SIR form new update इनरेशन फॉर्म मोबाइल से 5 मिनट में कैसे भरें? voters.eci.gov.in पर लॉगिन, EPIC नंबर, तीन विकल्प, फोटो अपलोड और आधार OTP से सबमिशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ सरल भाषा में समझें।
S.I.R form new update मोबाइल से 5 मिनट में पूरा करने का आसान तरीका
अगर आप अपने मोबाइल फोन से ही S.I.R का इनरेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, तो यह पूरी प्रक्रिया बेहद आसान है और सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए आपको बीएलओ (BLO) की कोई जरूरत नहीं होती। न आपको कहीं जाने की जरूरत है, न किसी को फॉर्म देने की सबकुछ मोबाइल पर पूरा हो जाता है और अंत में आपको तुरंत रसीद भी मिल जाती है। यह पूरी प्रक्रिया वोटर लिस्ट को अपडेट करने और नए नाम जोड़ने के लिए की जाती है।
सबसे पहले अपने मोबाइल में इंटरनेट ऑन करें और आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं। यह वही वेबसाइट है जहाँ से भारत के किसी भी नागरिक का वोटर कार्ड, संशोधन फॉर्म और एनरोलमेंट काम होता है। साइट खुलने के बाद आपको Special Intensive Revision 2026 सेक्शन दिखाई देगा, जहाँ एक ऑप्शन होता है Fill Enumeration Form इसी पर क्लिक करके पूरा काम शुरू होता है।
अगर आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो आपको पहले Sign Up करना पड़ेगा। इसके लिए अपना मोबाइल नंबर डालें, Captcha भरें और फिर आए हुए OTP को दर्ज करके अपना अकाउंट बना लें। जो लोग पहले से पंजीकृत हैं, वे सीधे Login कर सकते हैं। यह पूरा Sign Up/Login सिस्टम इसलिए बनाया गया है ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे और फॉर्म में कोई गड़बड़ी न हो।

SIR form New Update:लॉगिन करने के बाद फॉर्म कैसे भरें?
लॉगिन के बाद होमपेज पर आपको Services सेक्शन मिलेगा जहाँ Fill Enumeration Form लिखा होता है। इस पर क्लिक करते ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अगर आप भारत के अंदर रहने वाले नागरिक हैं, तो आपको सबसे पहले अपना State चुनना होता है। इसके बाद फॉर्म आपको अपना Voter ID यानी EPIC Number दर्ज करने का विकल्प देता है।
EPIC नंबर डालकर Search दबाते ही आपकी सारी जानकारी जैसे नाम, पार्ट नंबर, सीरियल नंबर, बूथ नंबर आदि अपने आप सामने आ जाती है। इस जानकारी को अपने वोटर आईडी कार्ड से मिलाना ज़रूरी है क्योंकि अगर दोनों जगह नाम की स्पेलिंग अलग हुई या कोई mismatch हुआ, तो आप फॉर्म आगे नहीं भर पाएंगे। साइट भी आपको Red Color में Warning दे देती है कि Your Name Must Match With Aadhaar Name ।अगर आपके Voter ID में कोई spelling mistake है, तो उस स्थिति में BLO से संपर्क करना ही पड़ेगा, क्योंकि वह गलती ऑनलाइन ठीक नहीं हो सकती।
Chandigarh Steno Vacancy 2026 Online Apply – full guide, Last Date
Chandigarh Steno Vacancy 2026 Online Apply शुरू हो चुका है। जानें पूरी eligibility, apply process,…
RRC SCR Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें – golden chance ,Salary, Full Guide
RRC SCR Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें? जानें last date, eligibility, salary, selection process…
UP Outsourcing Naukri 2026 – good news, salary ₹20,000 | Sewayojan Vacancy 2026
UP Outsourcing Naukri 2026 के लिए online registration शुरू। जानें vacancy, salary ₹10,000–₹20,000, apply online…
CRPF Constable Technical Vacancy 2026 Height – good news 9175 Posts, Salary ₹69,100,Full Details
CRPF Constable Technical Vacancy 2026 में बंपर भर्ती! 9175 पद, अच्छी सैलरी, Apply Date, Height…
UP Anganwadi Bharti : 159 पदों पर भर्ती शुरू, 30 अप्रैल Last Date | ऐसे करें Apply वरना मौका छूट जाएगा
UP Anganwadi Bharti में 159 पदों पर भर्ती शुरू। last date 30 अप्रैल, online apply…
Anganwadi Ki New Vacancy 2026: आवेदन शुरू, Last Date, Online Apply और पूरी जानकारी।
Anganwadi ki new vacancy 2026 में 227 पदों पर भर्ती शुरू। last date 1 अप्रैल,…
फॉर्म के तीन विकल्प किसलिए हैं और सही विकल्प कैसे चुनें?
- इनरेशन फॉर्म में तीन महत्वपूर्ण विकल्प होते हैं और इनमें से सही विकल्प चुनना बहुत जरूरी है, क्योंकि गलत विकल्प चुनने पर आपका आवेदन Reject हो सकता है।
- पहला विकल्प उन लोगों के लिए है जिनका नाम 2002-03 की मतदाता सूची में पहले से मौजूद था। अगर आपका नाम पुरानी वोटर लिस्ट में है, तो आपको Option 1 चुनना चाहिए।
- दूसरा विकल्प उन लोगों के लिए है जिनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम पहले से वोटर लिस्ट में था। यदि आपका नाम पहले कभी नहीं था, लेकिन परिवार के किसी सदस्य का नाम है, तो यह विकल्प सही है।
- तीसरा विकल्प उन नागरिकों के लिए है जिनका भी नाम और उनके माता-पिता का भी नाम कभी किसी मतदाता सूची में नहीं था। इस विकल्प को चुनने पर भविष्य में कुछ दस्तावेज़ मांगे जा सकते हैं लेकिन अभी के लिए कोई Document Upload नहीं होता।
- महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आप माता-पिता या दादा-दादी के आधार पर फॉर्म भरते हैं, तो उनके EPIC Number या वोटर लिस्ट Serial Number जैसे विवरण सही-सही लिखना जरूरी है।
SIR form New Update:महिलाओं और परिवार के सदस्यों के लिए जरूरी निर्देश
कई बार महिलाएँ शादी के बाद नए घर में रहने लगती हैं, और उन्हें समझ नहीं आता कि फॉर्म में किस जगह की जानकारी दें। फॉर्म में स्पष्ट नियम है
- चाहे महिला शादी के बाद किसी भी क्षेत्र में रहने लगे, लेकिन जन्मदाता (मम्मी-पापा) के वोटर कार्ड का विवरण भरना जरूरी होता है।
- इससे यह सुनिश्चित होता है कि मतदाता का परिवारिक लिंक सही ढंग से दर्ज रहे।
- अगर महिला पहले किसी और विधानसभा क्षेत्र में रहती थी, तो उसी क्षेत्र की 2003 वाली मतदाता सूची में उसका या उसके माता-पिता का नाम देखा जाता है।
- उस सूची से State, Assembly Constituency, Polling Booth Number और Serial Number फॉर्म में लिखना होता है।
- फॉर्म रिश्तेदारी के चार विकल्प देता है Father, Mother, Grandfather, Grandmother इनमें से जो संबंध सही हो, वह चुनना आवश्यक है।
व्यक्तिगत जानकारी और पारिवारिक विवरण कैसे भरें?
फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी भरना सबसे आसान होता है। इसमें आपको अपना नाम, जन्मतिथि जो आपके आधार कार्ड में है डालनी होती है। फिर पिता और माता का नाम लिखना होता है और यदि उनके पास वोटर आईडी नंबर है तो वह भी भर सकते हैं (यह वैकल्पिक है)।शादीशुदा होने पर जीवनसाथी का नाम और उसका EPIC नंबर (यदि हो) भी दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद आपका स्थान गांव, तहसील, जिला जैसी साधारण जानकारी भरनी होती है।
SIR form New Update:फोटो अपलोड का पूरा नियम
फॉर्म में फोटो अपलोड करना भी एक अनिवार्य प्रक्रिया है, लेकिन कई लोग यहां गलती कर देते हैं। फॉर्म सिर्फ पासपोर्ट साइज की प्रोफेशनल फोटो स्वीकार करता है। मोबाइल से खींची गई Selfie मान्य नहीं है। फोटो का Size 2 MB से अधिक नहीं होना चाहिए। अगर आपकी फोटो बड़ी है, तो आप ऑनलाइन “PI7” जैसी वेबसाइट से उसका साइज कम कर सकते हैं। फोटो अपलोड होते ही यह सेक्शन पूरा हो जाता है।
फॉर्म सबमिट और डिजिटल साइन कैसे करें?
फॉर्म की सारी जानकारी सही होने पर “Submit” पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा, क्योंकि डिजिटल साइन आधार के माध्यम से ही किया जाता है।
आधार पर OTP आता है जिसे दर्ज करते ही फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाता है।
सबमिट होने के तुरंत बाद स्क्रीन पर Success Message दिखाई देता है।
इसके बाद आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि जब Final Voter List जारी होती है, तब आपका नाम उसमें शामिल कर दिया जाता है।
SIR form New Update:अंतिम महत्वपूर्ण बातें
- SIR 2025 का फॉर्म आप पूरी तरह मोबाइल से खुद भर सकते हैं
- किसी BLO की जरूरत नहीं
- आपकी वोटर आईडी का नाम आधार से मेल खाना चाहिए
- तीन विकल्पों में सही विकल्प चुनना बहुत जरूरी
- महिलाओं को माता-पिता की जानकारी भरनी होती है
- प्रोफेशनल पासपोर्ट फोटो ज़रूरी
- आधार OTP के बिना फॉर्म सबमिट नहीं होगा
- फॉर्म सबमिट होने के बाद कोई अतिरिक्त काम नहीं
- फाइनल मतदाता सूची जारी होने पर आपका नाम अपने आप दर्ज हो जाएगा