Anganwadi Recruitment Form 2026 शामली में शुरू हो गया है। 7 जरूरी बातें, योग्यता, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
Anganwadi vacancy Form 2026
उत्तर प्रदेश में Anganwadi Recruitment Form को लेकर हर साल महिलाओं के बीच काफी उत्सुकता रहती है। वजह साफ है यह नौकरी न सिर्फ स्थायी मानी जाती है, बल्कि अपने ही गांव या कस्बे में रहकर काम करने का मौका भी देती है। इसी कड़ी में आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म 2026 को लेकर शामली जिले से आधिकारिक अपडेट सामने आ चुका है।
अगर आप शामली जिले की रहने वाली हैं और लंबे समय से Anganwadi Recruitment Form का इंतजार कर रही थीं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां आपको किसी अफवाह या अधूरी जानकारी की जगह साफ, काम की और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी वो भी आसान भाषा में।
शामली में UP Anganwadi Bharti 2026 की स्थिति
शामली जिले के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2026 आमंत्रित किए जा रहे हैं।
यह भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से हो रही है और चयन प्रक्रिया को सरल रखा गया है, ताकि स्थानीय महिलाओं को बिना किसी परीक्षा या इंटरव्यू के मौका मिल सके।
शामली जिले में कितने पद हैं?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, शामली जिले में इस बार कुल 57 पद भरे जाएंगे। ये पद अलग-अलग परियोजनाओं में बांटे गए हैं, ताकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को अवसर मिल सके।
परियोजना के अनुसार पदों का वितरण इस प्रकार है:
कैराना – 14 पद
कांधला – 4 पद
शामली (शहर) – 5 पद
थानाभवन – 7 पद
ऊन – 27 पद
इस आंकड़े से साफ है कि ऊन और कैराना क्षेत्र में सबसे ज्यादा रिक्तियां हैं। अगर आप इन्हीं क्षेत्रों की स्थायी निवासी हैं, तो आपके चयन की संभावना बेहतर हो सकती है।

Anganwadi Recruitment Form 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें
बहुत सी महिलाएं सिर्फ इसलिए मौका चूक जाती हैं क्योंकि उन्हें सही तारीख की जानकारी नहीं होती। इसलिए यह हिस्सा ध्यान से पढ़ें:
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
आवेदन शुरू: नोटिफिकेशन जारी होने के साथ
आवेदन की अंतिम तिथि: 08 मार्च 2026
अंतिम समय: रात 12:00 बजे तक
सलाह यही है कि अंतिम दिन का इंतजार न करें। वेबसाइट स्लो होने या तकनीकी समस्या की वजह से आवेदन अटक सकता है।
- UP Outsourcing Bharti 2026: good news ,150+ पदों पर बंपर भर्ती 8वीं पास से ग्रेजुएट तक मौका, सैलरी ₹45,000 तक

- KVS NVS Result 2026 Out – Tier 1 रिजल्ट,good news, स्कोर कार्ड और कट ऑफ यहां देखें

- SBI Clerk Mains Result 2026 Out – PDF Download & Result Check Link

- UPSSSC PET Lekhapal Result Out 2026: Cutoff, Scorecard Link,3.66 लाख उम्मीदवार मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट

- HPCL Recruitment notification out 2026: 700+ पदों पर भर्ती शुरू । good news ,चयन प्रक्रिया व Apply Online

Anganwadi Recruitment Form 2026 :कौन आवेदन कर सकता है?
अगर आप ये शर्तें पूरी करती हैं, तो आप eligible हैं:
- आप महिला हैं
- आपने कम से कम 10वीं पास कर रखी है
- आप उसी ग्राम सभा / वार्ड की रहने वाली हैं
- आपकी उम्र 18 से 35 साल के बीच है बस।
- कोई भारी-भरकम डिग्री, कोई अनुभव की मांग नहीं।
Anganwadi Recruitment 2026 :age limit
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है सरकारी नियम के अनुसार आरक्षण में छूट का प्रावधान आरक्षित वर्ग के महिला उम्मीदवारों को दिया जाता है।
Anganwadi Recruitment Form 2026: Important document
आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:
- हाईस्कूल मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Anganwadi Recruitment Form 2026 :Selection Process
- कोई लिखित परीक्षा नहीं
- मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन
- फाइनल चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा
Anganwadi Recruitment Form 2026 ऑनलाइन आवेदन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार ,उत्तर प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के के पद पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना होगा
- सबसे पहले महिला उम्मीदवार को ऑफिशल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना है।
- इसके बाद उम्मीदवार को “आंगनबाड़ी भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करना है।
- यहीं से शुरू होती है आवेदन की प्रक्रिया, सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम ,मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ ,ईमेल आईडी आदि सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें और आगे बढ़े
- अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा जिसकी सहायता से लॉगिन करें और आगे की जानकारी सही-सही जानकारी 10th और 12वीं की मार्कशीट के हिसाब से भरें।
- अपनी सारी बेसिक डीटेल्स भर देने के बाद आपको अपना फोटो हस्ताक्षर अपलोड करना होगा ध्यान रहे सारे डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है जो भी मांगे जाएं अन्यथा आपका फॉर्म सबमिट नहीं होगा और आप नौकरी से दूर रह जाएंगे।
- अब आपको अपना फाइनल प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है जिसे आपको अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना है आपके इंतजार करना है, आपके तहसील में या आंगनबाड़ी केंद्र पर आपको जाकर अपनी फाइनल मेरिट लिस्ट चेक करनी है, वहीं से आपको पता चलेगा कि आपका सिलेक्शन हुआ है कि नहीं।
Anganwadi vacancy 2026 चयन कैसे होगा?
यही इस भर्ती की सबसे अच्छी बात है।
- कोई लिखित परीक्षा नहीं
- चयन होगा 10वीं के अंकों की मेरिट से
- ज्यादा अंक = ज्यादा मौका
- इसलिए फॉर्म भरते समय अपने अंक बिल्कुल सही डालिए।
क्यों करें Anganwadi Recruitment Form 2026 के लिए आवेदन?
- सरकारी मानदेय
- स्थानीय स्तर पर रोजगार
- महिलाओं के लिए सुरक्षित नौकरी
- सामाजिक सेवा का अवसर
यदि आप Anganwadi Recruitment Form 2026 का इंतजार कर रही थीं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें।