसे जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए रु 35,400 प्रति महीना, स्टाफ और वेलफेयर इंस्पेक्टर की रु 35400 प्रति महीना,चीफ लॉ असिस्टेंट 44,900 रुपए प्रतिमाह,लैब असिस्टेंट ग्रेड 3 19,900 रु प्रतिमाह, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर 35,400 रु प्रतिमाह, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर 44,900 रुपए प्रतिमाह, साइंटिफिक असिस्टेंट/ ट्रेनिंग 35,400 रु प्रतिमाह दिए जाएंगे इस प्रकार सैलरी के बारे में जानकारी दी गई है।

important document

नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेज आपके पास अनिवार्य रूप से होने चाहिए।

  1. दसवीं की मार्कशीट।
  2. 12वीं की मार्कशीट।
  3. स्नातक की डिग्री।
  4. आधार कार्ड ।
  5. पैन कार्ड ।
  6. ईमेल आईडी ।
  7. मोबाइल नंबर।
  8. फोटो /हस्ताक्षर।
  9. आय प्रमाण पत्र ।
  10. जाति प्रमाण पत्र ।
  11. निवास प्रमाण पत्र।
  12. बैंक पासबुक।

Junior Hindi Translator:fee

आरआरबी भर्ती बोर्ड ऑफिशल नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जनरल/ ओबीसी /ईडब्ल्यूएस के युवा अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन के रूप में देने होंगे जबकि एससी/ एसटी उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे, इसके अतिरिक्त अन्य से फीस नहीं ली जाएगी जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं जनरल/ ओबीसी /ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को ₹400 रिफंड के रूप में मिल जाएंगे इसीलिए आपसे बैंक पासबुक की सारी डिटेल्स मांगी जाएगी।

RRB Junior Hindi Translator Recruitment 2026
RRB Junior Hindi Translator Recruitment 2026

Junior Hindi Translator:Selection processes

रेलवे जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए सर्वप्रथम उम्मीदवार का रिटन एग्जाम आयोजित किया जाएगा इसके बाद उम्मीदवार का स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

यहां पर जो भी उम्मीदवार क्वालीफाई करेंगी उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जो भी उम्मीदवार फाइनल लिस्ट होंगे उनका अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा और जहां से ही आपकी फाइनल और अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी इस प्रकार आरआरबी का सिलेक्शन प्रोसेस होने वाला है।

RRB Recruitment: How to apply online

आप बहुत सारे स्टूडेंट के मन में होगा कि कैसे करना है ऑनलाइन अप्लाई, तो आपको बताते चलें कि बताए हुए स्टेप को सही से फॉलो करें और बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।

  • यहां पर आपको होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना है और आगे बढ़ाना है।
  • यहां पर आपसे जो भी जानकारी मांगी जाए उसे फिल करें और अपने न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़े।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आप दोबारा से लॉगिन करें और आगे की जानकारी सारी सही-सही 12वीं की मार्कशीट के हिसाब से भरें।
  • फॉर्म को भरने के बाद आपको फीस का अंतिम चरण में भुगतान करना होगा ध्यान रहे जो भी उम्मीदवार फीस का भुगतान कर रहे हैं।
  • वह अपने बैंक पासबुक की सारी डिटेल्स अवश्य जमा करें अन्यथा आपको रिफंड नहीं मिलेगा।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें और फाइनल प्रिंट आउट को सुरक्षित निकाल कर रख ले इसकी आवश्यकता डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान पड़ती है।

Bank of india apprentice recruitment 2026

FAQ:Junior Hindi Translator

 क्या बिना English में Graduation किए Junior Hindi Translator बन सकते हैं?

नहीं, उम्मीदवार के पास Hindi और English दोनों में proficiency होना जरूरी है। Graduation या Post Graduation में English एक subject के रूप में होना अनिवार्य माना जाता है क्योंकि translation का कार्य bilingual होता है।

 क्या RRB Junior Hindi Translator के लिए Typing Speed जरूरी है?

 हाँ, Skill Test में Hindi Typing और Translation Skill देखी जाती है। हालांकि exact typing speed notification में अलग-अलग हो सकती है, लेकिन practical Hindi typing का अभ्यास जरूरी होता है।

 क्या Private University की Degree मान्य होती है?

हाँ, यदि आपकी Graduation या Post Graduation की डिग्री UGC-recognized University से है, तो वह RRB Junior Hindi Translator भर्ती के लिए पूरी तरह मान्य होगी।

 Junior Hindi Translator में Posting कहां मिलती है?

Posting भारत के किसी भी Railway Zone, Production Unit या Railway Office में हो सकती है। हालांकि, posting पूरी तरह RRB requirement और merit पर निर्भर करती है।

क्या एक ही उम्मीदवार सभी 311 पदों के लिए eligible होता है?

नहीं, हर पद की Education Qualification अलग-अलग है। उम्मीदवार केवल उन्हीं पदों के लिए आवेदन कर सकता है जिनकी योग्यता वह पूरी करता है।

RRB Junior Hindi Translator Recruitment 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी।

311 पदों पर भर्ती, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी ₹44,900 तक, फीस, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Leave a Comment