UP Anganwadi Bharti 2025: आंगनबाड़ी में 105 महिला कार्यकर्ता के पद, 12th पास करें अप्लाई – बिना परीक्षा सीधी भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता के 105 पदों पर भर्ती शुरू। 12वीं पास महिलाएं 27 नवंबर 2025 तक अप्लाई करें। कोई परीक्षा नहीं, सीधी मेरिट से चयन।

Anganwadi bharti

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार युवाओं पर फोकस कर रही है क्योंकि रोजगार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है,महिला कार्यकर्ताओं की भर्ती निकली है ,हापुड़, अमरोहा ,ललितपुर प्रतापगढ़ ,सिद्धार्थ नगर आदि जिले में भर्ती निकाली गई है उम्मीदवारों से निवेदन है कि सभी क्षेत्र के लिए ऑफिशल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आपको बताते चलें यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना पड़ेगा आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से फ्री रखी गई है आवेदन करने की शुरुआती तारीख 4 नवंबर 2025 रखी गई है; जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2025 तय की गई है जो भी महिला इस भर्ती में शामिल होना चाहती है वह जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करें।

Anganwadi Recruitment:कितने जिले में होगी आंगनवाड़ी भर्ती

उत्तर प्रदेश में महिला उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती की तरफ से निकलकर आया है क्योंकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद 105 हैं जिनमें आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं घर पर खाली रहने वाली महिला के लिए सुनहरा अवसर है क्योंकि अपने जिले में ही नौकरी मिल जाए तो इससे अच्छा क्या होगा ऐसी महिलाएं जो हापुड़ अमरोहा ललितपुर सिद्धार्थ नगर प्रतापगढ़ आधे जिले में रहती हैं उनके लिए क्या सुनहरा अवसर है इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवारों को ही शामिल किया जा रहा है अन्य कोई भी इसमें आवेदन न करें।

इस भर्ती में ग्राम सभा वार्ड के निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है इसके साथ ही ऐसी महिलाएं जो तलाकशुदा हैं उनके पास कोई कमाने का जरिया नहीं है इस भर्ती में उनका सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती है

UP Anganwadi Bharti 2025
UP Anganwadi Bharti 2025(image credit : offcial website upanganwadibharti)

Anganwadi bharti : शैक्षिक योग्यता एवं वरीयता

आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं में पास होना चाहिए इसके साथ वह अपने ग्राम सभा या वार्ड से ही अप्लाई करें जिस जिले में भर्ती निकाली गई है गरीबी रेखा से नीचे विधवा /तलाकशुदा /परित्याग महिलाएं न मिलने पर उसी ग्राम सभा/ वार्ड शहरी क्षेत्र की करीबी रेखा से नीचे के विधवा तलाकशुदा महिलाओं को चुना जाएगा आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ने ।

KVS Notification 2025 : 7000+ Teaching & Non-Teaching पदों पर भर्ती | आवेदन, योग्यता, सैलरी, PDF डाउनलोड

Anganwadi bharti : आयु सीमा कितनी रहेगी

आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए किसी महिला उम्मीदवार के न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है अधिकतम उम्र में कैटिगरी वाइज उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट दी जाती है।

Anganwadi bharti : कितनी मिलेगी सैलरी

आपको बता दें महिला उम्मीदवार जो भी आवेदन कर रहे हैं उनको 4,500 रुपए प्रति महीना सैलेरी दी जाएगी।

Anganwadi bharti:चयन प्रक्रिया

आंगनबाड़ी भर्ती में कोई एग्जाम नहीं आयोजित किया जाएगा बल्कि एक मेरिट लिस्ट ,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल सिलेक्शन मिल जाएगा इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं इसमें शामिल होकर बिना के किसी एग्जाम दिए हुए नौकरी ले सकती हैं और अपने आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं

आंगनबाड़ी भर्ती में कैसे करना है अप्लाई ?

  • आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए आपको सबसे पहले UP ICDS की वेबसाइट upanganwadibharti.in पर आना होगा अब आपको अपना जिला चुनना होगा जिस जिले से आप रहती हैं और वहां पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।

अब यहां पर आपसे जो भी बेसिक डीटेल्स मांगे जाए उसे पूरी तरीके से fill करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।

  • इसके पास आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए दोबारा फिर से लॉगिन करना है और मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना है

अब आपको जो भी डॉक्यूमेंट है अपलोड करने के लिए कहे उसको अपलोड करें फोटो, सिग्नेचर आदि को अपलोड करें इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय आपसे यह प्रिंटआउट मांगा जाएगा।

Leave a Comment