फिरोजाबाद में ( anganwadi vacancy in UP 2026 ) के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। 12वीं पास महिलाओं के लिए 202 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026। Apply link, योग्यता, चयन प्रक्रिया यहां पढ़ें।
anganwadi online form
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आंगनवाड़ी भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है योग्य महिलाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। 12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी पाने का यह शानदार मौका है।
यह भर्ती बाल-विकास सेवा एवं पुष्टाहार के अंतर्गत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी के पदों पर महिला अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं जो भी इच्छुक महिला उम्मीदवार हैं वह जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 ते की गई है तो बिना देरी किए इस भर्ती में शामिल हो जाइए।
anganwadi form: Important Dates-overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती नाम | UP Anganwadi Recruitment 2026 |
| विभाग | बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार |
| पद | आंगनवाड़ी कार्यकत्री |
| कुल पद | 202 |
| जिला | फिरोजाबाद |
| योग्यता | 12वीं पास |
| आयु सीमा | 18–35 वर्ष |
| आवेदन अंतिम तिथि | 02 फरवरी 2026 |
| वेबसाइट | upanganwadibharti.in |
anganwadi form :Vacancy Details
| श्रेणी | पद |
|---|---|
| अनारक्षित | 132 |
| OBC | 39 |
| SC | 31 |
| कुल | 202 |
anganwadi vacancy in UP 2026 Eligibility Criteria
Educational Qualification
उत्तर प्रदेश की महिला उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर चुकी हैं ऐसी महिलाएं UP Anganwadi Bharti 2026 का फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती में उसे ग्राम सभा/ वार्ड के निवासी होना आवश्यक है इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा महिला/ तलाकशुदा महिला/ परित्याग महिला/ आर्थिक रूप से काफी कमजोर महिला को इसमें प्राथमिकता दी जाती है।
उत्तर प्रदेश की ऐसी गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं जिन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एक रोजगार की तलाश कर रहे हैं ऐसी महिलाओं के लिए Anganwadi Bharti 2026 बहुत ही शानदार साबित होने वाली है क्योंकि आपको अपने शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी आपको आपके शहर में ही या नौकरी दी जा रही है।
महिला उम्मीदवार यदि गरीबी रेखा के नीचे विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिलाएं न मिलने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड शहरी क्षेत्रों की निवासी गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा महिला/परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं को चुना जाएगा।
Read also – Bihar Junior Resident Recruitment 2025 : 445 पदों पर भर्ती,65,000 सैलरी,आवेदन शुरू
Age Limit
ऐसी महिला जिनकी आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जिलेवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
UP Anganwadi Recruitment 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज ( Documents Required)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र( आरक्षित वर्ग के लिए )
- महिला विधवा ( मृत्यु प्रमाण पत्र)
- विधवा प्रमाण पत्र
- यदि महिला उम्मीदवार तलाकशुदा (न्यायालय के आदेश की तलाक प्रमाण पत्र की कॉपी )
- 10वीं /12वीं की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- हाल ही का फोटो/ हस्ताक्षर
anganwadi form आंगवाड़ी भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई?
सबसे पहले UP ICDS की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
यहां अपना जिला चुनें और Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए पहले Registration process complete करें।
अब पंजीकृत नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भर दें।
अपनी सभी बेसिक डिटेल्स, (10th,12th ) शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भर दें।
फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
फॉर्म जमा करने से पहले एक बार सभी जानकारी चेक कर लें कि कोई गलती न हो। इसके बाद फाइनल सबमिट कर दें।
आवेदन पत्र का फाइनल प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
इसकी आवश्यकता आपको बता कमेंट वेरिफिकेशन के दौरान पड़ती है।
ध्यान रहे आवेदन पत्र भरने के दौरान यदि आपको कोई परेशानी होती है तो सहायता के लिए आप पोर्टल पर हेल्प टेस्ट का उपयोग कर सकते हैं यहां पर आपको हेल्पलाइन नंबर दिया गया है जहां से आप अपनी शिकायत कर सकते हैं
anganwadi vacancy in UP 2026 चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में निकाली गई आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए महिला उम्मीदवारों की मन में एक सवाल रहता है कि इसमें चयन कैसे होगा? तो आपको बता दें आंगनबाड़ी भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं कराया जाएगा ना ही इंटरव्यू होगा । यहां पर सीधे मेरिट लिस्ट बनती हैं और जिला स्तरीय समिति इसका सत्यापन करती है चयन योग्यता/शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं पात्रता पर आधारित होता है इसी आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
आपको मेरिट लिस्ट पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी जहां से आप आसानी से देख सकते हैं अथवा आपके मोबाइल पर एसएमएस या ईमेल के माध्यम से अलर्ट भी मिल सकता है तो ऐसी महिला उम्मीदवार जिनको यह सब चीज नहीं मिल रहे हैं उनको अपने जिला कार्यालय पर जाकर इसकी जानकारी लेनी चाहिए।
आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर
उत्तर प्रदेश के तमाम ऐसी महिलाएं जो अपने ग्राम सभा में रहकर आसानी से पैसे कमाए जा सकते हैं यहां पर आपको बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है सबसे खास बात यह है कि आपको किसी दूसरे जनपद में जाने की आवश्यकता नहीं है।
उत्तर प्रदेश की ऐसी तमाम महिलाएं हैं जो की आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं उन महिलाओं के लिए जिन्होंने 12वीं पास कर रखे हैं और एक रोजगार की तलाश कर रही हैं तो यह anganwadi vacancy in UP 2026 उनके लिए बहुत ही शानदार होने वाली है सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाए और वह अपने परिवार के पालन पोषण को और अच्छा कर सकें ।
महिला सशक्तिकरण
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला यह भर्ती निकाली है क्योंकि भारतीय महिला उम्मीदवारों को ही योग्य बनाती है इसीलिए यह भर्ती महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार तमाम योजनाएं चल रही हैं जिससे महिलाओं को रोजगार ज्यादा से ज्यादा मिल सके जैसे लखपति दीदी योजना ,12th Pass Anganwadi Job ऐसी बहुत सारी योजनाएं हैं जो महिलाओं को ध्यान में रखकर बने तो महिला उम्मीदवार बिना देरी किए इस भर्ती में शामिल हो जाइए ।

ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं
उत्तर प्रदेश में निकाली गई anganwadi vacancy in UP 2026 में आवेदन करने के लिए कुछ शर्ते रखे गए हैं तो आपको सबसे पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ने की आवश्यकता है जहां पर आपको पूरी जानकारी दी जा रही है हम आपको ऑफिशल नोटिफिकेशन से जानकारी निकाल कर दे रहे हैं ।
ऐसी महिला उम्मीदवार जो anganwadi vacancy in UP 2026 में शामिल होना चाहते हैं वह ऑफलाइन आवेदन पत्र ना भरे अथवा आपका सिलेक्शन नहीं हो पाएगा क्योंकि ऑफिशल नोटिफिकेशन में साफ-साफ बताया आपको ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा अन्यथा आपका फॉर्म सबमिट नहीं हो पाएगा।
आवेदन करते समय कोई त्रुटि होती है तो (शैक्षिक/अभिलेख/10th,12th के प्राप्तांक पूर्णांक गलत पाए जाते हैं ) ऐसी महिला उम्मीदवार का चयन रद्द कर दिया जाता है तो इसीलिए बहुत ही ध्यान पूर्वक upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
anganwadi vacancy in UP 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और जवाब
आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन योग्यता (शैक्षिक प्रमाण पत्र और पात्रता) पर आधारित है।
क्या कोई लिखित परीक्षा होती है?
नहीं, चयन मेरिट पर आधारित होता है और जिला स्तरीय समिति द्वारा सत्यापित किया जाता है।
यदि मैं पासवर्ड भूल जाऊं तो क्या करना चाहिए?
लॉगिन पेज पर ‘पासवर्ड भूल गए’ विकल्प का उपयोग करें। आप इसे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से रीसेट कर सकते हैं।
मेरा आवेदन ‘अपूर्ण’ दिखा रहा है। इसका क्या मतलब है?
इसका अर्थ है कि आपने दस्तावेज सही तरीके से अपलोड नहीं किए हैं या कुछ आवश्यक विवरण खाली छोड़ दिए हैं। दोबारा लॉगिन करें और आवेदन पूरा करें।
क्या पुरुष आंगनवाड़ी सहायिका पद पर आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, ये पद केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
क्या मैं अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन संशोधित कर सकता/सकती हूं?
नहीं, एक बार फॉर्म जमा होने के बाद आवेदन में संशोधन नहीं किया जा सकता। अंतिम सबमिशन से पहले सभी विवरणों की जांच करें।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा चयन हुआ है?
मेरिट सूची पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी और संबंधित सीडीपीओ/डीपीओ कार्यालय के सूचना पट्ट पर लगाई जाएगी। एसएमएस/ईमेल अलर्ट भी भेजे जा सकते हैं।
यूपी में आंगनवाड़ी की भर्ती कब तक होगी?
कुछ जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि जनवरी 2026 तक थी, लेकिन नई भर्ती कभी भी आ सकती है
यूपी में आंगनबाड़ी की सैलरी कितनी होती है?
लगभग ₹9,000 और सहायिकाओं को लगभग ₹4,500 प्रति माह
आंगनवाड़ी सहायिका के क्या कार्य हैं?
केंद्र की सफाई, खाना बनाने में मदद, बच्चों को लाना-ले जाना, टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच में सहयोग, और केंद्र का संचालन करना
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति कौन करता है?
राज्य सरकारों के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की जाती है
यूपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की सैलरी कितनी होती है?
₹35,000 से ₹45,000 प्रति माह
आंगनवाड़ी में सबसे ज्यादा सैलरी कितनी है?
24,200 रुपये
आंगनबाड़ी में कौन-कौन से पद होते हैं?
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा एक आंगनवाड़ी सहायिका का मानसेवी पद का प्रावधान है।
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की ड्यूटी कितने घंटे की होती है?
8 घंटे की होती है