A Merry Little Ex-Mas Review in Hindi: Netflix की इस नई क्रिसमस फिल्म में रोमांस, ड्रामा और प्रेडिक्टेबल कहानी का मिश्रण। जानें क्या यह आपकी वीकेंड वॉचलिस्ट लायक है
A Merry Little Ex-Mas Review in Hindi
क्रिसमस फिल्मों से हम उम्मीदें नहीं रखते हम बस उनसे वाइब्स चाहते हैं। स्नो, रोशनी, ओवर-द-टॉप रोमांस और थोड़ी-सी भावनात्मक अराजकता। Netflix की नई फिल्म A Merry Little Ex-Mas भी बिल्कुल उसी कैटेगरी में आती है देखने में प्यारी दिमाग में हल्की और दिल पर ज्यादा लोड न डालने वाली।लेकिन क्या इस फिल्म में इतना कुछ है कि आप इसे क्रिसमस वीकेंड की सूची में शामिल करें?
आइए बिल्कुल नो-नॉनसेंस और जेनुइन अंदाज़ में इसका रिव्यू करते हैं।
एक अधूरी क्रिसमस कहानी
फिल्म की लीड जोड़ी Alicia Silverstone (Kate) और Oliver Hudson (Everett) एक ऐसे कपल का किरदार निभाते हैं जो फेस्टिव सीजन में कांशस्ली अनकपलिंग यानी कि आराम से तलाक लेने की कोशिश कर रहे हैं। पर टीवी की दुनिया में कोई तलाक सीधा नहीं होता और क्रिसमस सीजन में तो बिल्कुल भी नहीं।
Kate चाहती हैं कि फैमिली एक बार फिर पुराने तरीके से क्रिसमस मनाए परंपराओं के साथ खुशियों के साथ और बिना नई ड्रामा एंट्रीज़ के। लेकिन Everett की नई गर्लफ्रेंड (Jameela Jamil) इस क्रिसमस ट्रिप को बिल्कुल हॉलीडे स्पेशल ड्रामा शो में बदल देती है। इसके साथ Kate की अपनी Boston जाने की तैयारी Everett का नया रिश्ता, और बच्चों का अपने-अपने तरीके से एडजस्ट करना सब मिलकर कहानी को एक परफेक्ट क्रिंज-मीट्स-कैम्प ज़ोन में ले आते हैं।
Jameela Jamil छा जाती हैं, बाकी सब बस तैरते रहते हैं
फिल्म की परफॉर्मेंस की बात करें तो Alicia Silverstone भावनात्मक रूप से टूटी लेकिन फैमिली को संभालने की कोशिश करती मां का किरदार उन्होंने बहुत सादगी से निभाया है।
Oliver Hudson सीधे-सादे थोड़ा Confused पर दिल के अच्छे पिता का किरदार उनकी acting ठीक-ठाक है, लेकिन wow moment नहीं देती।
Jameela Jamil यहाँ फिल्म की असली जान उनका किरदार Tess ओवर-द-टॉप अजीब और कभी-कभी चिढ़ाने वाला है mलेकिन Jameela ने इसे इतनी निपुणता से निभाया है कि वो स्क्रीन पर आते ही फिल्म में जान आ जाती है।
डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले: हर पल कैम्पी हर सीन प्रेडिक्टेबल
फिल्म के निर्देशक ने एक बात तो बखूबी निभाई है ये फिल्म बिल्कुल वैसी ही है जैसी हम Netflix क्रिसमस फिल्मों से उम्मीद करते हैं रंगीन, हल्की और पूरी तरह पूर्वानुमेय। कहानी आगे कैसे बढ़ेगीआपको शुरू में ही पता चल जाता है। कपल के बीच तलाक नए रिश्ते छोटे झगड़े और आखिर में एक क्लाइमैक्स क्लीनअप सब कुछ बिल्कुल सेट फॉर्मूले पर चलता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि देखने में मज़ा नहीं आता अगर आप फील-गुड मूड में हों, बिलकुल दिमाग खाली करके देखने का मन हो तो ये फिल्म आपको एक आरामदायक वीकेंड दे सकती है।
Predator movie: Badlands ने चीन बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा – हॉलीवुड की धमाकेदार वापसी रिव्यू पढ़ें
फिल्म की कमज़ोरियाँ यहाँ कहानी फिसल जाती है
- कहानी में originality कम है
- कई कॉमेडी सीन ज़बरदस्ती लगते हैं
- Supporting characters को कम screen time मिला
- कई जगह screenplay बहुत rushed लगता है
- दूसरा हाफ धीमा और थोड़ा draggy हो जाता है
- कुछ decisions इतने अवास्तविक हैं कि हँसी नहीं उल्टा आश्चर्य होता है
फिल्म की सबसे बड़ी खूबी: Representation done right
Kate के दो पिता जो न सिर्फ adorable हैं बल्कि बेहद प्यार से भरे फिल्म के सबसे मजबूत हिस्सों में से एक हैं। उनका presence बताता है कि representation को loudly नहीं बल्कि comfortably दिखाया जा सकता है। 2025 की blended families को normal तरीके से दिखाना यह फिल्म का वो हिस्सा है जो genuinely दिल छू लेता है।
Little Amélie or the Character of Rain Review in Hindi 2025 – एक प्यारी, सोचने पर मजबूर करने वाली, पूरा रिव्यू पढ़ें
फिल्म आपका समय क्यूँ ले सकती है?
- हल्की-फुल्की Christmas vibes
- No-stress viewing experience
- Colorful visuals और festive ambience
- Cute, cosy और heartwarming moments
- Perfect for a lazy winter evening
- Jameela Jamil का मज़ेदार performance
और क्यूँ ये फिल्म दोबारा नहीं देखेंगे?
- Predictable to the core
- बहुत ज्यादा cliché moments
- कई जगह forced drama
- Zero surprise factor
- कहानी में depth नहीं मिलती
verdict – क्या A Merry Little Ex-Mas देखें?
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें चीज़ी क्रिसमस फिल्मों की मीठी बेकारियाँ पसंद आती हैं, तो यह फिल्म आपके वीकेंड का परफेक्ट साथी है। लेकिन अगर आप एक strong story, solid acting और meaningful emotional depth ढूंढते हैं तो यह फिल्म आपको आधे रास्ते में ही निराश कर सकती है।
रेटिंग: (3/5) एक बार बताए दोबारा नहीं। लेकिन पहली बार आपको हल्का मीठा और cosy महसूस कराएगी।