RRC SCR Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें – golden chance ,Salary, Full Guide

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRC SCR Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें? जानें last date, eligibility, salary, selection process और step-by-step apply करने का पूरा तरीका।

RRC SCR Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें 

South Central Railway (SCR) द्वारा RRC SCR Apprentice Recruitment 2026 के तहत 2801 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती खासतौर पर ITI पास उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें बिना किसी exam के selection होता है।

इस article में हम आपको step-by-step समझाएंगे कि form कैसे भरना है, क्या eligibility है, कौन apply कर सकता है और कौन नहीं  ताकि आप बिना गलती के apply कर सकें।

RRC SCR Apprentice 2026 Last Date

इस भर्ती में apply करने की dates बहुत important हैं क्योंकि ज्यादातर candidates last date miss कर देते हैं। Online आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2026 शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक है।

अगर आप अभी तक apply नहीं किए हैं तो delay न करें क्योंकि rrc scr apprentice online form 2026 last date near है और server slow भी हो सकता है।

RRC SCR Apprentice Recruitment 2026 

यह भर्ती South Central Railway के विभिन्न divisions और workshops में apprenticeship training के लिए निकाली गई है। इसमें कुल 2801 पद हैं, जो अलग-अलग trades में बांटे गए हैं जैसे Electrician, Fitter, Welder, COPA आदि।

यह कोई permanent job नहीं है, बल्कि training program है जिसमें आपको practical skills सिखाई जाती हैं। Training पूरी होने के बाद आपको certificate मिलता है, जिससे future में railway या private jobs में फायदा मिलता है।

Qualification :कौन भर सकता है यह फॉर्म?

बहुत सारे candidates बिना eligibility check किए form भर देते हैं और बाद में reject हो जाते हैं। इसलिए यह section ध्यान से पढ़ें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।

और उसमें minimum 50% marks होने चाहिए। इसके साथ ही candidate के पास संबंधित trade में ITI certificate होना अनिवार्य है, जो NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त हो।

अगर आपके पास ITI नहीं है, तो आप इस form के लिए eligible नहीं हैं।

Age Limit :उम्र कितनी होनी चाहिए?

Age limit भी selection का एक जरूरी हिस्सा है। इस भर्ती में उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए (11 अप्रैल 2026 के अनुसार)।

SC/ST को 5 साल

OBC को 3 साल

इसका मतलब है कि अगर आप reserved category से हैं, तो आपकी eligibility और बढ़ जाती है।

Salary :कितनी मिलेगी कमाई?

यहाँ एक बात clear समझ लें यह कोई permanent नौकरी नहीं है, इसलिए इसमें salary नहीं बल्कि stipend मिलता है। Apprenticeship के दौरान आपको monthly stipend दिया जाएगा, जो रेलवे के नियमों के अनुसार तय होता है। आमतौर पर यह ₹7000 से ₹12000 के बीच होता है, जो trade और location पर depend करता है।

training के दौरान ही earning शुरू हो जाती है, जो freshers के लिए अच्छा मौका है।

Selection Process : कैसे होगा चयन?

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई written exam नहीं होता। Selection पूरी तरह से merit के आधार पर किया जाता है। इसके लिए 10वीं और ITI के marks का average निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आपके 10वीं में 70% और ITI में 80% हैं, तो आपका final score 75% माना जाएगा। जितना ज्यादा आपका percentage होगा, selection chance उतना ज्यादा होगा। यह selection process official notification में दिया गया है

RRC SCR Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें 

सबसे पहले आपको South Central Railway की official website पर जाना होगा।

  • वहाँ आपको “Apprentice Online Application” का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आप registration page पर पहुंचेंगे।
  • Registration में आपको अपना mobile number और email ID डालना होगा, जिस पर OTP आएगा। OTP verify करने के बाद आप आगे form भर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपनी personal details भरनी होंगी जैसे नाम, जन्मतिथि, category और Aadhaar number। ध्यान रखें कि सारी जानकारी बिल्कुल सही हो क्योंकि बाद में correction का मौका नहीं मिलता।
  • फिर आपको अपनी educational details भरनी होती हैं, जिसमें 10वीं और ITI के marks शामिल होते हैं। यहाँ गलती होने पर आपका form reject हो सकता है, इसलिए carefully भरें।
  • इसके बाद documents upload करने होते हैं, जिसमें आपका photo, signature और certificates शामिल होते हैं। photo clear और recent होना चाहिए।
  • फिर आपको railway divisions और units का preference select करना होता है। यहाँ एक smart strategy यह है कि ज्यादा options select करें ताकि selection chances बढ़ जाएं।
  • अंत में आपको application fee pay करनी होती है (अगर applicable हो) और form submit करना होता है। submit करने के बाद उसका print जरूर निकाल लें।

Required Documents 

Form भरने से पहले सभी documents ready रखें, ताकि बीच में कोई problem न आए।

आपको 10वीं की marksheet, ITI certificate, Aadhaar card, caste certificate (अगर applicable हो), EWS certificate और medical certificate की जरूरत होगी।

सभी documents सही और clear होने चाहिए, नहीं तो verification में problem आ सकती है।

Leave a Comment