Selling the OC Season 4 Review in Hindi: Netflix के इस नए सीज़न में पुराने झगड़े, नए चेहरे और ढेर सारा ड्रामा। जानें क्यों यह सीज़न पहले से ज्यादा मज़ेदार है।
Selling the OC Season 4 Review in Hindi
अगर आपने Selling Sunset Season 9 एक ही सांस में खत्म कर दिया है और अब रियल एस्टेट चटपटा ऑफिस ड्रामा मिस हो रहा है, तो घबराइए मत Netflix लेकर आया है Selling the OC Season 4 और इस बार मसाला पहले से थोड़ा तेज़ है। नए एजेंट पुराना कड़वा हिसाब और वो क्लासिक Oppenheim ऑफिस राजनीति
इस सीज़न में सब कुछ है गॉसिप, झगड़े, अफेयर्स, ईगो क्लैश और बीच-बीच में कुछ मिलियन-डॉलर की प्रॉपर्टी टूर।आइए जानें क्यों यह सीज़न आपको बांधे रखता है और क्यों कुछ पलों पर सिर पकड़ने को मजबूर भी कर देता है।
A Merry Little Ex-Mas Review in Hindi: Netflix की नई क्रिसमस फिल्म कितनी अच्छी, कितनी बेकार? पूरा रिव्यू पढ़ें
सीज़न 4 नया क्या है?
रिलीज़ डेट: 12 नवंबर
इस बार मेकर्स ने शो की नींव हिला देने वाला बदलाव किया छह पुराने चेहरों की छुट्टी और तीन नए एजेंट्स की एंट्री।
यह बदलाव इस फ्रैंचाइज़ को एक fresh pulse देता है, खासकर तब जबकि पिछला सीज़न काफी थका-हारा लगा था।
Cast ShakeupExplained
वापस लौट रहे हैं
- Jason Oppenheim
- Alex Hall
- Polly Brindle
- Gio Helou
- Austin Victoria
- Brandi Marshall
- Tyler Stanaland (भले ऑफिस छोड़ दिया है, पर शो नहीं छोड़ा)
जो अब शो में नहीं हैं
- Kayla Cardona
- Alexandra Jarvis
- Alexandra Rose
- Ali Harper
- Sean Palmieri
- Lauren Shortt
ये बड़ा बदलाव इस सीज़न को पिछले सीज़न्स से काफी अलग और नया एहसास देता है।
3 नए चेहरे
1. Fiona Belle (23 सबसे कम उम्र)
सबसे छोटी, सबसे नई, और सबसे ज़्यादा टारगेट बनने वाली। Gio की grilling का पहला शिकार और साफ दिखता है कि उसे खुद को साबित करने में वक्त लगेगा।
2. Ashtyn Zerboni (Drama की फैक्ट्री)
San Diego ऑफिस से ट्रांसफर होकर आई हैं और पहले ही एपिसोड में बम फोड़ देती हैं एक ऐसा अफवाह जो Alex और Tyler का पूरा एक्स-ड्रामा हवा में उड़ा देती है।
3. Kaylee Ricciardi (No-nonsense queen)
Coachella vibes + unapologetic attitude। Gio की OC conservative image वाली सोच को सीधा challenge करती हैं। उनकी energy इस शो में नई जान डालती है।
सीज़न 4 की Theme – Tyler और Alex Hall की कहानी
1.5 साल बाद भी Alex Hall अभी भी Tyler की non-commitment से हर्ट हैं। और अब जब ऑफिस के लोग उससे फिर मिलने-जुलने लगे हैं, तो उन्हें betrayal जैसा लगता है।
यानी
पुराना घाव + नया नमक = बहुत सारा ड्रामा।
Gio – अब भी शो का सबसे बड़ा Villain
पहले दिन से ही Fiona और Kaylee को घुटनों पर लाने की कोशिश। उनकी superior attitude इस बार और ज़्यादा ज़हर घोलता है और हाँ entertainment भी।
Real Estate vs Drama – इस बार कौन जीता?
अगर आप उम्मीद लेकर आए हैं कि इस बार प्रॉपर्टी पर ज्यादा फोकस होगा तो सीज़न 4 आपको माफ़ नहीं करेगा।
यह सीज़न बिल्कुल साफ है Drama >>> Real Estate
आपको बीच-बीच में 10-20 करोड़ वाली खतरनाक listings, wide balcony shots और luxury interiors मिलेंगे पर actual selling और real estate strategy बहुत कम दिखेगी।
सीज़न में सबसे मज़ेदार और धमाकेदार एंगल
Gio vs Kaylee Gio का judgemental behavior VS Kaylee का confidence = pure gold
Ashtyn का gossip Bomb
Tyler cheating rumors
- Alex Hall की emotional meltdown = guaranteed chaos
Fiona की awkward growth arc
वह धीरे-धीरे ऑफिस politics को समझती है और इसमें बहुत cringe, बहुत cute पल मिलते हैं।
Mixed & Negative Reactions
- बहुत ज्यादा mean-girl energy
- Real estate लगभग गायब
- Alex Hall और Polly को unbearable कहा गया
- कुछ कहानी लाइनें बहुत अजीब या असंगत लगती हैं
- ज्यादा ड्रामा कम substance
फिर भी यह show intentionally messy है और इसी वजह से addictive भी है।
Our Take – Selling the OC Season 4 कैसा है?
अगर Selling Sunset अब भी वही पुराना मेकअप और वही पुरानी लड़ाई दिखा रहा है तो Selling the OC Season 4 सच में refreshing और surprisingly entertaining लगता है।
Plus Points
- नए faces जो energy लेकर आए
- Kaylee का unapologetic attitude
- Gio की toxicity जो ironically मजेदार लगती है
- Ashtyn का chaos
- Tyler–Alex unresolved chemistry
Minus Points
- Real estate takes a back seat
- कुछ emotional arcs drag होते हैं
- पुराना drama थोड़ा repetitive
रेटिंग: (4/5) Drama lovers, this one’s for you.

