SS Rajamouli :ने टीज़र लॉन्च में कहा हनुमान जी मदद नहीं कर रहे, सोशल मीडिया पर घिरे विवाद में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Varanasi टीज़र लॉन्च के दौरान तकनीकी खामी पर SS Rajamouli ने भगवान हनुमान को लेकर टिप्पणी की, सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस ने की माफी की मांग।

Breaking News: SS Rajamouli भावुक हुए, तकनीकी गड़बड़ी पर भगवान हनुमान पर किया कटाक्ष , मांगी सार्वजनिक माफी

हैदराबाद, शनिवार रात: भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली के नए प्रोजेक्ट Varanasi की झलक देखने के लिए दुनियाभर के फैंस हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित ‘ग्लोबट्रॉटर इवेंट’ में पहुंचे। लेकिन हाई-टेक स्क्रीन और भव्य सेटअप होने के बावजूद, टीज़र का पहला लुक प्रदर्शित नहीं किया जा सका। कारण बना बार-बार सिस्टम फेल होना। इस अप्रत्याशित तकनीकी बाधा ने राजामौली को मंच पर भावुक कर दिया।

SS Rajamouli:तकनीकी खामी से बिगड़ा इवेंट, भावुक हुए राजामौली

कार्यक्रम के दौरान जब बार-बार स्क्रीन ब्लैक होने लगी और टीज़र प्ले नहीं हो पाया, तो राजामौली ने मंच पर ही माफी मांगी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर से आए फैंस का वक्त बर्बाद होना उन्हें बेहद दुखी कर रहा है। लेकिन इसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर बवाल का कारण बन गया।

SS Rajamouli:भगवान हनुमान पर टिप्पणी से विवाद

राजामौली ने अपने पिता और फिल्म लेखक विजयेंद्र प्रसाद के भाषण का ज़िक्र करते हुए कहा, नान्नागारु (पिताजी) ने कहा था कि हनुमान जी हमारे पीछे खड़े हैं और हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही यह सब गड़बड़ी शुरू हुई, मैं भीतर से भड़क गया। अगर वह सच में साथ हैं, तो क्या यही मदद है उनकी?

यह वक्तव्य सुनते ही माहौल गंभीर हो गया। यह बयान आते ही उनकी आवाज़ भर्रा गई और उन्हें रुककर खुद को संभालना पड़ा।

Offcial Trailer watch now

पत्नी की आस्था का भी किया जिक्र

राजामौली ने आगे कहा कि उनकी पत्नी रमा भगवान हनुमान की सच्ची उपासक हैं और रोज उनसे बात करती हैं, जैसे कोई दोस्त से करता है। उन्होंने ये भी बताया कि वह खुद भगवान में ज्यादा आस्था नहीं रखते हैं।

Delhi Crime Season 3 Review in Hindi – कहानी, एक्टिंग, कमजोरियाँ और पूरी Honest Review

सोशल मीडिया पर बहस तेज

राजामौली के इस बयान के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बवाल मच गया। कई यूज़र्स ने इसे अपमानजनक बताया और सार्वजनिक माफी की मांग शुरू कर दी। वहीं कुछ समर्थकों ने कहा कि यह भावनाओं में आया एक स्वाभाविक बयान है। ट्विटर पर #RajamouliApologize ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Comment