Samyuktha Anirudha Wedding ,एक्टर-मॉडल संयुक्ता शन्मुगनाथन और पूर्व क्रिकेटर अनिरुद्ध श्रीकांत ने चेन्नई में पारंपरिक हिंदू रीति से शादी की। शादी की तस्वीरें वायरल, फैंस दे रहे बधाइयाँ।
Samyuktha Shanmuganathan wedding
एक्टर-मॉडल संयुक्ता ने की शादी! क्रिकेटर अनिरुद्ध श्रीकांत संग पारंपरिक रीति-रिवाजों में बंधा पवित्र बंधन पहली तस्वीरें वायरलतमिल एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया की पॉपुलर चेहरा संयुक्ता शन्मुगनाथन और पूर्व क्रिकेटर अनिरुद्ध श्रीकांत आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। चेन्नई में हुई यह पारंपरिक हिंदू शादी पिछले कई हफ्तों से चल रही चर्चाओं और अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा गई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी हैं, और फैंस दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया बज़ से शादी तक संयुक्ता और अनिरुद्ध की खूबसूरत कहानी
दीवाली के दौरान जब दोनों ने साथ में एक फोटो पोस्ट की थी, तभी से रिश्ते को लेकर चर्चाएँ तेज़ हो गई थीं।
संयुक्ता ने तभी कहा था Everything is on the internet. Whatever is there, is there. जिसके बाद फैंस को अंदाज़ा हो गया था कि कुछ बड़ा होने वाला है। अब उनकी शादी ने उन सारी अफवाहों को सच कर दिया है।
दुल्हन बनीं संयुक्ता गोल्ड साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
शादी की पहली तस्वीरों में संयुक्ता ने गोल्ड कलर की पारंपरिक सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें मंदिरों की डिज़ाइन वाला हेवी गोल्ड ज्वेलरी सेट उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। दूल्हे अनिरुद्ध ने पारंपरिक गोल्ड-शेडेड शर्ट और सफेद धोती पहनकर साउथ इंडियन वेडिंग लुक को पूरी तरह अपनाया। दोनों की यह सादा लेकिन बेहद सुंदर शादी लोगों को दिल जीत रही है।
Raju Weds Rambai Movie Review in Hindi :रियल घटनाओं पर आधारित ये रूरल रोमांस कितना असर छोड़ता है?
वेडिंग वीडियो में दिखा परिवार का प्यार, बेटे के साथ भी खास पल
नवविवाहित जोड़े ने समारोह का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें परिवार के इमोशनल पल,संयुक्ता के बेटे के साथ स्पेशल मोमेंट्स,और दोस्तों की मुस्कुराहटें सब कुछ खूबसूरती से कैद है।
यह वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।
दोनों की लाइफ में नया अध्याय पहले रिश्तों की कहानियाँ भी रहीं चर्चा में


इस शादी से पहले दोनों अलग-अलग रिश्तों का हिस्सा रह चुके हैं।
अनिरुद्ध श्रीकांत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत के बेटे
पहले आर्टी वेंकटेश से शादी
2012–2014 के बीच दो साल की शादी के बाद हुआ तलाक
संयुक्ता शन्मुगनाथन
पहले टेक एंटरप्रेन्योर कार्तिक शंकर से शादी
2025 की शुरुआत में तलाक
एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पति के अफेयर का पता चला था
It felt like my entire life was a lie.
अब दोनों ने अपने पिछले कठिन अध्यायों को पीछे छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत की है।

फैंस और सेलेब्स दे रहे हैं ढेरों बधाइयाँ
शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस कह रहे हैं
Perfect match!
Beautiful couple!
Wishing them a lifetime of happiness!
यह शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो दिलों के नए सफर की शुरुआत है।