Tere Ishk Mein Box Office Day 8 film ने Day 8 पर सिर्फ ₹3.65 करोड़ कमाए। कुल कलेक्शन ₹87.30 करोड़ लेकिन Dhurandhar की जोरदार टक्कर जारी।
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: Dhurandhar से कड़ी टक्कर
धनुष और क्रिती सैनन की फिल्म Tere Ishk Mein ने रिलीज होते ही अच्छा माहौल बना लिया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने बढ़िया कमाई की और ₹80 करोड़ से ज्यादा कलेक्ट करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन जैसे ही फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंची, इसका ग्राफ थोड़ा नीचे आता दिखाई दिया।
Day 8 पर कमाई में भारी गिरावट
दूसरे शुक्रवार को Tere Ishk Mein की कमाई में काफी गिरावट आई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने Day 8 पर सिर्फ ₹3.65 करोड़ कमाए। ये फिल्म का अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन है। पहले हफ्ते में कमाई कभी भी ₹5 करोड़ से नीचे नहीं गई थी लेकिन दूसरे शुक्रवार को स्थिति बदल गई।
8 दिनों की पूरी कमाई इस तरह रही
| Day 1 | ₹16 करोड़ |
| Day 2 | ₹17 करोड़ |
| Day 3 | ₹19 करोड़ |
| Day 4 | ₹8.75 करोड़ |
| Day 5 | ₹10.25 करोड़ |
| Day 6 | ₹6.85 करोड़ |
| Day 7 | ₹5.80 करोड़ |
| पहला हफ्ता टोटल | ₹83.65 करोड़ |
| Day 8 | ₹3.65 करोड़ |
| 8 दिनों का कुल कलेक्शन | ₹87.30 करोड़ |
रणवीर सिंह की Dhurandhar की एंट्री
दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही सिनेमाघरों में Ranveer Singh की नई फिल्म Dhurandhar रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर बड़ा बज़ है और इस वजह से मल्टीप्लेक्स व सिंगल स्क्रीन दोनों पर Tere Ishk Mein की ऑडियंस कम हो गई।यही वजह रही कि Day 8 की कमाई सीधे गिरकर ₹3.65 करोड़ तक रह गई।
Tere Ishk Mein Box Office Day 8: क्या फिल्म 100 करोड़ पार कर पाएगी?
अभी तक फिल्म का कुल कलेक्शन ₹87.30 करोड़ हो चुका है। यानि 100 करोड़ क्लब ज्यादा दूर नहीं है।
लेकिन आगे का सफर पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि शनिवार और रविवार को फिल्म कितनी बढ़िया पकड़ बना पाती है। Dhurandhar की वजह से मुकाबला थोड़ा मुश्किल जरूर है।
Tere Ishk Mein Box Office Day 8 क्रिती सैनन ने दर्शकों को कहा बहुत – बहुत शुक्रिया
फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स पर क्रिती सैनन ने कहा:यह मेरे लिए बहुत स्पेशल है। फिल्म को यूँ इतना प्यार मिल रहा है यह मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है।
उन्होंने परफॉर्मेंस और बॉक्स ऑफिस को मिले सपोर्ट के लिए फैंस को दिल से धन्यवाद कहा।
Tere Ishk Mein Movie Review in hindi : Dhanush और Kriti Sanon की दर्दनाक Love Story | Full Hindi Review