SSB Head constable Admit Card 2026 – SSB ने Head Constable (Ministerial) PET/PST Admit Card जारी कर दिया है। परीक्षा 9 फरवरी 2026 को होगी। डायरेक्ट डाउनलोड लिंक, पूरी जानकारी पढ़ें।
SSB HC Admit Card 2026 OUT
SSB HC Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Sashastra Seema Bal (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती 2026 के तहत होने वाली Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों का PET/PST 9 फरवरी 2026 को आयोजित होना है, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
SSB Head Constable Admit Card 2026 Latest Update
SSB द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती के तहत कुल 115 पदों को भरा जाना है। PET और PST की प्रक्रिया पहले चरण में 28 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि अब 9 फरवरी 2026 को होने वाले टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
PET / PST परीक्षा कब होगी?
SSB HC (Ministerial) भर्ती 2026 के तहत:
PET / PST की शुरुआत: 28 जनवरी 2026
अगला चरण: 9 फरवरी 2026
परीक्षा स्थान और समय: एडमिट कार्ड पर अंकित होगा
SSB HC भर्ती 2026: पदों का पूरा विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत 115 पद भरे जा रहे हैं। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:
अनारक्षित (UR): 47 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 11 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 26 पद
अनुसूचित जाति (SC): 21 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद
भूतपूर्व सैनिक (ESM): कुल पदों का 10% आरक्षित
Physical Efficiency Test (PET) की पूरी जानकारी
PET के तहत उम्मीदवारों को निम्न शारीरिक दक्षता मानकों को पूरा करना होगा:
पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1.6 किलोमीटर दौड़ – 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी
महिला उम्मीदवारों के लिए 800 मीटर दौड़ – 4 मिनट में पूरी करनी होगी
नोट: भूतपूर्व सैनिकों को PET से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें PST और आगे की सभी प्रक्रियाओं में शामिल होना होगा।
Physical Standard Test (PST) का मानक
पुरुष उम्मीदवार (UR/OBC/SC/EWS)
न्यूनतम लंबाई: 165 सेमी
सीना: 77 सेमी (5 सेमी फुलाव आवश्यक)
महिला उम्मीदवार (UR/OBC/SC/EWS)
न्यूनतम लंबाई: 155 सेमी
छूट (Relaxation): पहाड़ी क्षेत्रों और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को लंबाई में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
SSB Head Constable Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले उम्मीदवार को SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर आ जाना है।
यहाँ होमपेज पर “Admit Card / Recruitment” सेक्शन दिखाई देगा ।
अब आपको “Head Constable (Ministerial) PET/PST Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
अपना Registration Number / Enrollment Number / Date of Birth दर्ज करें
लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
PDF डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंट आउट निकाल लें
डायरेक्ट डाउनलोड लिंक : https://applyssb.com/ssb_hcmin_pet_admitcardsv1/applicationHome
SSB Head Constable Admit Card 2026 :PET / PST के दिन कौन-से दस्तावेज जरूरी हैं?
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को ये दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है:
SSB HC Admit Card 2026 की प्रिंट कॉपी
वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar / Voter ID आदि)
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की रसीद
इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
SSB HC (Ministerial) Salary & Pay Scale
चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-4 के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा।
बेसिक पे: ₹25,500 – ₹81,100 प्रति माह
इसके अलावा DA, राशन मनी, वॉशिंग अलाउंस सहित अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया ?
SSB HC (Ministerial) भर्ती प्रक्रिया कुल 5 चरणों में पूरी होगी:
Physical Efficiency Test (PET)
Physical Standard Test (PST)
लिखित परीक्षा
स्किल टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
- UP Outsourcing Bharti 2026: good news ,150+ पदों पर बंपर भर्ती 8वीं पास से ग्रेजुएट तक मौका, सैलरी ₹45,000 तक

- KVS NVS Result 2026 Out – Tier 1 रिजल्ट,good news, स्कोर कार्ड और कट ऑफ यहां देखें

- SBI Clerk Mains Result 2026 Out – PDF Download & Result Check Link

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
एडमिट कार्ड में नाम, फोटो और परीक्षा तिथि जरूर जांचें
परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें
PET/PST के लिए शारीरिक तैयारी पहले से रखें
personal opinion
SSB HC Admit Card 2026 जारी होना उन सभी उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है, जो लंबे समय से PET/PST का इंतजार कर रहे थे। अगर आपकी परीक्षा 9 फरवरी 2026 को है, तो बिना देरी किए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और शारीरिक परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
FAQ
SSB HC Admit Card 2026 जारी हुआ है या नहीं?
हाँ, SSB HC Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है।