Samantha Raj Wedding Pics,Samantha Ruth Prabhu और Raj Nidimoru की Isha Yoga Centre में हुई शांत और निजी शादी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने नोट की खास रिंग।
Samantha Raj Nidimoru Wedding: तस्वीरें फिर हुईं वायरल
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ 1 दिसंबर को कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में एक बेहद निजी समारोह में शादी की। दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाई उनकी वेडिंग तस्वीरें अब भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। परिवार और कुछ चुनिंदा दोस्तों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई इस रस्म में सादगी, परंपरा और सुंदरता का दुर्लभ मेल देखने को मिला।
Samantha Raj Wedding Pics:नई तस्वीरों में समांथा की नैचुरल ब्राइडल ग्लो ने खींचा ध्यान
स्टाइलिस्ट पल्लवी सिंह ने दुल्हन की नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिनमें समांथा का चेहरा खुशी से दमकता नजर आया। एक तस्वीर में वह हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ती दिखीं, जबकि उनके पीछे राज निदिमोरू किसी दोस्त से बातचीत करते नज़र आए।
एक अन्य फोटो में समांथा लाल सिल्क साड़ी में खुले आसमान की ओर निहारती दिखाई दीं कैमरे ने इस क्षण को बेहद खूबसूरती से कैद किया।

- JEE Main 2026 Session 1 Answer Key, Response Sheet & Objection Process

- how to apply UP BEd JEE 2026 Application Form: Eligibility, Fee, Dates & Complete Guide

Samantha Raj Wedding Pics:Minimalistic ब्राइडल लुक ने बढ़ाया आकर्षण
समांथा ने शादी के लिए बेहद सादा और एलीगेंट मेहंदी डिज़ाइन चुना। उनका हेयरस्टाइल नीट बन को पारंपरिक अंदाज़ में चमेली के फूलों से सजाया गया, जो उनके पूरे लुक की गरिमा को और बढ़ा गया।

दंपति ने ईशा योग सेंटर में लिंग भैरवी के सामने अंगूठियों और वचनों का आदान-प्रदान किया। दोनों ने भूत शुद्धि विवाह, एक विशेष आध्यात्मिक विधि, में हिस्सा लिया जिसे सद्गुरु द्वारा संरक्षित किया गया है। इस शांत और आध्यात्मिक परिवेश ने समारोह को और अधिक यादगार बना दिया।

Samantha Raj Wedding Pics:लंबे समय से थे रिलेशन में, फैंस ने नोट की महंगी रिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, समांथा और राज पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जैसे ही वेडिंग फोटोज सामने आईं, प्रशंसकों की नज़र समांथा की बड़ी और खूबसूरत रिंग पर जा टिकी। कुछ फैंस ने यह भी दावा किया कि वह यही रिंग फरवरी से पहने नजर आ रही थीं, जिससे उनके एंगेजमेंट टाइमलाइन को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गईं।
