अगर आप आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म 2026 भरना चाहती हैं, तो आवेदन से पहले ये 7 जरूरी बातें जरूर पढ़ें।
आंगनवाड़ी भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश की महिला उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर आ रही है यहां पर आपको बहराइच जिले में महिला आंगनवाड़ी भर्ती के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
आंगनबाड़ी भर्ती फॉर्म 2026 का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर आई है,महिला एवं बाल विकास विभाग ने बहराइच जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करती है जो भी इच्छुक महिला उम्मीदवार तुरंत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें, आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 तक रखी गई है।
UP Anganwadi Bharti 2026: बहराइच में कितनी भर्तियां हैं?
Official notification में दी गई जानकारी के अनुसार बहराइच जिले की अलग-अलग परियोजनाओं में कुल 214 पद भरे जाएंगे। ये पद पहले से खाली पदों और नए स्वीकृत पदों को मिलाकर तय किए गए हैं।
कुछ प्रमुख परियोजनाएं जहाँ ज्यादा पद हैं:
मिहींपुरवा – 46 पद
फखरपुर – 26 पद
बहराइच सदर – 21 पद
बलहा – 19 पद
पयागपुर – 17 पद
मतलब साफ हैअगर आप बहराइच जिले से हैं, तो मौका सिर्फ एक-दो जगह नहीं, काफी क्षेत्रों में है।
आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2026 कब तक भरे जाएंगे?
आवेदन माध्यम: सिर्फ ऑनलाइन
अंतिम तारीख: 09 मार्च 2026
समय: रात 12 बजे तक
कौन आवेदन कर सकता है?
अगर आप ये शर्तें पूरी करती हैं, तो आप eligible हैं:
- आप महिला हैं
- आपने कम से कम 10वीं पास कर रखी है
- आप उसी ग्राम सभा / वार्ड की रहने वाली हैं
- आपकी उम्र 18 से 35 साल के बीच है बस।
- कोई भारी-भरकम डिग्री, कोई अनुभव की मांग नहीं।
आयु सीमा
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है सरकारी नियम के अनुसार आरक्षण में छूट का प्रावधान आरक्षित वर्ग के महिला उम्मीदवारों को दिया जाता है।
गोरखपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026: महिलाओं के लिए golden chance, ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले जान लें ये बातें
जरूरी कागजात
आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:
- हाईस्कूल मार्कशीट,12th मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Selection Process
कोई लिखित परीक्षा नहीं
मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन
फाइनल चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा
- ₹30,000 से कम में सबसे दमदार टैबलेट! OnePlus Pad Go 2 Review

- ₹30,000 में Tablet खरीदना है? Samsung A11 Plus vs OnePlus Pad Go 2 की सच्चाई

- सेवायोजन पोर्टल वैकेंसी 2026: UP Outsourcing Jobs लिस्ट जारी। sewayojan.up.nic.in पर आवेदन शुरू

- सरदार पटेल की विरासत: कैसे मोदी ने कांग्रेस की उपेक्षा के बाद लौह पुरुष को फिर जिंदा किया

- सनी देओल की दहाड़ और देशभक्ति का तूफान:Border 2 Movie Review in Hindi

UP Anganwadi Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के के पद पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना होगा
- सबसे पहले महिला उम्मीदवार को ऑफिशल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना है।
- इसके बाद उम्मीदवार को “आंगनबाड़ी भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करना है।
- यहीं से शुरू होती है आवेदन की प्रक्रिया, सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम ,मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ ,ईमेल आईडी आदि सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें और आगे बढ़े
- अब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा जिसकी सहायता से लॉगिन करें और आगे की जानकारी सही-सही जानकारी 10th और 12वीं की मार्कशीट के हिसाब से भरें।
- अपनी सारी बेसिक डीटेल्स भर देने के बाद आपको अपना फोटो हस्ताक्षर अपलोड करना होगा ध्यान रहे सारे डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है जो भी मांगे जाएं अन्यथा आपका फॉर्म सबमिट नहीं होगा और आप नौकरी से दूर रह जाएंगे।
- अब आपको अपना फाइनल प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है जिसे आपको अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना है आपके इंतजार करना है आपके तहसील में या आंगनबाड़ी केंद्र पर आपको जाकर अपनी फाइनल मेरिट लिस्ट चेक करनी है वहीं से आपको पता चलेगा कि आपका सिलेक्शन हुआ है कि नहीं।
चयन कैसे होगा?
यही इस भर्ती की सबसे अच्छी बात है।
- कोई लिखित परीक्षा नहीं
- चयन होगा 10वीं के अंकों की मेरिट से
- ज्यादा अंक = ज्यादा मौका
इसलिए फॉर्म भरते समय अपने अंक बिल्कुल सही डालिए।
क्यों करें UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए आवेदन?
सरकारी मानदेय
स्थानीय स्तर पर रोजगार
महिलाओं के लिए सुरक्षित नौकरी
सामाजिक सेवा का अवसर
यदि आप यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का इंतजार कर रही थीं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें।