पीएम किसान सम्मन निधि 22वीं किस्त कब जारी होगी? इसकी चर्चा काफी तेजी से होने लगी है, किसान यह जानना चाहता है कि कब और किस महीने में आएगी 22वीं किस्त!
22nd Installment pm kisan yojana
साल 2026 की पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 22वीं किस्त का इंतजार देश का किसान बड़े ही बेसब्री से कर रहा है यहां पर ₹2000 की किस्त साल में तीन बार आती है साल की पहली किस्त का इंतजार किसानों को बेसब्री से होने लगा है। सरकार किसानों को हर साल ₹6000 आर्थिक मदद के रूप में देती है।
यह पैसा डीबीटी के जरिए सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जाता है साल 2025 में 21वीं किस्त जारी हो चुकी है अब 22वीं किस्त का इंतजार है यहां पर किसानों को सबसे पहले अपने पीएम किसान के स्टेटस को चेक करना चाहिए कहीं कोई गलती तो नहीं है।
22वीं किस्त इस दिन आ रही है?
पीएम किसान योजना में केंद्र सरकार साल में तीन किस्त जारी करता है पहले किस्त हर साल फ़रवरी महीने में ,इस साल भी फरवरी माह में ही जारी होने वाली है हालांकि सरकार की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल तारीख नहीं बताई गई है पुराने पैटर्न को देखते हुए हम उम्मीद लगा सकते हैं कि फरवरी में बजट के बाद पैसा केंद्र सरकार हर मंत्रालय में भेज देती है।
इसके बाद तुरंत पीएम किसान की 22वीं किस्त किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए खाते में भेजी जाएगी तो किसान भाई बिल्कुल भी परेशान ना हो आपको फरवरी में ही 22वीं किस्त मिल जाएगी।
पीएम किसान सम्मन निधि 22वीं किस्त :गलतियों से बचें
किसानों भाइयों को को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी, बैंक खाता ,आधार लिकिंग पूरी कर लें।
यदि इन प्रक्रियाओं में कोई कमी रह जाती है, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है।
वहीं रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज की गई गलत जानकारी की वजह से भी आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में कैसे करें आवेदन?
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो मेरे बताए हुए स्टेप्स को फॉलो करें और काफी आसान रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे है।
सबसे पहले लाभार्थी किसान को आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर आ जाना है।
यहां पर आपको “New Farmer Registration” का विकल्प दिखाई देगा इस पर “क्लिक” करना है और आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अपने राज्य का चयन करना है।
इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है। कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
अब आपको इस ओटीपी को दर्ज करना है। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
यहां पर आप से पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को फॉर्म में दर्ज करना है। इसके अलावा मांगे गए दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी भी अपलोड करनी है।
सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक फॉर्म में फिल करने के बाद आपको “फाइनल सबमिट” कर देना है। इस तरह आप इस योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं।
- Haryana Teaching Vacancy 2026 Notification: 1672 पदों पर बंपर भर्ती, golden chance,आवेदन 16 फरवरी से शुरू

- MPPSC Assistant Town Planner Vacancy Notification 2026: 39 पदों पर great भर्ती, सैलरी ₹1.77 लाख तक

पीएम किसान ईकेवाईसी कैसे करें?
अगर आपका भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का ईकेवाईसी (EKYC )नहीं हुआ है तो कैसे आप कर सकते हैं? चलिए आज की इस artical में आपको बताता हूं।
अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो अगर आपने भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का ईकेवाईसी नहीं किया है तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जो भी ₹2000- ₹2000 की किस्त आती है वह नहीं आएगी।
आप खुद अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं। तो इसको करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल/ लैपटॉप का कोई सा भी ब्राउज़र ओपन कर देना होगा और वहां पे आपको टाइप करना होगा पीएम किसान।
पीएम किसान योजना के किसान भाइयों के लिए एक केवाईसी के तीन विकल्प दिए गए हैं
ओटीपी आधारित ईकेवाईसी (पीएम किसान पोर्टल से और मोबाइल एप से) आसानी से कर सकते हैं।
बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी (कॉमन सर्विस सेंटर (csc) और राज्य के सक पर जाकर आसानी से कर सकते हैं।
फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ईकेवाईसी (यानी पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है जिसका उपयोग करके लाखों किसान अपना फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ईकेवाईसी कर सकते हैं) ।
ओटीपी आधारित ईकेवाईसी कैसे करें?
सबसे पहले किसान लाभार्थी को ओटीपी आधारित ईकेवाईसी के ऑप्शन पर चयन करके आ जाना है यहां पर आपको आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर होना आवश्यक है क्योंकि उसे पर एक ओटीपी(OTP) आता है।
सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर आ जाना है ।
यहां पर आपको ईकेवाईसी का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगी उसको डालिए और अपना ईकेवाईसी को पूरा करिए ।
बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी कैसे करें?
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ में लेकर जाना है।
अपने आधार कार्ड और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और जिसकी सहायता से आपका बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाता है तो इस प्रकार आपका आधार सत्यापित हो जाता है और आपकी ई केवाईसी पूरी हो जाती है।
फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई केवाईसी कैसे करें?
पीएम किसान का यह नया फीचर अब आपके मोबाइल में उपलब्ध है इसके माध्यम से आप बिना किसी परेशानी से आप अपने फोन से ईकेवाईसी कर सकते हैं ।
सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान मोबाइल एप और आधार फेस आरडी ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
इसके बाद आपको मोबाइल पर ऐप को ओपन करना है और अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करके login करना है।
यहां पर जिन किसानों की एक केवाईसी हो चुकी है वहां पर “successful” दिखाई देगा जिन किसान भाइयों की ईकेवाईसी नहीं है वहां स्थिति “नहीं” आती है।
अब आपको ईकेवाईसी पर “क्लिक” करना है जिसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करना है अब आपसे आपका चेहरा स्कैन करने के लिए सहमति मांगेगा, जैसे ही आप सहमति के लिए “हां”करेंगे आपका चेहरा सफलतापूर्वक स्कैन कर लिया जाता है. तो इस प्रकार से “फेस ऑथेंटिकेशन” के माध्यम से आप ईकेवाईसी आसानी से घर बैठ कर सकते हैं।
यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है 24 घंटे बाद लाभार्थी ईकेवाईसी का “स्टेटस चेक” किया जा सकता है।
FAQ
पीएम किसान की 22वीं किस्त 2026 में कब आएगी?
फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में