आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म 2026 चित्रकूट में शुरू हो चुका है। 86 पदों की भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है और कौन सी गलती से फॉर्म रद्द होता है, यहां पढ़ें।
आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म 2026
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं इंतजार करती हैं। वजह साफ है यह नौकरी स्थानीय स्तर पर होती है, स्थिर मानी जाती है और महिलाओं को अपने ही क्षेत्र में काम करने का अवसर देती है। इसी क्रम में आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म 2026 को लेकर चित्रकूट जिले से आधिकारिक सूचना जारी हो चुकी है।
अगर आप चित्रकूट जिले की निवासी हैं और आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर आवेदन करने की सोच रही हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां आपको कोई अफवाह नहीं, बल्कि official notification में दी गई शर्तों के आधार पर सही और काम की जानकारी मिलेगी।
चित्रकूट UP Anganwadi Bharti 2026 की स्थिति
जिला कार्यक्रम अधिकारी, चित्रकूट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे और चयन प्रक्रिया को सरल रखा गया है।
इस भर्ती का मकसद यही है कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों पर खाली पड़े पदों को भरा जा सके।

चित्रकूट में कितने पद हैं?
notification में दिए गए टेबल के अनुसार, चित्रकूट जिले में कुल 86 पद भरे जाएंगे। ये पद अलग-अलग परियोजनाओं में बांटे गए हैं, ताकि जिले के हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिल सके।
परियोजना के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:
कर्वी (ग्रामीण) – 18 पद
मानिकपुर (ग्रामीण) – 17 पद
मऊ (ग्रामीण) – 20 पद
चित्रकूट नगर / शहर – 02 पद
पहाड़ी (ग्रामीण) – 17 पद
मऊ द्वितीय / अन्य ग्रामीण क्षेत्र – 12 पद
कुल पद: 86
इससे साफ है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवसर ज्यादा हैं। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो आपके लिए मौके बेहतर हो सकते हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म 2026: आवेदन की जरूरी तारीखें
आवेदन से जुड़ी तारीखें बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि समय निकलने के बाद कोई मौका नहीं मिलता।
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
आवेदन शुरू: नोटिफिकेशन जारी होने के साथ
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2026
अंतिम समय: रात 12:00 बजे तक
सलाह यही है कि आखिरी दिन का इंतजार न करें। वेबसाइट स्लो होने पर आवेदन अटक सकता है।
Anganwadi Recruitment Form 2026 :कौन आवेदन कर सकता है?
अगर आप ये शर्तें पूरी करती हैं, तो आप eligible हैं:
- आप महिला हैं
- आपने कम से कम 10वीं पास कर रखी है
- आप उसी ग्राम सभा / वार्ड की रहने वाली हैं
- आपकी उम्र 18 से 35 साल के बीच है बस।
- कोई भारी-भरकम डिग्री, कोई अनुभव की मांग नहीं।
Anganwadi Recruitment 2026 :आयु सीमा
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है सरकारी नियम के अनुसार आरक्षण में छूट का प्रावधान आरक्षित वर्ग के महिला उम्मीदवारों को दिया जाता है।
Anganwadi Recruitment Form 2026: Important document
आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:
- हाईस्कूल मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Anganwadi Recruitment Form 2026 :Selection Process
कोई लिखित परीक्षा नहीं
मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन
फाइनल चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा
- UP Outsourcing Bharti 2026: good news ,150+ पदों पर बंपर भर्ती 8वीं पास से ग्रेजुएट तक मौका, सैलरी ₹45,000 तक

- KVS NVS Result 2026 Out – Tier 1 रिजल्ट,good news, स्कोर कार्ड और कट ऑफ यहां देखें

- SBI Clerk Mains Result 2026 Out – PDF Download & Result Check Link

- UPSSSC PET Lekhapal Result Out 2026: Cutoff, Scorecard Link,3.66 लाख उम्मीदवार मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट

Anganwadi Recruitment Form 2026 :ऑनलाइन आवेदन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के के पद पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना होगा
- सबसे पहले महिला उम्मीदवार को ऑफिशल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना है।
- इसके बाद उम्मीदवार को “आंगनबाड़ी भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करना है।
- यहीं से शुरू होती है आवेदन की प्रक्रिया, सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम ,मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ ,ईमेल आईडी आदि सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें और आगे बढ़े
- अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा जिसकी सहायता से लॉगिन करें और आगे की जानकारी सही-सही जानकारी 10th और 12वीं की मार्कशीट के हिसाब से भरें।
- अपनी सारी बेसिक डीटेल्स भर देने के बाद आपको अपना फोटो हस्ताक्षर अपलोड करना होगा ध्यान रहे सारे डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है जो भी मांगे जाएं अन्यथा आपका फॉर्म सबमिट नहीं होगा और आप नौकरी से दूर रह जाएंगे।
- अब आपको अपना फाइनल प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है जिसे आपको अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना है आपके इंतजार करना है, आपके तहसील में या आंगनबाड़ी केंद्र पर आपको जाकर अपनी फाइनल मेरिट लिस्ट चेक करनी है, वहीं से आपको पता चलेगा कि आपका सिलेक्शन हुआ है कि नहीं।
Anganwadi vacancy 2026 चयन कैसे होगा?
यही इस भर्ती की सबसे अच्छी बात है।
कोई लिखित परीक्षा नहीं
चयन होगा 10वीं के अंकों की मेरिट से
ज्यादा अंक = ज्यादा मौका
इसलिए फॉर्म भरते समय अपने अंक बिल्कुल सही डालिए।
Anganwadi Recruitment Form 2026 के लिए आवेदन?
सरकारी मानदेय
स्थानीय स्तर पर रोजगार
महिलाओं के लिए सुरक्षित नौकरी
सामाजिक सेवा का अवसर
यदि आप Anganwadi Recruitment Form 2026 का इंतजार कर रही थीं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें।