RBI Assistant Recruitment 2026 के तहत 650 पदों पर भर्ती। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी ₹58,000+, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया।
RBI Assistant vacancy notification out 2026
भारत में बैंकिंग सेक्टर की सरकारी नौकरियों में अगर किसी भर्ती का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, तो वह है RBI Assistant Recruitment। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट पदों पर 650 वैकेंसी की घोषणा कर दी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहद खास है जो एक सुरक्षित, प्रतिष्ठित और हाई सैलरी वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
इस लेख में आपको RBI Assistant Recruitment 2026 से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से मिलेगी – पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क, परीक्षा केंद्र और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 08 मार्च 2026
प्रारंभिक परीक्षा (Tentative): 11 अप्रैल 2026
मुख्य परीक्षा (Tentative): 07 जून 2026
कुल पदों की संख्या – 650
इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न कार्यालयों में कुल 650 पद भरे जाएंगे। प्रमुख शहरों में शामिल हैं:
मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, पटना, चंडीगढ़ आदि।
मुंबई में सबसे अधिक पद घोषित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा निकाली गई वैकेंसी में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक(Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है और न्यूनतम 50% (SC/ST/PwBD के लिए पास क्लास) अंकों के साथ पास होना चाहिए इसके अतिरिक्त कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना चाहिए इसका मतलब क्या है कि कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा निकाली गई असिस्टेंट की वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होने चाहिए ऐसे उम्मीदवार जिनको आरक्षण में सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट चाहिए उनको मिलेगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
RBI Assistant Selection Process तीन चरणों में होगा:
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
English Language
Numerical Ability
Reasoning Ability
मुख्य परीक्षा (Main Exam)
Reasoning
English
Numerical Ability
General Awareness
Computer Knowledge
भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT)
- SBI Junior Associate Recruitment 2025: 5180 Clerk पदों पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

- SBI PO Admit Card 2025 Out – जानें परीक्षा तारीख, डाउनलोड लिंक और जरूरी गाइडलाइंस

- UP Khet Talab Yojana 2025 :खेत तालाब पर 50% सब्सिडी | ऑनलाइन आवेदन करें

- 2025 में नया पैन कार्ड कैसे बनाएं ।आधार से पैन कार्ड बनाने ऑनलाइन तरीका

RBI Assistant Salary 2026
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक सैलरी ₹29,000 प्रतिमाह मिलेगी।
कुल प्रारंभिक मासिक वेतन (Gross Salary) लगभग ₹58,514 तक हो सकता है।
इसके अलावा HRA, मेडिकल सुविधा, पेंशन और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
- RRC SCR Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें – golden chance ,Salary, Full Guide

- UP Outsourcing Naukri 2026 – good news, salary ₹20,000 | Sewayojan Vacancy 2026

- CRPF Constable Technical Vacancy 2026 Height – good news 9175 Posts, Salary ₹69,100,Full Details

आवेदन शुल्क
भारतीय रिजर्व बैंक में निकाली गई सरकारी भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ( General/OBC/EWS)को आवेदन शुल्क के रूप में ₹450 + GST देना होगा इसके अतिरिक्त SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen ₹50 + GST को fee के रूप में देने होंगे यहां पर आरबीआई स्टाफ के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है ।
How to Apply Online RBI Assistant recruitment
- सबसे पहले उम्मीदवारों को RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर आ जाना है ।
- यहां पर आपको “RBI Assistant Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी शैक्षिक योग्यता के हिसाब से अपनी सारी डिटेल्स को फिल करना है ध्यान देने वाली बात क्या है कि आपको अपनी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट के हिसाब से ही जानकारी भरनी है और इस प्रकार आपको अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
- इसके बाद उम्मीदवार फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब उम्मीदवार को अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- fee का भुगतान हो जाने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लेना है इसकी आवश्यकता आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान पड़ती है।
क्यों करें RBI Assistant के लिए आवेदन?
- भारत के सबसे प्रतिष्ठित बैंक में नौकरी
- आकर्षक वेतन और भत्ते
- प्रमोशन के अच्छे अवसर
- जॉब सिक्योरिटी
personal information
RBI Assistant Recruitment 2026 बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का एक शानदार अवसर है। 650 पदों की यह भर्ती युवाओं के लिए बड़ा मौका है। यदि आप पात्र हैं, तो आवेदन अवश्य करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।